ऑपरेशन सिंदूर को BJP ने 100 प्रतिशत सफल बताया, देशभर में संदेश पहुंचाने को लेकर नड्डा ने बनाई रणनीति

JP Nadda on Operation Sindoor: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर को 100 प्रतिशत सफल बताया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकी, 50 से अधिक जवान और अपनी इज्जत गंवाई है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पार्टी ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और पीएम मोदी के दमदार नेतृत्व के संदेश को लेकर देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों के जरिए ले जाएगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा, “भारत की सेना, राजनीतिक इच्छाशक्ति और भारतीयों ने दुनिया को बता दिया कि भारत क्या कर सकता है. भारतीय सैन्य शक्ति ने सीमा पार आतंक के 9 अड्डों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर यह बता दिया कि पाकिस्तान का हर इंच भारत की पहुंच में है. पहली बार किसी देश ने एक परमाणु शक्ति संपन्न देश के एयरफील्ड के परखच्चे उड़ा दिए.” उन्होंने कहा, “इसके अलावा भारत की ओर से गैर-सैन्य कार्रवाई के तहत सिंधु जल समझौते को स्थगित कर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका देने की शुरुआत हो गई है. पाकिस्तान को अलग-थलग करने को लेकर पीएम मोदी ने 20 देशों के प्रमुखों से सीधी बात की और तमाम देशों ने भारत का समर्थन किया.” पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का किया गया था आग्रह- संबित पात्रा वहीं, सीजफायर और उसमें कथित तौर पर अमेरिका की भूमिका को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने, आतंकियों को खत्म करना था. जिसमें इस बात का ख्याल रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाना है. जो होना था वह 100 प्रतिशत पूरा हुआ है. जिस सीजफायर की बात हो रही है वो दरअसल एक समझौता है जिसे आगे तोड़ा जा सकता है. संकट की स्थिति में देश एक-दूसरे को फोन करते ही हैं. भारत के डीजीएमओ ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का आग्रह किया गया था. भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के अधिकारियों के साथ की बैठक सोमवार (12 मई) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, इसमें ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर रणनीति बनाई गई. इसके अलावा इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि सीजफायर लेकर उठाए जा रहे सवालों का सामना किस तरह किया जाए.

May 12, 2025 - 18:30
 0
ऑपरेशन सिंदूर को BJP ने 100 प्रतिशत सफल बताया, देशभर में संदेश पहुंचाने को लेकर नड्डा ने बनाई रणनीति

JP Nadda on Operation Sindoor: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर को 100 प्रतिशत सफल बताया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकी, 50 से अधिक जवान और अपनी इज्जत गंवाई है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पार्टी ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और पीएम मोदी के दमदार नेतृत्व के संदेश को लेकर देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों के जरिए ले जाएगी.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा, “भारत की सेना, राजनीतिक इच्छाशक्ति और भारतीयों ने दुनिया को बता दिया कि भारत क्या कर सकता है. भारतीय सैन्य शक्ति ने सीमा पार आतंक के 9 अड्डों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर यह बता दिया कि पाकिस्तान का हर इंच भारत की पहुंच में है. पहली बार किसी देश ने एक परमाणु शक्ति संपन्न देश के एयरफील्ड के परखच्चे उड़ा दिए.”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा भारत की ओर से गैर-सैन्य कार्रवाई के तहत सिंधु जल समझौते को स्थगित कर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका देने की शुरुआत हो गई है. पाकिस्तान को अलग-थलग करने को लेकर पीएम मोदी ने 20 देशों के प्रमुखों से सीधी बात की और तमाम देशों ने भारत का समर्थन किया.”

पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का किया गया था आग्रह- संबित पात्रा

वहीं, सीजफायर और उसमें कथित तौर पर अमेरिका की भूमिका को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर संबित पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने, आतंकियों को खत्म करना था. जिसमें इस बात का ख्याल रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों को नुकसान नहीं पहुंचाना है. जो होना था वह 100 प्रतिशत पूरा हुआ है. जिस सीजफायर की बात हो रही है वो दरअसल एक समझौता है जिसे आगे तोड़ा जा सकता है. संकट की स्थिति में देश एक-दूसरे को फोन करते ही हैं. भारत के डीजीएमओ ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का आग्रह किया गया था.

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के अधिकारियों के साथ की बैठक

सोमवार (12 मई) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, इसमें ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर रणनीति बनाई गई. इसके अलावा इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि सीजफायर लेकर उठाए जा रहे सवालों का सामना किस तरह किया जाए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow