ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जीत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से ली विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया सरप्राइज; देखें वीडियो
Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने जीत के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा. पर्थ के WACA स्टेडियम में 06 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इकलौते टेस्ट की शुरुआत हुई. मुकाबले में तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत अपने खाते में डाल ली. इस जीत के बाद एक बड़ा ही खास और भावुक पल देखने को मिला. सभी खिलाड़ी मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे. इसी बीच एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी ने एलिसा हीली को अपने कंधों पर उठाने का फैसला किया. दोनों खिलाड़ी कप्तान को काफी दूर तक अपने कंधे पर बैठाकर ले गईं. इस दौरान तमाम लोग तालियों से उनका अभिनंदन करते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया. It took a second to get the process right chairing Alyssa Healy over to her sign ???? pic.twitter.com/J9rSJTW3Ok — 7Cricket (@7Cricket) March 8, 2026 भारत ने जीत के साथ की शुरुआत बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मल्टी फॉर्मट सीरीज खेली गई. सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज हुई, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत अपने खाते में डाली. इसके तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की. अंत में दोनों के बीच इकलौता टेस्ट खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पूरे 10 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. एलिसी हीली का अंतर्राष्ट्रीय करियर बात करें एलिसी हीली के अंतर्राष्ट्र्रीय करियर की, तो उन्होंने 11 टेस्ट, 126 वनडे और 162 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में हीली ने 29.52 की औसत से 502 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. हाई स्कोर 99 का रहा. वनडे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 37.02 की औसत से 3777 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 19 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 170 रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 143 पारियों ने हीली ने 25.45 की औसत से 3054 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 17 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 148* रनों का रहा. ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन इस भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, जानिए किस हसीना को पहनाई रिंग
Alyssa Healy Retirement: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने जीत के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा. पर्थ के WACA स्टेडियम में 06 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इकलौते टेस्ट की शुरुआत हुई. मुकाबले में तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत अपने खाते में डाल ली.
इस जीत के बाद एक बड़ा ही खास और भावुक पल देखने को मिला. सभी खिलाड़ी मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे. इसी बीच एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी ने एलिसा हीली को अपने कंधों पर उठाने का फैसला किया. दोनों खिलाड़ी कप्तान को काफी दूर तक अपने कंधे पर बैठाकर ले गईं. इस दौरान तमाम लोग तालियों से उनका अभिनंदन करते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया.
It took a second to get the process right chairing Alyssa Healy over to her sign ???? pic.twitter.com/J9rSJTW3Ok — 7Cricket (@7Cricket) March 8, 2026
भारत ने जीत के साथ की शुरुआत
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मल्टी फॉर्मट सीरीज खेली गई. सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज हुई, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत अपने खाते में डाली. इसके तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की. अंत में दोनों के बीच इकलौता टेस्ट खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पूरे 10 विकेट से जीत अपने खाते में डाली.
एलिसी हीली का अंतर्राष्ट्रीय करियर
बात करें एलिसी हीली के अंतर्राष्ट्र्रीय करियर की, तो उन्होंने 11 टेस्ट, 126 वनडे और 162 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में हीली ने 29.52 की औसत से 502 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे. हाई स्कोर 99 का रहा.
वनडे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 37.02 की औसत से 3777 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 19 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 170 रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 143 पारियों ने हीली ने 25.45 की औसत से 3054 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 17 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 148* रनों का रहा.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन इस भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, जानिए किस हसीना को पहनाई रिंग
What's Your Reaction?