'अब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का समय आ गया', पूर्व दिग्गज की BCCI से बड़ी मांग

Saba Karim on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी, ये वो नाम है जो अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है. सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल 2025 में शतक लगाने वाले वैभव अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वैभव अभी 2026 टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं, जहां वह लगातार तूफानी रफ्तार से रन बना रहे हैं. आईपीएल 2025 में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला हर फॉर्मेट में गरजा है. अब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में लाने की मांग भी होने लगी है. पूर्व भारतीय दिग्गज सबा करीम का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का समय आ गया है. वैभव सूर्यवंशी को इंडियन नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है- सबा करीम वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सबा करीम ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "वह बहुत प्रतिभाशाली हैं. उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. मुझे लगता है कि अब उन्हें इंडियन नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है. यह अच्छी बात है कि वैभव सूर्यवंशी पर नजर रखी जा रही है. स्टेट एसोसिएशन के लोग काम कर रहे हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी अपना काम कर रहा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी उन पर ध्यान दे रही है. बहुत जल्द ऐसा समय आएगा, जब हम उन्हें नेशनल टीम में देखेंगे." आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

Jan 31, 2026 - 16:30
 0
'अब वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का समय आ गया', पूर्व दिग्गज की BCCI से बड़ी मांग

Saba Karim on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी, ये वो नाम है जो अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है. सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल 2025 में शतक लगाने वाले वैभव अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वैभव अभी 2026 टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं, जहां वह लगातार तूफानी रफ्तार से रन बना रहे हैं. आईपीएल 2025 में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला हर फॉर्मेट में गरजा है. अब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में लाने की मांग भी होने लगी है. पूर्व भारतीय दिग्गज सबा करीम का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का समय आ गया है.

वैभव सूर्यवंशी को इंडियन नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है- सबा करीम

वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सबा करीम ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "वह बहुत प्रतिभाशाली हैं. उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हुई. मुझे लगता है कि अब उन्हें इंडियन नेशनल टीम में शामिल करने का समय आ गया है. यह अच्छी बात है कि वैभव सूर्यवंशी पर नजर रखी जा रही है. स्टेट एसोसिएशन के लोग काम कर रहे हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी अपना काम कर रहा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी उन पर ध्यान दे रही है. बहुत जल्द ऐसा समय आएगा, जब हम उन्हें नेशनल टीम में देखेंगे."

आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगा चुके हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow