'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हरा दिया था. रोहित अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना और जीतना चाहते हैं, हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा. इस लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज उनके लिए अहम होगी, जिससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा और सपने के बारे में बात की. जियोहॉटस्टार से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, "मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है. जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा कुछ न कुछ पाने की उम्मीद रहती है. मैं वर्ल्ड कप का इंतज़ार कर रहा हूं, यह देख रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है." वर्ल्ड कप में चुनौतियों पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, "जब विश्व कप खेला या आईसीसी टूर्नमेंट होता है, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है. आप अलग-अलग टीमों और अलग-अलग जगहों पर खेलते हैं. चुनौती होती है कि आपको अलग तरह से तैयारी करनी होती है और अलग तरीके से सोचना पड़ता है." भारत ने 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता है. रोहित शर्मा कभी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, हालांकि उनकी कप्तानी में पिछले संस्करण भारत खिताब के बेहद करीब पहुंचा था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जीत गई थी. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. ये टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा. रोहित शर्मा चाहते हैं कि वह इस टूर्नामेंट में खेले और भारत को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. इस टूर्नामेंट में अब से करीब 1 साल का समय है, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच समेत कुल 14 मैच भारत को खेलने हैं. यह भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Sep 27, 2026 - 12:30
 0
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हरा दिया था. रोहित अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना और जीतना चाहते हैं, हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा. इस लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज उनके लिए अहम होगी, जिससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा और सपने के बारे में बात की.

जियोहॉटस्टार से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, "मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है. जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा कुछ न कुछ पाने की उम्मीद रहती है. मैं वर्ल्ड कप का इंतज़ार कर रहा हूं, यह देख रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है."

वर्ल्ड कप में चुनौतियों पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, "जब विश्व कप खेला या आईसीसी टूर्नमेंट होता है, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है. आप अलग-अलग टीमों और अलग-अलग जगहों पर खेलते हैं. चुनौती होती है कि आपको अलग तरह से तैयारी करनी होती है और अलग तरीके से सोचना पड़ता है."

भारत ने 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता है. रोहित शर्मा कभी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं, हालांकि उनकी कप्तानी में पिछले संस्करण भारत खिताब के बेहद करीब पहुंचा था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जीत गई थी.

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. ये टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा. रोहित शर्मा चाहते हैं कि वह इस टूर्नामेंट में खेले और भारत को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. इस टूर्नामेंट में अब से करीब 1 साल का समय है, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच समेत कुल 14 मैच भारत को खेलने हैं.

यह भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow