इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

किसी भी क्रिकेटर के लिए संन्यास लेना सबसे मुश्किल फैसला होता है. हालांकि, हर क्रिकेटर को एक दिन यह फैसला लेना पड़ता है. अक्सर क्रिकेटर एक उम्र पर पहुंचने के बाद संन्यास लेते हैं, लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही इस खेल को अलविदा कह दिया. आज इस बात की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि आज यानी मंगलवार 22 सितंबर को दो क्रिकेटरों ने संन्यास लिया है. इसमें एक हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और दूसरे हैं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम.  मार्क वुड अपनी तेज गति के लिए जाने जाते थे. वह इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए. वहीं वनडे में उन्होंने 54 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में वुड के नाम 54 विकेट रहे. मार्क वुड आईपीएल के पांच मैच भी खेले. इस दौरान उन्होंने 11 विकेट झटके. मार्क वुड 2025 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेले थे.  कॉलिन इंग्राम की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका के लिए ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले, लेकिन उनकी गिनती उन खास क्रिकेटरों में होती है, जो दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. इंग्राम दक्षिण अफ्रीका के लिए 31 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वनडे में उन्होंने 843 रन और टी20 में 210 रन बनाए. आईपीएल में कॉलिन इंग्राम 15 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 205 रन बनाए. 41 साल के कॉलिन इंग्राम ने करीब 20 साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट खेलने के बाद अब संन्यास लेने का फैसला किया है. लेकिन, वो मौजूदा सीजन के अंत तक ग्लैमरगन के लिए खेलते रहेंगे.  इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास 1- मार्क वुड- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा 2- कॉलिन इंग्राम- इस सीजन के अंत में छोड़ देंगे प्रोफेशनल क्रिकेट3- अजिंक्य रहाणे- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा4- बेन स्टोक्स- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा5- केन विलियमसन- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा6- केएस भरत- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा7- विजय शंकर- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा8- सरफराज अहमद- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा9- रासी वान डर डुसेन- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा10- उस्मान ख्वाजा- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा11- मिचेल स्टार्क- टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास यह भी पढ़ें-  दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा

Sep 23, 2026 - 08:30
 0
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

किसी भी क्रिकेटर के लिए संन्यास लेना सबसे मुश्किल फैसला होता है. हालांकि, हर क्रिकेटर को एक दिन यह फैसला लेना पड़ता है. अक्सर क्रिकेटर एक उम्र पर पहुंचने के बाद संन्यास लेते हैं, लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही इस खेल को अलविदा कह दिया. आज इस बात की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि आज यानी मंगलवार 22 सितंबर को दो क्रिकेटरों ने संन्यास लिया है. इसमें एक हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और दूसरे हैं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम. 

मार्क वुड अपनी तेज गति के लिए जाने जाते थे. वह इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए. वहीं वनडे में उन्होंने 54 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में वुड के नाम 54 विकेट रहे. मार्क वुड आईपीएल के पांच मैच भी खेले. इस दौरान उन्होंने 11 विकेट झटके. मार्क वुड 2025 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेले थे. 

कॉलिन इंग्राम की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका के लिए ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले, लेकिन उनकी गिनती उन खास क्रिकेटरों में होती है, जो दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. इंग्राम दक्षिण अफ्रीका के लिए 31 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वनडे में उन्होंने 843 रन और टी20 में 210 रन बनाए. आईपीएल में कॉलिन इंग्राम 15 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 205 रन बनाए. 41 साल के कॉलिन इंग्राम ने करीब 20 साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट खेलने के बाद अब संन्यास लेने का फैसला किया है. लेकिन, वो मौजूदा सीजन के अंत तक ग्लैमरगन के लिए खेलते रहेंगे. 

इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास

1- मार्क वुड- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा 
2- कॉलिन इंग्राम- इस सीजन के अंत में छोड़ देंगे प्रोफेशनल क्रिकेट
3- अजिंक्य रहाणे- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
4- बेन स्टोक्स- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
5- केन विलियमसन- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
6- केएस भरत- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
7- विजय शंकर- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
8- सरफराज अहमद- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
9- रासी वान डर डुसेन- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
10- उस्मान ख्वाजा- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा
11- मिचेल स्टार्क- टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow