इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आपने ग्रेजुएशन कर लिया है और बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 750 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा 200 पद तमिलनाडु में हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 110, महाराष्ट्र में 85, दिल्ली में 53 और बिहार में 35 पदों पर भर्ती होगी. अलग-अलग राज्यों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है.उम्र सीमा क्या होगी? आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. योग्यता क्या चाहिए? इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. आवेदन शुल्क इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये रखा गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये तय किया गया है.यह भी पढ़ें - NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी कैसे होगा चयन? इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.परीक्षा में जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज और संबंधित विषय से जुड़े कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. कितना मिलेगा स्टाइपेंड? चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा.मेट्रो शाखाओं में तैनाती होने पर 15,500 रुपये प्रति माह, शहरी (Urban) शाखाओं में 14,500 रुपये प्रति माह और सेमी अर्बन या ग्रामीण (Rural) शाखाओं में 14,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. कैसे करें आवेदन? सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in पर जाएं. फिर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट संभालकर रख लें. यह भी पढ़ें - NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव

Jul 10, 2026 - 03:30
 0
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

अगर आपने ग्रेजुएशन कर लिया है और बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 750 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा 200 पद तमिलनाडु में हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 110, महाराष्ट्र में 85, दिल्ली में 53 और बिहार में 35 पदों पर भर्ती होगी. अलग-अलग राज्यों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है.

उम्र सीमा क्या होगी?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

योग्यता क्या चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये रखा गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये तय किया गया है.

यह भी पढ़ें - NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.परीक्षा में जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज और संबंधित विषय से जुड़े कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा.मेट्रो शाखाओं में तैनाती होने पर 15,500 रुपये प्रति माह, शहरी (Urban) शाखाओं में 14,500 रुपये प्रति माह और सेमी अर्बन या ग्रामीण (Rural) शाखाओं में 14,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in पर जाएं. फिर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट संभालकर रख लें.

यह भी पढ़ें - NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow