अक्षय तृतीया: सोना खरीदें या हीरा? कहां होगा सबसे ज्यादा फायदा? सोच-समझकर लें फैसला
Akshaya Tritiya 2026: रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व भारत में मनाया जाएगा. इस खास मौके पर सोना-चांदी के गहने या चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन हम कोई भी निवेश करते हैं तो वो अक्षय होता है, यानी कभी ना खत्म होने वाला. ऐसे में हर साल भारी मात्रा में लोग सोना- चांदी या हीरा खरीदते हैं. इस बार भी अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आइये हम आपको बताते हैं कि किसमें निवेश करना फायदेमंद होगा. सोने में निवेश होगा कैसा?सबसे पहले बात करते हैं सोने की, ये सदियों से पारिपरिक और सुरक्षित निवेश का माना जाता रहा है. सोने की कीमतों में समय के साथ लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलती है. आर्थिक हालातों या महंगाई के दौर में भी सोना मजबूत रहता है. यही कारण है कि निवेश के लिहाज से ज्यादातर विशेषज्ञ सोने को बेहतर ऑप्शन मानते हैं. इसके अलावा, सोने को आसानी से बेचा जा सकता है और इसकी लिक्विडिटी भी ज्यादा होती है. हीरे में निवेश होगा कैसा?यदि इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर डायमंड में निवेश करने का मन बा रहे हैं तो ये जान लें कि ये फैशन ज्वेलरी है. ये आपको लग्जरी से जोड़ेगा लेकिन निवेश के लिहाज से ज्यादा खास ऑप्शन नहीं है. हीरे की कीमत सोने की तरह पारदर्शी नहीं होती और इसमें मेकिंग चार्ज और ब्रांड वैल्यू का बड़ा हिस्सा शामिल होता है. सबसे जरूरी बात ये है कि हीरे को बेचने पर उसकी कीमत अक्सर कम मिलती है, यानी रीसेल वैल्यू कमजोर होती है. ऐसे में हीरे में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन तो नहीं ही है. चांदी में निवेश भी है ऑप्शनचांदी में निवेश करना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. चांदी की कीमतों में भी हर दिन की तरह बदलाव आता है. इसके रेट्स भी लगातार बढ़ ही रहे हैं ऐसे में आप कम दाम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो चांदी भी एक अच्छा ऑप्शन है. सोना खरीदें या हीरा?अगर आप ज्वोलरी को पहनने के तौर पर खरीदारी कर रहे हैं और स्टाइल या डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं, तो हीरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आपका उद्देश्य निवेश है और भविष्य में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो आपको सोने में ही निवेश करना ज्यादा बेहतर होगा. क्योंकि सोने का रिटर्न आपको आज की कीमत के आधार पर मिलेगा, जो भविष्य के लिए बहुत अच्छा है. आपको समझदारी से फैसला लेना होगा कि आपको क्या खरीदना चाहिए.
Akshaya Tritiya 2026: रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व भारत में मनाया जाएगा. इस खास मौके पर सोना-चांदी के गहने या चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन हम कोई भी निवेश करते हैं तो वो अक्षय होता है, यानी कभी ना खत्म होने वाला. ऐसे में हर साल भारी मात्रा में लोग सोना- चांदी या हीरा खरीदते हैं. इस बार भी अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आइये हम आपको बताते हैं कि किसमें निवेश करना फायदेमंद होगा.
सोने में निवेश होगा कैसा?
सबसे पहले बात करते हैं सोने की, ये सदियों से पारिपरिक और सुरक्षित निवेश का माना जाता रहा है. सोने की कीमतों में समय के साथ लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलती है. आर्थिक हालातों या महंगाई के दौर में भी सोना मजबूत रहता है. यही कारण है कि निवेश के लिहाज से ज्यादातर विशेषज्ञ सोने को बेहतर ऑप्शन मानते हैं. इसके अलावा, सोने को आसानी से बेचा जा सकता है और इसकी लिक्विडिटी भी ज्यादा होती है.
हीरे में निवेश होगा कैसा?
यदि इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर डायमंड में निवेश करने का मन बा रहे हैं तो ये जान लें कि ये फैशन ज्वेलरी है. ये आपको लग्जरी से जोड़ेगा लेकिन निवेश के लिहाज से ज्यादा खास ऑप्शन नहीं है. हीरे की कीमत सोने की तरह पारदर्शी नहीं होती और इसमें मेकिंग चार्ज और ब्रांड वैल्यू का बड़ा हिस्सा शामिल होता है. सबसे जरूरी बात ये है कि हीरे को बेचने पर उसकी कीमत अक्सर कम मिलती है, यानी रीसेल वैल्यू कमजोर होती है. ऐसे में हीरे में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन तो नहीं ही है.
चांदी में निवेश भी है ऑप्शन
चांदी में निवेश करना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. चांदी की कीमतों में भी हर दिन की तरह बदलाव आता है. इसके रेट्स भी लगातार बढ़ ही रहे हैं ऐसे में आप कम दाम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो चांदी भी एक अच्छा ऑप्शन है.
सोना खरीदें या हीरा?
अगर आप ज्वोलरी को पहनने के तौर पर खरीदारी कर रहे हैं और स्टाइल या डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं, तो हीरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आपका उद्देश्य निवेश है और भविष्य में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो आपको सोने में ही निवेश करना ज्यादा बेहतर होगा. क्योंकि सोने का रिटर्न आपको आज की कीमत के आधार पर मिलेगा, जो भविष्य के लिए बहुत अच्छा है. आपको समझदारी से फैसला लेना होगा कि आपको क्या खरीदना चाहिए.
What's Your Reaction?