'आजाद चिड़िया को भी आसमान में डर रहता है', शशि थरूर पर बरसे अब ये कांग्रेस नेता

Congress Shashi Tharoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने पार्टी का सांसद शशि थरूर पर निशाना साधा. इसके बाद तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने तंज कसते हुए खरगे को जवाब दिया. इस बहस में अब कांग्रेस एमपी मणिकम टैगोर की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने शशि थरूर के पोस्ट का जवाब दिया है. 'आजाद चिड़िया को भी आसमान में डर रहता है' शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं." इस पर मणिकम टैगोर ने कहा तंज कसते हुए कहा, "उड़ने की इजाजत मत मांगो. पक्षियों को उड़ने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती, लेकिन आज के समय में एक स्वतंत्र पक्षी को भी आसमान देखना पड़ता है क्योंकि बाज, गिद्ध और चील हमेशा शिकार करते रहते हैं. आजादी मुफ्त नहीं है, खासकर तब जब शिकारी देशभक्ति को पंख की तरह पहनते हैं." कुछ लोगों के लिए पीएम मोदी पहले हैं- खरगे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर ने केंद्र सरकार के नेतृत्व की तारीफ की थी, जिसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई थी. उन्होंने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे. पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है. हमने कहा कि देश पहले है पार्टी बाद में. कुछ लोगों को लगता है कि मोदी पहले है और देश बाद में. हम क्या कर सकते हैं?" शशि थरूर ने की पीएम मोदी की तारीफ शशि थरूर ने सोमवार (23 जून 2025) को एक अंग्रेजी दैनिक के लिए लेख में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक अहम पूंजी बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक सहयोग और समर्थन की जरूरत है. कांग्रेस ने कहा कि थरूर का लेख पार्टी की राय नहीं है. कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा था, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनयिक संपर्क राष्ट्रीय संकल्प और प्रभावी संवाद का क्षण था. इसने इस बात पुष्टि की है कि भारत एकजुट होने पर अपनी आवाज स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रख सकता है.’’ 

Jun 26, 2025 - 16:30
 0
'आजाद चिड़िया को भी आसमान में डर रहता है', शशि थरूर पर बरसे अब ये कांग्रेस नेता

Congress Shashi Tharoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने पार्टी का सांसद शशि थरूर पर निशाना साधा. इसके बाद तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने तंज कसते हुए खरगे को जवाब दिया. इस बहस में अब कांग्रेस एमपी मणिकम टैगोर की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने शशि थरूर के पोस्ट का जवाब दिया है.

'आजाद चिड़िया को भी आसमान में डर रहता है'

शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं." इस पर मणिकम टैगोर ने कहा तंज कसते हुए कहा, "उड़ने की इजाजत मत मांगो. पक्षियों को उड़ने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती, लेकिन आज के समय में एक स्वतंत्र पक्षी को भी आसमान देखना पड़ता है क्योंकि बाज, गिद्ध और चील हमेशा शिकार करते रहते हैं. आजादी मुफ्त नहीं है, खासकर तब जब शिकारी देशभक्ति को पंख की तरह पहनते हैं."

कुछ लोगों के लिए पीएम मोदी पहले हैं- खरगे

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर ने केंद्र सरकार के नेतृत्व की तारीफ की थी, जिसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई थी. उन्होंने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे. पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है. हमने कहा कि देश पहले है पार्टी बाद में. कुछ लोगों को लगता है कि मोदी पहले है और देश बाद में. हम क्या कर सकते हैं?"

शशि थरूर ने की पीएम मोदी की तारीफ

शशि थरूर ने सोमवार (23 जून 2025) को एक अंग्रेजी दैनिक के लिए लेख में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक अहम पूंजी बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक सहयोग और समर्थन की जरूरत है. कांग्रेस ने कहा कि थरूर का लेख पार्टी की राय नहीं है.

कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा था, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनयिक संपर्क राष्ट्रीय संकल्प और प्रभावी संवाद का क्षण था. इसने इस बात पुष्टि की है कि भारत एकजुट होने पर अपनी आवाज स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रख सकता है.’’ 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow