हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

हैदराबाद के वीआईपी इलाके जुबली हिल्स में आज गुरुवार (26 फरवरी) दोपहर अचानक हड़कंप मच गया, जब रोड नंबर 36 स्थित प्रसिद्ध मंगला गौरी शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई. यह आग कपड़ों के शोरूम से शुरू होकर तेजी से पूरी इमारत में फैल गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.  घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि पूरे मॉल को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है. पुलिस ने आस-पास के इलाके को किया सील स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आग की शुरुआत अचानक हुई और मॉल में रखे कपड़ों के बड़े स्टॉक ने इसे और भी हवा दी. कपड़ों की दुकानें होने के कारण आग बेहद तेजी से फैल रही है और लपटें ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई हैं. देखते ही देखते पूरा मॉल धुएं से घिर गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाके को सील कर दिया है ताकि लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा सके और अग्निशामक दस्तों को काम करने में आसानी हो.  फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी बड़ा कारण जुबली हिल्स शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. इस तरह की घटना ऐसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. हैदराबाद में पिछले कुछ समय में कई बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कमर्शियल बिल्डिंग्स में आग की घटनाएं सामने आई हैं. अक्सर यह देखा गया है कि पुरानी इमारतों या भीड़भाड़ वाले बाजारों में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी की जाती है, जो ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती है. यह घटना एक बार फिर सुरक्षा लेआउट और फायर सेफ्टी ऑडिट की महत्ता को दर्शाती है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कवायद जारी है और प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा. मॉल के मालिकों और प्रशासन के बीच इस बात पर चर्चा होगी कि आखिर आग लगने का असली कारण क्या था और क्या समय रहते सुरक्षा उपायों की समीक्षा नहीं की गई थी. नुकसान का सही आंकलन तभी हो पाएगा जब आग पूरी तरह बुझ जाएगी. ये भी पढ़ें PM Modi Israel visit: 'PM मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमला कर देगा अमेरिका...', ओवैसी का चौंकाने वाला बयान

Feb 26, 2026 - 16:30
 0
हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

हैदराबाद के वीआईपी इलाके जुबली हिल्स में आज गुरुवार (26 फरवरी) दोपहर अचानक हड़कंप मच गया, जब रोड नंबर 36 स्थित प्रसिद्ध मंगला गौरी शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई. यह आग कपड़ों के शोरूम से शुरू होकर तेजी से पूरी इमारत में फैल गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि पूरे मॉल को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है.

पुलिस ने आस-पास के इलाके को किया सील

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आग की शुरुआत अचानक हुई और मॉल में रखे कपड़ों के बड़े स्टॉक ने इसे और भी हवा दी. कपड़ों की दुकानें होने के कारण आग बेहद तेजी से फैल रही है और लपटें ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई हैं. देखते ही देखते पूरा मॉल धुएं से घिर गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने तुरंत आसपास के इलाके को सील कर दिया है ताकि लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा सके और अग्निशामक दस्तों को काम करने में आसानी हो. 

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी बड़ा कारण

जुबली हिल्स शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. इस तरह की घटना ऐसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. हैदराबाद में पिछले कुछ समय में कई बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कमर्शियल बिल्डिंग्स में आग की घटनाएं सामने आई हैं. अक्सर यह देखा गया है कि पुरानी इमारतों या भीड़भाड़ वाले बाजारों में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी की जाती है, जो ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती है. यह घटना एक बार फिर सुरक्षा लेआउट और फायर सेफ्टी ऑडिट की महत्ता को दर्शाती है।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कवायद जारी है और प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा. मॉल के मालिकों और प्रशासन के बीच इस बात पर चर्चा होगी कि आखिर आग लगने का असली कारण क्या था और क्या समय रहते सुरक्षा उपायों की समीक्षा नहीं की गई थी. नुकसान का सही आंकलन तभी हो पाएगा जब आग पूरी तरह बुझ जाएगी.

ये भी पढ़ें

PM Modi Israel visit: 'PM मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमला कर देगा अमेरिका...', ओवैसी का चौंकाने वाला बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow