इंटरनेशनल खिलाड़ी जो IPL 2026 में बीच सीजन में आकर मचाएंगे तबाही, अब तक नहीं दिए हैं दर्शन

IPL 2026 टूर्नामेंट को शुरू हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं. पॉइंट्स टेबल शुरुआती रूप ले चुकी है, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप को जीतने वाले दावेदार भी सामने आने लगे हैं. यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे जैसे युवाओं ने अपने प्रदर्शन से सबको बहुत प्रभावित किया है. मगर 15 से ज्यादा मैच खेले जाने के बाद भी कुछ इंटरनेशनल क्रिकेटरों ने अब तक मैदान पर दर्शन नहीं दिए हैं. यहां उन खिलाड़ियों की लिस्ट देखिए, जो बहुत जल्द आईपीएल 2026 में बीच सीजन में आकर तबाही मचा सकते हैं. एमएस धोनी एमएस धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) है, जिसकी वजह से वो अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पूर्व टॉस के समय CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपडेट देकर बताया था कि धोनी जल्द मैदान में खेलते दिखेंगे. पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं. वो कमर की चोट की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे. रिपोर्ट्स अनुसार कमिंस 17 अप्रैल को SRH टीम को दोबारा जॉइन कर सकते हैं. सबकुछ ठीक रहा तो कमिंस 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. लॉकी फर्ग्यूसन लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं, लेकिन यह पहले ही तय हो गया था कि निजी कारणों से वो IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. खबर है कि वे अप्रैल के मध्य में पंजाब टीम को जॉइन कर सकते हैं. हालांकि इसकि कोई पुष्टि नहीं हुई है. मथीशा पाथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स का गेंदबाजी डिपार्टमेंट संकट से जूझ रहा है. इसी बीच मथीशा पाथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस मिलने की खबर है. अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि पाथिराना, 14 अप्रैल को CSK के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं, लेकिन बताया जा रहा है कि वे चेन्नई में KKR टीम के साथ जुड़ सकते हैं. मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और अब तक उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल का कहना था कि वे रोज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से स्टार्क का हाल जान रहे हैं. यह भी पढ़ें: विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL में कौन बेहतर? MI और RCB के मैच से पहले आंकड़ों में देखिए जवाब

Apr 12, 2026 - 17:30
 0
इंटरनेशनल खिलाड़ी जो IPL 2026 में बीच सीजन में आकर मचाएंगे तबाही, अब तक नहीं दिए हैं दर्शन

IPL 2026 टूर्नामेंट को शुरू हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं. पॉइंट्स टेबल शुरुआती रूप ले चुकी है, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप को जीतने वाले दावेदार भी सामने आने लगे हैं. यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे जैसे युवाओं ने अपने प्रदर्शन से सबको बहुत प्रभावित किया है. मगर 15 से ज्यादा मैच खेले जाने के बाद भी कुछ इंटरनेशनल क्रिकेटरों ने अब तक मैदान पर दर्शन नहीं दिए हैं. यहां उन खिलाड़ियों की लिस्ट देखिए, जो बहुत जल्द आईपीएल 2026 में बीच सीजन में आकर तबाही मचा सकते हैं.

एमएस धोनी

एमएस धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) है, जिसकी वजह से वो अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पूर्व टॉस के समय CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपडेट देकर बताया था कि धोनी जल्द मैदान में खेलते दिखेंगे.

पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं. वो कमर की चोट की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे. रिपोर्ट्स अनुसार कमिंस 17 अप्रैल को SRH टीम को दोबारा जॉइन कर सकते हैं. सबकुछ ठीक रहा तो कमिंस 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं, लेकिन यह पहले ही तय हो गया था कि निजी कारणों से वो IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. खबर है कि वे अप्रैल के मध्य में पंजाब टीम को जॉइन कर सकते हैं. हालांकि इसकि कोई पुष्टि नहीं हुई है.

मथीशा पाथिराना

कोलकाता नाइट राइडर्स का गेंदबाजी डिपार्टमेंट संकट से जूझ रहा है. इसी बीच मथीशा पाथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस मिलने की खबर है. अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि पाथिराना, 14 अप्रैल को CSK के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं, लेकिन बताया जा रहा है कि वे चेन्नई में KKR टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

मिचेल स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और अब तक उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल का कहना था कि वे रोज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से स्टार्क का हाल जान रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली या रोहित शर्मा, IPL में कौन बेहतर? MI और RCB के मैच से पहले आंकड़ों में देखिए जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow