शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास

शादाब खान ने पाकिस्तान को मैच जिताकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रविवार (25 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. Absolute Cinema जैसे मुकाबले में शादाब ने चेज के दौरान 96 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से 113* रनों की पारी खेली और टीम को हारा हुआ मैच जिताया. इस पारी के साथ उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया.  शादाब नंबर-8 पर बैटिंग के लिए उतरे थे. इससे पहले पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास में 8वें नंबर या उससे नीचे बैटिंग करने वाले किसी भी बल्लेबाज ने सबसे बड़ा निजी स्कोर 100 रनों का बनाया था. 2021 में आयरलैंड ने सिमी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में नंबर-8 पर बैटिंग करते हुए 91 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी. इसी तरह मेहदी हसन मिराज ने 2022 में भारत के खिलाफ वनडे में नंबर-8 पर 100* रन बनाए थे. शादाब ने दोनों को पछाड़ते हुए नाबाद 113 रन बना दिए और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.  पुरुष वनडे क्रिकेट में नंबर-8 या उससे नीचे सबसे बड़ा निजी स्कोर  शादाब खान (पाकिस्तान)- 113* रन बनाम इंग्लैंड, लाहौर (2026) मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)- 100* रन बनाम भारत, मीरपुर (2022) सिमी सिंह (आयरलैंड)- 100* रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, मालाहिडे (2021) हारा हुआ मैच जीता पाकिस्तान रोमांचक मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली इंग्लैंड 46.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए बेन डकेट ने 105 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसी पारी की बदौलत टीम ने 240 रन का आंकड़ा पार किया.  चेज के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही. 18 रन पर पहला विकेट गिरा, 27 रन पर दूसरा और 31 रन पर तीसरा विकेट गिरा. इसी तरह धीरे-धीरे विकेट गिरते रहे. एक वक्त पर 154 रन पर 9 विकेट गिर गए थे. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 88 रन चाहिए थे. क्रीज पर शादाब खान के साथ हारिस रऊफ मौजूद थे. यहां से इंग्लैंड की जीत 100% पक्की लग रही थी, लेकिन हुआ कुछ और ही. शादाब ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की लाइन पार करा दी. रऊफ ने शादाब का बखूबी साथ निभाया. दोनों ने 10वें विकेट के लिए 89 (80 गेंद) रनों की साझेदारी की. रऊफ ने इस दौरान 19 गेंदों में 07* रन बनाए.   यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे

Oct 26, 2026 - 08:30
 0
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास

शादाब खान ने पाकिस्तान को मैच जिताकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रविवार (25 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. Absolute Cinema जैसे मुकाबले में शादाब ने चेज के दौरान 96 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से 113* रनों की पारी खेली और टीम को हारा हुआ मैच जिताया. इस पारी के साथ उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया. 

शादाब नंबर-8 पर बैटिंग के लिए उतरे थे. इससे पहले पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास में 8वें नंबर या उससे नीचे बैटिंग करने वाले किसी भी बल्लेबाज ने सबसे बड़ा निजी स्कोर 100 रनों का बनाया था. 2021 में आयरलैंड ने सिमी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में नंबर-8 पर बैटिंग करते हुए 91 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी. इसी तरह मेहदी हसन मिराज ने 2022 में भारत के खिलाफ वनडे में नंबर-8 पर 100* रन बनाए थे. शादाब ने दोनों को पछाड़ते हुए नाबाद 113 रन बना दिए और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

पुरुष वनडे क्रिकेट में नंबर-8 या उससे नीचे सबसे बड़ा निजी स्कोर 

शादाब खान (पाकिस्तान)- 113* रन बनाम इंग्लैंड, लाहौर (2026)

मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)- 100* रन बनाम भारत, मीरपुर (2022)

सिमी सिंह (आयरलैंड)- 100* रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, मालाहिडे (2021)

हारा हुआ मैच जीता पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली इंग्लैंड 46.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए बेन डकेट ने 105 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसी पारी की बदौलत टीम ने 240 रन का आंकड़ा पार किया. 

चेज के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही. 18 रन पर पहला विकेट गिरा, 27 रन पर दूसरा और 31 रन पर तीसरा विकेट गिरा. इसी तरह धीरे-धीरे विकेट गिरते रहे. एक वक्त पर 154 रन पर 9 विकेट गिर गए थे. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 88 रन चाहिए थे. क्रीज पर शादाब खान के साथ हारिस रऊफ मौजूद थे. यहां से इंग्लैंड की जीत 100% पक्की लग रही थी, लेकिन हुआ कुछ और ही. शादाब ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की लाइन पार करा दी. रऊफ ने शादाब का बखूबी साथ निभाया. दोनों ने 10वें विकेट के लिए 89 (80 गेंद) रनों की साझेदारी की. रऊफ ने इस दौरान 19 गेंदों में 07* रन बनाए.

 

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow