अभिषेक शर्मा IND vs PAK मैच खेलेंगे या नहीं? पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका पहुंचे; आ गया अपडेट

Abhishek Sharma, IND vs PAK Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महा मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं भारतीय प्रशंसकों के अंदर अभिषेक शर्मा को सवाल खड़ा हो रहा है. टीम इंडिया ने पिछला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेला था, जिसमें अभिषेक प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपडेट देते हुए बताया था कि अभिषेक एक या दो मैच मिस कर सकते हैं.  हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं. भारतीय टीम शुक्रवार (13 फरवरी) को श्रीलंका पहुंची थी. तो आइए जानते हैं कि क्या अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं.  अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन बता दें कि अभिषेक यूएसए के खिलाफ पहले मैच में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें वह पहली गेंद पर ही गोल्डन डक का शिकार हो गए थे. इसके बाद खबर आई कि भारतीय ओपनर को पेट में इंफेक्शन हो गया है. फिर नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के वक्त सूर्या ने अपडेट देते हुए कहा था कि अभिषेक एक या दो मैच मिस कर सकते हैं.  बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अभिषेक को कहते हुए सुना गया था कि सख्स डाइट के कारण उनका कुछ किलो वजन घट गया है. उनका यह अपडेट वाकई फैंस के लिए चौंकाने वाला था.  Reporting from the Indian dressing room by paaji. Abhishek Sharma might have lost some weight. pic.twitter.com/6W7TmXFSTM — RAHIL (@Rahil_071) February 13, 2026 आधिकारिक अपडेट आना बाकी  गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक को लेकर अब तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं. फिलहाल तो सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है कि अभिषेक खेल भी सकते हैं और नहीं भी. असल सच्चाई अपडेट सामने आने के बाद ही सामने आएगी. 

Feb 14, 2026 - 17:30
 0
अभिषेक शर्मा IND vs PAK मैच खेलेंगे या नहीं? पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका पहुंचे; आ गया अपडेट

Abhishek Sharma, IND vs PAK Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महा मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं भारतीय प्रशंसकों के अंदर अभिषेक शर्मा को सवाल खड़ा हो रहा है. टीम इंडिया ने पिछला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेला था, जिसमें अभिषेक प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपडेट देते हुए बताया था कि अभिषेक एक या दो मैच मिस कर सकते हैं. 

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं. भारतीय टीम शुक्रवार (13 फरवरी) को श्रीलंका पहुंची थी. तो आइए जानते हैं कि क्या अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं. 

अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन

बता दें कि अभिषेक यूएसए के खिलाफ पहले मैच में खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें वह पहली गेंद पर ही गोल्डन डक का शिकार हो गए थे. इसके बाद खबर आई कि भारतीय ओपनर को पेट में इंफेक्शन हो गया है. फिर नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के वक्त सूर्या ने अपडेट देते हुए कहा था कि अभिषेक एक या दो मैच मिस कर सकते हैं. 

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अभिषेक को कहते हुए सुना गया था कि सख्स डाइट के कारण उनका कुछ किलो वजन घट गया है. उनका यह अपडेट वाकई फैंस के लिए चौंकाने वाला था. 

आधिकारिक अपडेट आना बाकी 

गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक को लेकर अब तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं. फिलहाल तो सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है कि अभिषेक खेल भी सकते हैं और नहीं भी. असल सच्चाई अपडेट सामने आने के बाद ही सामने आएगी. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow