कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

एनटीए ने जनवरी 2027 में होने वाले जेईई मेन के पहले सेशन की तारीख के पहले ही जारी कर दी थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आपको बता दे की जेईई मेन का आयोजन हर साल दो सेशन में किया जाता है. पहला सेशन जनवरी और दूसरा अप्रैल में होता है, जो छात्र पहले सेशन के स्कोर से संतुष्ट नहीं हुए हैं वह बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरे सेशन में भी परीक्षाएं दे सकते हैं. हालांकि 2027 के अप्रैल सेशन की तारीखें एनटीए ने अभी जारी नहीं की है.  एनटीए के कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 भाषाओं में होगी. इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल है. वहीं एनटीए जेईई मेन 2027 का इन्फोर्मेशन बुलेटिन भी जारी करेगा. इसमें आवेदन प्रक्रिया, फीस, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और दूसरी जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी.  ऐसे भर सकेंगे जेईई मेन 2027 का फॉर्म  रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.  इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाना होगा. इसके लिए वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन नंबर और लॉगिन डिटेल से लॉगिन करना होगा.  अब उम्मीदवारों को फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और परीक्षा से जुड़ी जानकारी भरनी होगी.  इसके बाद परीक्षा की भाषा और पसंदीदा एग्जाम सिटी चुननी होगी. मांगी गई फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करें. अब सबमिशन से पहले पूरी जानकारी ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट करें.  वहीं आवेदन जमा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके इसे सुरक्षित रख लें. ये भी पढ़ें-गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म कौन से डॉक्यूमेंट पहले से रखें तैयार? वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर  आधार कार्ड  हाल ही की स्कैन की हुई फोटो  स्कैन किया हुआ सिग्नेचर  OBC-NCL, EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) PwBD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)  दूसरे जरूरी पहचान पत्र और एलिजिबिलिटी संबंधित डॉक्यूमेंट  इतनी हो सकती है आवेदन फीस  जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये हैं. वहीं जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह 900 रुपये और जनरल, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये है. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित है. ये भी पढ़ें-देश की ये 5 यूनिवर्सिटी पढ़ाएंगी क्लासिकल लैंग्वेज, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Oct 6, 2026 - 18:30
 0
कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

एनटीए ने जनवरी 2027 में होने वाले जेईई मेन के पहले सेशन की तारीख के पहले ही जारी कर दी थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आपको बता दे की जेईई मेन का आयोजन हर साल दो सेशन में किया जाता है. पहला सेशन जनवरी और दूसरा अप्रैल में होता है, जो छात्र पहले सेशन के स्कोर से संतुष्ट नहीं हुए हैं वह बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरे सेशन में भी परीक्षाएं दे सकते हैं. हालांकि 2027 के अप्रैल सेशन की तारीखें एनटीए ने अभी जारी नहीं की है. 

एनटीए के कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 भाषाओं में होगी. इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल है. वहीं एनटीए जेईई मेन 2027 का इन्फोर्मेशन बुलेटिन भी जारी करेगा. इसमें आवेदन प्रक्रिया, फीस, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और दूसरी जरूरी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी. 

ऐसे भर सकेंगे जेईई मेन 2027 का फॉर्म 

  • रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाना होगा.
  • इसके लिए वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन नंबर और लॉगिन डिटेल से लॉगिन करना होगा. 
  • अब उम्मीदवारों को फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और परीक्षा से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. 
  • इसके बाद परीक्षा की भाषा और पसंदीदा एग्जाम सिटी चुननी होगी.
  • मांगी गई फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करें.
  • अब सबमिशन से पहले पूरी जानकारी ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट करें. 
  • वहीं आवेदन जमा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके इसे सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म

कौन से डॉक्यूमेंट पहले से रखें तैयार?

  • वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर 
  • आधार कार्ड 
  • हाल ही की स्कैन की हुई फोटो 
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर 
  • OBC-NCL, EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • PwBD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) 
  • दूसरे जरूरी पहचान पत्र और एलिजिबिलिटी संबंधित डॉक्यूमेंट 

इतनी हो सकती है आवेदन फीस 

जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये हैं. वहीं जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह 900 रुपये और जनरल, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये है. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित है.

ये भी पढ़ें-देश की ये 5 यूनिवर्सिटी पढ़ाएंगी क्लासिकल लैंग्वेज, शिक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow