कितने विधायकों का टिकट कटा, कितने नए चेहरे...BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की बड़ी बातें
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें बिहार की कई हॉट सीट भी शामिल है, जिसे लेकर राज्य में राजनीति गरमाई हुई है. पार्टी ने लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को भी टिकट दिया है जो एक दिन पहले (14 अक्तूबर 2025) को बीजेपी में शामिल हुईं. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई उम्मीदवार के नाम काटे गए तो कई नई चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया है. बीजेपी ने गायिका मैथिली ठाकुर को अलीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. जनसुराज से बीजेपी का दामन थामने वाले पूर्व IPS आनंद मिश्रा को पार्टी ने बक्सर से टिकट दिया गया है. पार्टी ने बाढ़ से ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट कट दिया है. यहां से डॉक्टर सियाराम सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. छपरा से सीएन गुप्ता को टिकट काटकर छोटी कुमारी प्रत्याशी बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने शाहपुर, अगिआंव और मुजफ्फरपुर सीट से नए चेहरे पर दांव लगाया है. शाहपुर से राकेश ओझा को मौका दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मुन्नी देवी प्रत्याशी थीं. अगिआंव में महेश पासवान पर पार्टी ने दांव लगाया है. शिवेश कुमार 2020 के चुनाव में यहां से बीजेपी के उम्मीदवार थे. मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार को टिकट दिया गया है. पिछले चुनाव में बीजेपी के सुरेश शर्मा को यहां से हार नसीब हुई थी. (ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें बिहार की कई हॉट सीट भी शामिल है, जिसे लेकर राज्य में राजनीति गरमाई हुई है. पार्टी ने लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को भी टिकट दिया है जो एक दिन पहले (14 अक्तूबर 2025) को बीजेपी में शामिल हुईं. बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई उम्मीदवार के नाम काटे गए तो कई नई चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया है.
बीजेपी ने गायिका मैथिली ठाकुर को अलीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. जनसुराज से बीजेपी का दामन थामने वाले पूर्व IPS आनंद मिश्रा को पार्टी ने बक्सर से टिकट दिया गया है. पार्टी ने बाढ़ से ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट कट दिया है. यहां से डॉक्टर सियाराम सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. छपरा से सीएन गुप्ता को टिकट काटकर छोटी कुमारी प्रत्याशी बनाया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने शाहपुर, अगिआंव और मुजफ्फरपुर सीट से नए चेहरे पर दांव लगाया है. शाहपुर से राकेश ओझा को मौका दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मुन्नी देवी प्रत्याशी थीं. अगिआंव में महेश पासवान पर पार्टी ने दांव लगाया है. शिवेश कुमार 2020 के चुनाव में यहां से बीजेपी के उम्मीदवार थे. मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार को टिकट दिया गया है. पिछले चुनाव में बीजेपी के सुरेश शर्मा को यहां से हार नसीब हुई थी.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)
What's Your Reaction?