अफगानिस्तान में तेज भूकंप, पाकिस्तान से लेकर भारत तक कांप गई धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake News: अफगानिस्तान की धरती शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को भूकंप के तेज झटकों से दहल उठी. राजधानी काबूल समेत देश के उत्तर हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मैग्निट्यूड मापी गई. जिसके झटके अफगानिस्तान के अलावा, तजाकिस्तान, पाकिस्तान से भारत तक, यानी चार देशों में महसूस किए गए हैं. भारत में जम्मू कश्मीर, राजधानी नई दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. GFZ के मुताबिक, भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के सीमा क्षेत्र में हिंदू कुश में 71.01 डिग्री पूर्वी देशांतर और 36.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर था, जबकि इसकी गहराई 175 किलोमीटर दर्ज की गई, जहां शाम के 4:12 बजे UTC (स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजकर 42 मिनट) पर भूकंप आया. किसी जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में अभी तक भूकंप के कारण किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, भूकंप के तेज झटकों से डरकर लोगों के बीच अफरातफरी जैसा माहौल हो गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर खुले इलाकों में पहुंच गए. भारत में कहां-कहां महसूस किए गए भूकंप के झटके न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में आए भूकंप से भारत में राजधानी दिल्ली तक इसके तेज झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. #WATCH | Jammu & Kashmir: An earthquake was felt in Srinagar. Chandeliers and fans were seen moving. pic.twitter.com/iFx5OTZ7uB — ANI (@ANI) April 3, 2026 कुपवाड़ा में अफरातफरी जैसा माहौल, तिब्बत में हिली धरती रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके के कारण लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इससे पहले तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रात 8 बजकर 12 मिनट पर तिब्बत में भी धरती हिली थी. जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी. यह भी पढ़ेंः Keralam Assembly Elections 2026: ‘तेलंगाना आकर जनता से पूछिए...’, केरलम में चुनाव प्रचार के दौरान CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Apr 4, 2026 - 11:30
 0
अफगानिस्तान में तेज भूकंप, पाकिस्तान से लेकर भारत तक कांप गई धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake News: अफगानिस्तान की धरती शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को भूकंप के तेज झटकों से दहल उठी. राजधानी काबूल समेत देश के उत्तर हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मैग्निट्यूड मापी गई. जिसके झटके अफगानिस्तान के अलावा, तजाकिस्तान, पाकिस्तान से भारत तक, यानी चार देशों में महसूस किए गए हैं. भारत में जम्मू कश्मीर, राजधानी नई दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

GFZ के मुताबिक, भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के सीमा क्षेत्र में हिंदू कुश में 71.01 डिग्री पूर्वी देशांतर और 36.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर था, जबकि इसकी गहराई 175 किलोमीटर दर्ज की गई, जहां शाम के 4:12 बजे UTC (स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजकर 42 मिनट) पर भूकंप आया.

किसी जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में अभी तक भूकंप के कारण किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, भूकंप के तेज झटकों से डरकर लोगों के बीच अफरातफरी जैसा माहौल हो गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर खुले इलाकों में पहुंच गए.

भारत में कहां-कहां महसूस किए गए भूकंप के झटके

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में आए भूकंप से भारत में राजधानी दिल्ली तक इसके तेज झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.

कुपवाड़ा में अफरातफरी जैसा माहौल, तिब्बत में हिली धरती

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके के कारण लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इससे पहले तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रात 8 बजकर 12 मिनट पर तिब्बत में भी धरती हिली थी. जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी.

यह भी पढ़ेंः Keralam Assembly Elections 2026: ‘तेलंगाना आकर जनता से पूछिए...’, केरलम में चुनाव प्रचार के दौरान CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow