अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पेश की मिसाल, डोनेट कर दी पूरी सैलरी; भूकंप से अब तक 800 से ज्यादा लोगों की गई जान
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में रविवार की रात 11:47 पर भूकंप के तेज झटके आए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6 नापी गई. इस भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी है. आज सोमवार, 1 सितंबर को भी 4.6 तीव्रता भूकंप आया. अफगानिस्तान में आए इस भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं, वहीं 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं. ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने मुल्क के लोगों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है. देश में मची इस तबाही से लोगों को निकालने के लिए अफगानिस्तान की टीम ने अपनी पूरी मैच फीस देने का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड देगा मैच की पूरी सैलरी अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम एशिया कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ यूएई में ही सात मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का आज 1 सितंबर को तीसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले से पहले अफगान अटलान के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में जानकारी दी गई कि अफगानिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ होने वाले आज के मैच की पूरी सैलरी कुनार में आए भूकंप से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए देगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये भी ऐलान किया है कि पूर्वी अफगानिस्तान के शहर खोस्त में चल रहे रीजनल लिस्ट ए टूर्नामेंट खेल रहे खिलाड़ी भी कल 2 सितंबर को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देंगे. View this post on Instagram A post shared by Afghanistan Cricket Board (@afghanistancricketboard) अफगानिस्तान-यूएई के मैच में 2 मिनट का मौन अफगानिस्तान के कुनार में आए भूकंप से मची तबाही ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. अफगानिस्तान और यूएई की टीम ने टी20 मैच से पहले इस भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की याद में 2 मिनट का मौन रखा. AfghanAtalan Stand in Solidarity with Earthquake Victims in KunarAhead of their match against the UAE, AfghanAtalan observed a minute of silence and recited Fatiha in memory of the victims of the devastating earthquake that struck Kunar province in eastern Afghanistan.Kunar,… pic.twitter.com/MWrU4jCiGq — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 1, 2025 यह भी पढ़ें DPL का खिताब जीतने वाले नीतीश राणा का एक्टर गोविंदा से क्या है रिश्ता? जानिए उनके बारे में 5 बड़ी बातें
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में रविवार की रात 11:47 पर भूकंप के तेज झटके आए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6 नापी गई. इस भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी है. आज सोमवार, 1 सितंबर को भी 4.6 तीव्रता भूकंप आया. अफगानिस्तान में आए इस भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं, वहीं 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं. ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने मुल्क के लोगों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है. देश में मची इस तबाही से लोगों को निकालने के लिए अफगानिस्तान की टीम ने अपनी पूरी मैच फीस देने का ऐलान कर दिया है.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड देगा मैच की पूरी सैलरी
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम एशिया कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ यूएई में ही सात मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का आज 1 सितंबर को तीसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले से पहले अफगान अटलान के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में जानकारी दी गई कि अफगानिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ होने वाले आज के मैच की पूरी सैलरी कुनार में आए भूकंप से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए देगी.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये भी ऐलान किया है कि पूर्वी अफगानिस्तान के शहर खोस्त में चल रहे रीजनल लिस्ट ए टूर्नामेंट खेल रहे खिलाड़ी भी कल 2 सितंबर को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देंगे.
View this post on Instagram
अफगानिस्तान-यूएई के मैच में 2 मिनट का मौन
अफगानिस्तान के कुनार में आए भूकंप से मची तबाही ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. अफगानिस्तान और यूएई की टीम ने टी20 मैच से पहले इस भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की याद में 2 मिनट का मौन रखा.
AfghanAtalan Stand in Solidarity with Earthquake Victims in Kunar
Ahead of their match against the UAE, AfghanAtalan observed a minute of silence and recited Fatiha in memory of the victims of the devastating earthquake that struck Kunar province in eastern Afghanistan.
Kunar,… pic.twitter.com/MWrU4jCiGq — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 1, 2025
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?