एशिया कप सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को 136 का आसान लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी से तूफानी पारी की उम्मीद

ओमान ने भारतीय टीम को 136 रनों का लक्ष्य दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जाने के लिए यह दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मैच है. ओमान के लिए सिर्फ वसीम अली और कप्तान हम्माद मिर्जा बड़ी पारी खेल पाए. अली 60 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं मिर्जा के बल्ले से 32 रन निकले. वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट सुयश शर्मा और गुरजपनीत सिंह ने लिए. उन्होंने दो-दो विकेट लिए. ओमान की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि 4 ओवरों में ही 37 रन बन चुके थे. हम्माद मिर्जा और वसीम अली ने ओमान की पारी को संभाला और एक समय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे. मगर यहां से भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा जाल बुना कि आखिरी 45 गेंदों में ओमान की टीम केवल 42 रन बना पाई और इस दौरान 5 विकेट भी गंवा दिए. सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत ग्रुप B से पाकिस्तान अभी तक सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. दूसरे स्थान के लिए भारत और ओमान में टक्कर है, दोनों के अभी दो-दो अंक हैं. आज का मैच जीतने वाली टीम ग्रुप B से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं, जो अभी तक 2 मैचों में 189 रन बना चुके हैं. यूएई के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में 144 रन जड़ दिए थे. उस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में शतक ठोक दिया था. वैभव सूर्यवंशी से ओमान के खिलाफ मैच में भी तूफानी बैटिंग की उम्मीद होगी. वो पाकिस्तान के खिलाफ भी 45 रन की पारी खेलकर आ रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया था. यह भी पढ़ें: शेख हसीना को मौत की सजा का असर? BCCI ने भारत-बांग्लादेश सीरीज पर लिया बहुत बड़ा फैसला शुभमन गिल और कुलदीप यादव नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Nov 18, 2025 - 22:30
 0
एशिया कप सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को 136 का आसान लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी से तूफानी पारी की उम्मीद

ओमान ने भारतीय टीम को 136 रनों का लक्ष्य दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जाने के लिए यह दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मैच है. ओमान के लिए सिर्फ वसीम अली और कप्तान हम्माद मिर्जा बड़ी पारी खेल पाए. अली 60 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं मिर्जा के बल्ले से 32 रन निकले. वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट सुयश शर्मा और गुरजपनीत सिंह ने लिए. उन्होंने दो-दो विकेट लिए.

ओमान की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि 4 ओवरों में ही 37 रन बन चुके थे. हम्माद मिर्जा और वसीम अली ने ओमान की पारी को संभाला और एक समय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे. मगर यहां से भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा जाल बुना कि आखिरी 45 गेंदों में ओमान की टीम केवल 42 रन बना पाई और इस दौरान 5 विकेट भी गंवा दिए.

सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत

ग्रुप B से पाकिस्तान अभी तक सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. दूसरे स्थान के लिए भारत और ओमान में टक्कर है, दोनों के अभी दो-दो अंक हैं. आज का मैच जीतने वाली टीम ग्रुप B से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं, जो अभी तक 2 मैचों में 189 रन बना चुके हैं. यूएई के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में 144 रन जड़ दिए थे. उस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में शतक ठोक दिया था.

वैभव सूर्यवंशी से ओमान के खिलाफ मैच में भी तूफानी बैटिंग की उम्मीद होगी. वो पाकिस्तान के खिलाफ भी 45 रन की पारी खेलकर आ रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया था.

यह भी पढ़ें:

शेख हसीना को मौत की सजा का असर? BCCI ने भारत-बांग्लादेश सीरीज पर लिया बहुत बड़ा फैसला

शुभमन गिल और कुलदीप यादव नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट? जानें गुवाहाटी में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow