आज गुजरात और बेंगलुरु का मैच, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और प्रीडिक्शन तक जानें सबकुछ

IPL 2026 Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 42वां लीग मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए गुजरात सीजन की 5वीं जीत हासिल करना चाहेगी. वहीं बेंगलुरु 7वीं जीत की तरफ देखना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, मैदान की पिच रिपोर्ट और मैच प्रीडिक्शन क्या हो सकती है.  पिच रिपोर्ट  सबसे पहले तो आपको बता दें कि गुजरात ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पिछले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. आज के मैच में भी बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है. यहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे बैटिंग करना आसान हो जाती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने लगती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज मैच में पिच कैसा बर्ताव करती है.  मैच प्रिडिक्शन  गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में बेंगलुरु ने बढ़त हासिल करते हुए 4 में जीत दर्ज की है. गुजरात ने बाकी के 3 मैच अपने नाम किए हैं. दूसरी तरफ सीजन में भी बेंगलुरु का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नजर आ रहा है. लिहाजा हमारा प्रीडिक्शन मीटर यही कहता है कि मुकाबले में आरसीबी की जीत हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है.  लाइव स्ट्रीमिंग  बात करें लाइव स्ट्रीमिंग की, तो मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी.  मैच के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रिसिध कृष्णा.  मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 विराट कोहली, जैकब बेटेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा.    यह भी पढ़ें: रियान पराग पर चला BCCI का हंटर, वेपिंग मामले में लिया गया कड़ा एक्शन; जानें क्या मिली सजा

Apr 30, 2026 - 19:30
 0
आज गुजरात और बेंगलुरु का मैच, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और प्रीडिक्शन तक जानें सबकुछ

IPL 2026 Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 42वां लीग मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए गुजरात सीजन की 5वीं जीत हासिल करना चाहेगी. वहीं बेंगलुरु 7वीं जीत की तरफ देखना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, मैदान की पिच रिपोर्ट और मैच प्रीडिक्शन क्या हो सकती है. 

पिच रिपोर्ट 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि गुजरात ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पिछले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. आज के मैच में भी बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है. यहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे बैटिंग करना आसान हो जाती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने लगती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज मैच में पिच कैसा बर्ताव करती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में बेंगलुरु ने बढ़त हासिल करते हुए 4 में जीत दर्ज की है. गुजरात ने बाकी के 3 मैच अपने नाम किए हैं. दूसरी तरफ सीजन में भी बेंगलुरु का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नजर आ रहा है. लिहाजा हमारा प्रीडिक्शन मीटर यही कहता है कि मुकाबले में आरसीबी की जीत हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है. 

लाइव स्ट्रीमिंग 

बात करें लाइव स्ट्रीमिंग की, तो मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी. 

मैच के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रिसिध कृष्णा. 

मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, जैकब बेटेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा. 

 

यह भी पढ़ें: रियान पराग पर चला BCCI का हंटर, वेपिंग मामले में लिया गया कड़ा एक्शन; जानें क्या मिली सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow