हो जाएं सावधान! करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर आ गया बड़ा खतरा, बचने के लिए तुरंत करना होगा यह काम

Android Smartphones Are At Risk: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, रिसर्चर ने मीडियाटेक के एंड्रॉयड चिपसेट में सुरक्षा खामी का पता लगाया गया है, जिसकी मदद से यूजर डेटा चोरी हो सकता है. इस कारण मीडियाटेक चिपसेट यूज करने वाले करोड़ों एंड्रॉयड फोन अब हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं. चिपसेट की खामी के कारण हैकर्स यूजर के डिवाइसेस से एक सिंपल USB कनेक्शन की मदद से प्रोटेक्टेड डेटा को डिक्रिप्ट कर सकते हैं, भले ही यूजर का फोन बंद है. एक मिनट से भी कम टाइम में मिली एक्सेस Ledger के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Charles Guillemet का दावा है कि इस सुरक्षा खामी के कारण करोड़ों स्मार्टफोन पर खतरा मंडरा रहा है. Ledger के रिसर्चर ने CMF Phone 1 पर इस खामी को टेस्ट किया था. इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट लगा हुआ है. रिसर्चर आसानी से इस फोन की सिक्योरिटी को बाईपास करते हुए इंफोर्मेशन निकालने में कामयाब हो गए. इस काम में उन्हें 45 सेकंड का समय लगा, जबकि फोन बंद था. रिसर्चर के पास फोन की डिक्रिप्ट स्टोरेज को एक्सेस करने का भी ऑप्शन था. मालवेयर की भी जरूरत नहीं इस खामी का फायदा उठाने के लिए अटैकर्स को मालवेयर इंस्टॉल करने की भी जरूरत नहीं है. उन्हें फोन को कुछ सेकंड्स के लिए कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना है और वो फोन से पिन, पासवर्ड समेत सारी जरूरी जानकारी चुरा सकते हैं. दुनियाभर के यूजर्स के लिए खतरा इंडस्ट्री के जानकारों का अनुमान है कि दुनियाभर में करीब 25 प्रतिशत एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर लगे हुए हैं. इसका मतलब है कि लगभग हर चौथा एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर इस खामी से प्रभावित हो सकता है. मीडियाटेक को भी इस खामी की जानकारी है और कंपनी ने इसके लिए सिक्योरिटी पैच भी रिलीज कर दिया है. कंपनी ने सभी यूजर्स को अपना फोन अपडेट करने की सलाह दी है. ये भी पढ़ें- क्या पानी-बिजली की तरह जरूरी हो जाएगी AI, इस कंपनी के सीईओ बोले- मीटर से खरीदेंगे लोग

Mar 14, 2026 - 08:30
 0
हो जाएं सावधान! करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर आ गया बड़ा खतरा, बचने के लिए तुरंत करना होगा यह काम

Android Smartphones Are At Risk: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, रिसर्चर ने मीडियाटेक के एंड्रॉयड चिपसेट में सुरक्षा खामी का पता लगाया गया है, जिसकी मदद से यूजर डेटा चोरी हो सकता है. इस कारण मीडियाटेक चिपसेट यूज करने वाले करोड़ों एंड्रॉयड फोन अब हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं. चिपसेट की खामी के कारण हैकर्स यूजर के डिवाइसेस से एक सिंपल USB कनेक्शन की मदद से प्रोटेक्टेड डेटा को डिक्रिप्ट कर सकते हैं, भले ही यूजर का फोन बंद है.

एक मिनट से भी कम टाइम में मिली एक्सेस

Ledger के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Charles Guillemet का दावा है कि इस सुरक्षा खामी के कारण करोड़ों स्मार्टफोन पर खतरा मंडरा रहा है. Ledger के रिसर्चर ने CMF Phone 1 पर इस खामी को टेस्ट किया था. इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट लगा हुआ है. रिसर्चर आसानी से इस फोन की सिक्योरिटी को बाईपास करते हुए इंफोर्मेशन निकालने में कामयाब हो गए. इस काम में उन्हें 45 सेकंड का समय लगा, जबकि फोन बंद था. रिसर्चर के पास फोन की डिक्रिप्ट स्टोरेज को एक्सेस करने का भी ऑप्शन था.

मालवेयर की भी जरूरत नहीं

इस खामी का फायदा उठाने के लिए अटैकर्स को मालवेयर इंस्टॉल करने की भी जरूरत नहीं है. उन्हें फोन को कुछ सेकंड्स के लिए कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना है और वो फोन से पिन, पासवर्ड समेत सारी जरूरी जानकारी चुरा सकते हैं.

दुनियाभर के यूजर्स के लिए खतरा

इंडस्ट्री के जानकारों का अनुमान है कि दुनियाभर में करीब 25 प्रतिशत एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर लगे हुए हैं. इसका मतलब है कि लगभग हर चौथा एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर इस खामी से प्रभावित हो सकता है. मीडियाटेक को भी इस खामी की जानकारी है और कंपनी ने इसके लिए सिक्योरिटी पैच भी रिलीज कर दिया है. कंपनी ने सभी यूजर्स को अपना फोन अपडेट करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें-

क्या पानी-बिजली की तरह जरूरी हो जाएगी AI, इस कंपनी के सीईओ बोले- मीटर से खरीदेंगे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow