एक गलती और लोन हो सकता है रिजेक्ट, जानें क्रेडिट स्कोर सुधारने के 3 आसान टिप्स
Credit Score Improvement Tips: नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और अगर इस साल आप होम लोन, पर्सनल लोन या नया क्रेडिट कार्ड लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने क्रेडिट स्कोर पर ध्यान देना जरूरी है. अच्छा क्रेडिट स्कोर न सिर्फ लोन मंजूरी में आपकी मदद करता है. साथ ही इससे आपको कम ब्याज दर पर लोन भी मिल सकता है. कई लोग समय पर सुधार न करने की वजह से अच्छे फाइनेंशियल मौकों को गंवा देते हैं. ऐसे में साल की शुरुआत अपने क्रेडिट स्कोर को मजबूत बनाने के लिए सबसे सही समय है. आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान तरीके, जिनकी मदद से आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं. 1. क्रेडिट कार्ड का समझदारी से करें इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इसके क्रेडिट लिमिट का ध्यान रखना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति अपना सिबिल स्कोर सुधारना चाहता है तो, उसे क्रेडिट लिमिट के 30 फीसदी से अधिक के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है. इस तरह से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से सिबिल स्कोर में सुधार की संभावना बढ़ जाती है. 2. बिल का समय पर करें भुगतान अगर आप अपना सिबिल स्कोर सुधारना चाहते हैं तो लोन ईएमआई, बिल और क्रेडिट कार्ड इत्यादि के बिलों का समय पर भुगतान करें. ऐसा करना आपके वित्तीय जिम्मेदार होने की ओर इशारा करता है. साथ ही क्रेडिट कार्ड के मिनिमम पेमेंट से बचना चाहिए और पूरा भुगतान करने की सलाह दी जाती है. 3. क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करें कई बार क्रेडिट रिपोर्ट में कुछ गलतियां दर्ज होती हैं. जिन पर हम ध्यान नहीं देते है और यही चीज क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचाती है. इसलिए साल में कम से कम एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर देखनी चाहिए. अगर उसमें गलत बैलेंस, बंद अकाउंट को चालू दिखाना या कोई और गलती नजर आए, तो उसे तुरंत सही करवाना चाहिए. यह भी पढ़ें: यूनियन बजट 2026 से टैक्सपेयर्स को राहत? बेसिक एग्जेम्प्शन बढ़ने की उम्मीद
Credit Score Improvement Tips: नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और अगर इस साल आप होम लोन, पर्सनल लोन या नया क्रेडिट कार्ड लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने क्रेडिट स्कोर पर ध्यान देना जरूरी है. अच्छा क्रेडिट स्कोर न सिर्फ लोन मंजूरी में आपकी मदद करता है. साथ ही इससे आपको कम ब्याज दर पर लोन भी मिल सकता है.
कई लोग समय पर सुधार न करने की वजह से अच्छे फाइनेंशियल मौकों को गंवा देते हैं. ऐसे में साल की शुरुआत अपने क्रेडिट स्कोर को मजबूत बनाने के लिए सबसे सही समय है. आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान तरीके, जिनकी मदद से आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं.
1. क्रेडिट कार्ड का समझदारी से करें इस्तेमाल
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इसके क्रेडिट लिमिट का ध्यान रखना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति अपना सिबिल स्कोर सुधारना चाहता है तो, उसे क्रेडिट लिमिट के 30 फीसदी से अधिक के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है. इस तरह से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से सिबिल स्कोर में सुधार की संभावना बढ़ जाती है.
2. बिल का समय पर करें भुगतान
अगर आप अपना सिबिल स्कोर सुधारना चाहते हैं तो लोन ईएमआई, बिल और क्रेडिट कार्ड इत्यादि के बिलों का समय पर भुगतान करें. ऐसा करना आपके वित्तीय जिम्मेदार होने की ओर इशारा करता है. साथ ही क्रेडिट कार्ड के मिनिमम पेमेंट से बचना चाहिए और पूरा भुगतान करने की सलाह दी जाती है.
3. क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करें
कई बार क्रेडिट रिपोर्ट में कुछ गलतियां दर्ज होती हैं. जिन पर हम ध्यान नहीं देते है और यही चीज क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचाती है. इसलिए साल में कम से कम एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर देखनी चाहिए. अगर उसमें गलत बैलेंस, बंद अकाउंट को चालू दिखाना या कोई और गलती नजर आए, तो उसे तुरंत सही करवाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: यूनियन बजट 2026 से टैक्सपेयर्स को राहत? बेसिक एग्जेम्प्शन बढ़ने की उम्मीद
What's Your Reaction?