अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान; जानें कितने मैच होंगे

India Tour of Sri Lanka Schedule: भारतीय टीम अगले महीने यानी अगस्त में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. BCCI ने गुरुवार (02 जुलाई) को सीरीज के शेड्यूल का एलान किया. यह 2022 के बाद से भारत का श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट होगा. वहीं 2017 से श्रीलंका दौरे पर पहला रेड बॉल मैच होगा.  सीरीज में दो टेस्ट खेले जाएंगे, जिसके लिए तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा. दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा. भारतीय समय के अनुसार दोनों ही टेस्ट सुबह 10 बजे से शुरू होंगे.  भारत की सीनियर टीम के दौरे से पहले 'ए' टीम पहले से ही 2 फर्स्ट क्लास मैचों के लिए श्रीलंका दौरे पर मौजूद है. पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. दूसरा मुकाबला गाले में खेला जा रहा है.  Mark your calendars ????️ Presenting #TeamIndia's schedule for the two-match Test series against Sri Lanka, starting August 15 ????#SLvIND pic.twitter.com/FoUEaUb3Qe — BCCI (@BCCI) July 2, 2026 बता दें कि साल की शुरुआत में श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्ट सीरीज के साथ-साथ दौरे में तीन टी20 मैच जोड़ने का भी अनुरोध किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में इस अनुरोध को एक अच्छे कदम के तौर पर मान लिया गया था, जिससे श्रीलंका को 'डिटवाह' चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड जुटाने में सहायता मिल सके. लेकिन भारत के इंटरनेशनल कैलेंडर को देखते हुए BCCI ने टी20 सीरीज नहीं शामिल कीं.  भारत और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त , गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त , सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो टीम इंडिया का पिछला टेस्ट  टीम इंडिया ने पिछला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ में खेला गया था. मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीत हासिल की थी. यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल का हिस्सा नहीं था, जिससे जीत के बाद भी भारत को कोई खास फायदा नहीं पहुंच सका था.   यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा

Jul 2, 2026 - 22:30
 0
अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान; जानें कितने मैच होंगे

India Tour of Sri Lanka Schedule: भारतीय टीम अगले महीने यानी अगस्त में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. BCCI ने गुरुवार (02 जुलाई) को सीरीज के शेड्यूल का एलान किया. यह 2022 के बाद से भारत का श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट होगा. वहीं 2017 से श्रीलंका दौरे पर पहला रेड बॉल मैच होगा. 

सीरीज में दो टेस्ट खेले जाएंगे, जिसके लिए तारीख और शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पहला मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले में खेला जाएगा. दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में होगा. भारतीय समय के अनुसार दोनों ही टेस्ट सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. 

भारत की सीनियर टीम के दौरे से पहले 'ए' टीम पहले से ही 2 फर्स्ट क्लास मैचों के लिए श्रीलंका दौरे पर मौजूद है. पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. दूसरा मुकाबला गाले में खेला जा रहा है. 

बता दें कि साल की शुरुआत में श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्ट सीरीज के साथ-साथ दौरे में तीन टी20 मैच जोड़ने का भी अनुरोध किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में इस अनुरोध को एक अच्छे कदम के तौर पर मान लिया गया था, जिससे श्रीलंका को 'डिटवाह' चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड जुटाने में सहायता मिल सके. लेकिन भारत के इंटरनेशनल कैलेंडर को देखते हुए BCCI ने टी20 सीरीज नहीं शामिल कीं. 

भारत और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त , गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गॉल

दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त , सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो

टीम इंडिया का पिछला टेस्ट 

टीम इंडिया ने पिछला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ में खेला गया था. मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से जीत हासिल की थी. यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल का हिस्सा नहीं था, जिससे जीत के बाद भी भारत को कोई खास फायदा नहीं पहुंच सका था.

 

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow