इधर नई पार्टी का ऐलान, उधर टेस्ला के शेयर हुए धड़ाम; एक झटके में मस्क को 1311675120000 का नुकसान

Tesla Shares: टेस्ला इंक के शेयरों में सोमवार (7 जुलाई) को 6.8 परसेंट की भारी गिरावट आई. इससे कंपनी के मार्केट कैप में 68 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है. मस्क के 'अमेरिका पार्टी' के नाम से एक नई पॉलिटिकल पार्टी शुरू करने की घोषणा के बाद टेस्ला के शेयरों में यह गिरावट दर्ज की गई.  मस्क के नेटवर्थ को भारी नुकसान  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, स्टॉक में तेज गिरावट के चलते मस्क के टोटल नेटवर्थ में 15.3 बिलियन डॉलर की कमी आई है. जून में 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर ट्रंप से टकराव के बाद टेस्ला के शेयरों में आई यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. इसके चलते टेस्ला के मार्केट कैप को महज एक दिन में 150 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. कभी ट्रंप के सबसे करीबी दोस्त और उनके चुनावी अभियान के दौरान भारी-भरकम डोनेशन देने वाले मस्क ने कहा था कि वह रिपब्लिकन स्पेंडिंग बिल के विरोध में अमेरिका में अपनी तीसरी राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं. मस्क हमेशा से ही ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' के विरोधी रहे हैं.  ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल के खिलाफ मस्क पपलालमस्क का कहना है कि इससे नौकरियां खत्म हो जाएंगी, उभरते उद्योग ठप्प पड़ जाएंगे. यह बिल देश को दिवालिया बना देगी. 'बिग ब्यूटीफुल बिल' भारी सरकारी खर्च और टैक्स में कटौती शामिल है. इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे अगले 10 सालों में अमेरिका के बजट घाटे में 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की वृद्धि हो सकती है. साल 2024 के चुनाव में मस्क और ट्रंप दोनों ने एक-दूसरे का भरपूर साथ दिया. मस्क ने ट्रंप के चुनावी अभियान के लिए करीब  250 मिलियन डॉलर भी खर्च किए.  मई में दिया मस्क ने पद से इस्तीफा चुनाव के बाद मस्क को राष्ट्रपति के नए बनाए विभाग 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' (DOGE) का प्रमुख बनाया गया था, जिसका काम सरकारी नौकरशाही को खत्म करना और संघीय बजट में बड़े पैमाने पर कटौती के लिए सुझाव देना था. मई में पद से इस्तीफा देकर प्रशासन छोड़ने और ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल की खुलेआम आलोचना करने के बाद मस्क और ट्रंप के बीच मतभेद शुरू हुए. निवेशकों को इस बात का डर  इस बीच, निवेशकों को इस बात का डर है कि ट्रंप के साथ अगर मस्क का मनमुटाव इसी तरह से बना रहा, तो आने वाले समय में अमेरिकी सरकार से मिलने वाली सब्सिडियों का असर मस्क की कंपनियों पर पड़ सकता है, जिससे कंपनियां नुकसान झेल सकती हैं.  ये भी पढ़ें: मस्क की पार्टी में भारतीय मूल के वैभव का क्या काम? कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Jul 8, 2025 - 13:30
 0
इधर नई पार्टी का ऐलान, उधर टेस्ला के शेयर हुए धड़ाम; एक झटके में मस्क को 1311675120000 का नुकसान

Tesla Shares: टेस्ला इंक के शेयरों में सोमवार (7 जुलाई) को 6.8 परसेंट की भारी गिरावट आई. इससे कंपनी के मार्केट कैप में 68 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई है. मस्क के 'अमेरिका पार्टी' के नाम से एक नई पॉलिटिकल पार्टी शुरू करने की घोषणा के बाद टेस्ला के शेयरों में यह गिरावट दर्ज की गई. 

मस्क के नेटवर्थ को भारी नुकसान 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, स्टॉक में तेज गिरावट के चलते मस्क के टोटल नेटवर्थ में 15.3 बिलियन डॉलर की कमी आई है. जून में 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर ट्रंप से टकराव के बाद टेस्ला के शेयरों में आई यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.

इसके चलते टेस्ला के मार्केट कैप को महज एक दिन में 150 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. कभी ट्रंप के सबसे करीबी दोस्त और उनके चुनावी अभियान के दौरान भारी-भरकम डोनेशन देने वाले मस्क ने कहा था कि वह रिपब्लिकन स्पेंडिंग बिल के विरोध में अमेरिका में अपनी तीसरी राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं. मस्क हमेशा से ही ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' के विरोधी रहे हैं. 

ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल के खिलाफ मस्क

पपलालमस्क का कहना है कि इससे नौकरियां खत्म हो जाएंगी, उभरते उद्योग ठप्प पड़ जाएंगे. यह बिल देश को दिवालिया बना देगी. 'बिग ब्यूटीफुल बिल' भारी सरकारी खर्च और टैक्स में कटौती शामिल है. इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे अगले 10 सालों में अमेरिका के बजट घाटे में 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की वृद्धि हो सकती है. साल 2024 के चुनाव में मस्क और ट्रंप दोनों ने एक-दूसरे का भरपूर साथ दिया. मस्क ने ट्रंप के चुनावी अभियान के लिए करीब  250 मिलियन डॉलर भी खर्च किए. 

मई में दिया मस्क ने पद से इस्तीफा

चुनाव के बाद मस्क को राष्ट्रपति के नए बनाए विभाग 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' (DOGE) का प्रमुख बनाया गया था, जिसका काम सरकारी नौकरशाही को खत्म करना और संघीय बजट में बड़े पैमाने पर कटौती के लिए सुझाव देना था. मई में पद से इस्तीफा देकर प्रशासन छोड़ने और ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल की खुलेआम आलोचना करने के बाद मस्क और ट्रंप के बीच मतभेद शुरू हुए.

निवेशकों को इस बात का डर 

इस बीच, निवेशकों को इस बात का डर है कि ट्रंप के साथ अगर मस्क का मनमुटाव इसी तरह से बना रहा, तो आने वाले समय में अमेरिकी सरकार से मिलने वाली सब्सिडियों का असर मस्क की कंपनियों पर पड़ सकता है, जिससे कंपनियां नुकसान झेल सकती हैं. 

ये भी पढ़ें:

मस्क की पार्टी में भारतीय मूल के वैभव का क्या काम? कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow