ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
गुरुवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखा गया है. 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे निकल गए हैं. SRH के खिलाफ मैच में उन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में SRH ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगा दिए थे. जवाब में KKR के दोनों सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और फिन एलन जल्दी आउट हो गए. मगर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर ली है. 21 साल के लड़के के पास ऑरेंज कैप 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी अब तक 2 मैचों में 103 रन बना चुके हैं. अब तक खेले दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 51 रन बनाए थे और अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उनके बल्ले से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी निकली है. उन्होंने ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और रोहित शर्मा जैसे बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने पहले मैच में RCB के खिलाफ 80 रन ठोक दिए थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वो केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा 78 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. 103 रन - अंगकृष रघुवंशी - KKR 94 रन - ईशान किशन - SRH 83 रन - हेनरिक क्लासेन - SRH 81 रन - रायन रिकल्टन - MI 78 रन - रोहित शर्मा - MI अंगकृष रघुवंशी ने अब तक अपने IPL करियर में 24 मैच खेलकर 566 रन बना लिए हैं. पिछले सीजन उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए कुल 300 रन बनाए थे. इस बार वो पहले से भी बेहतर फॉर्म में दिख रहे हैं, क्योंकि मात्र 2 मैचों में उन्होंने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो...
गुरुवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखा गया है. 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे निकल गए हैं. SRH के खिलाफ मैच में उन्होंने 52 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में SRH ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 226 रन लगा दिए थे. जवाब में KKR के दोनों सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और फिन एलन जल्दी आउट हो गए. मगर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर ली है.
21 साल के लड़के के पास ऑरेंज कैप
21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी अब तक 2 मैचों में 103 रन बना चुके हैं. अब तक खेले दोनों मैचों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 51 रन बनाए थे और अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उनके बल्ले से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी निकली है. उन्होंने ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और रोहित शर्मा जैसे बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने पहले मैच में RCB के खिलाफ 80 रन ठोक दिए थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वो केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा 78 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.
- 103 रन - अंगकृष रघुवंशी - KKR
- 94 रन - ईशान किशन - SRH
- 83 रन - हेनरिक क्लासेन - SRH
- 81 रन - रायन रिकल्टन - MI
- 78 रन - रोहित शर्मा - MI
अंगकृष रघुवंशी ने अब तक अपने IPL करियर में 24 मैच खेलकर 566 रन बना लिए हैं. पिछले सीजन उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए कुल 300 रन बनाए थे. इस बार वो पहले से भी बेहतर फॉर्म में दिख रहे हैं, क्योंकि मात्र 2 मैचों में उन्होंने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
यह भी पढ़ें:
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो...
What's Your Reaction?