हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
सर्दियों की सुबह बिस्तर से निकलना मुश्किल हो और कमरे में ठंड के कारण हाथ-पैर सुन्न महसूस हों, तो रूम हीटर की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले हर हीटर की टेक्नोलॉजी एक जैसी नहीं होती है. कोई कुछ ही मिनटों में गर्म हवा देने लगता है, तो कोई धीरे-धीरे पूरे कमरे को गर्म करता है. ऐसे में सिर्फ कीमत देखकर हीटर खरीदना सही फैसला नहीं है. हीटिंग टेक्नोलॉजी, बिजली की खपत, कमरे का आकार और सेफ्टी फीचर्स जैसी बातें भी ध्यान में रखना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में Room Heater खरीदने से पहले कौन-सी बातें जान लें. खरीदने से पहले हीटिंग टेक्नोलॉजी जान लें 1. ऑयल-फिल्ड रेडिएटर इसमें मौजूद तेल गर्म होकर कमरे में धीरे-धीरे गर्मी फैलाता है. यह कम आवाज करता है और बंद होने के बाद भी कुछ समय तक गर्मी देता रहता है. हालांकि कमरे को गर्म करने में करीब 15 से 20 मिनट लग सकते हैं. 2. क्वार्ट्ज और हैलोजन हीटर - इनकी हीटिंग टेक्नोलॉजी जल्दी गर्मी देती है. ये सामने बैठे व्यक्ति को गर्म रखने के लिए यूजफुल हैं, लेकिन पूरे कमरे को समान रूप से गर्म नहीं करते है. 3. सिरेमिक और फैन हीटर - सिरेमिक हीटर गर्म हवा फैलाने के लिए फैन का इस्तेमाल करते हैं. वहीं फैन हीटर मेटल कॉइल से हवा गर्म करते हैं. ये तेजी से गर्मी देते हैं, लेकिन फैन वाले मॉडल शोर कर सकते हैं और हवा में रूखापन महसूस हो सकता है. कमरे के हिसाब से चुनें हीटर की पावर हीटर खरीदते समय कमरे का साइज सबसे जरूरी है. छोटे कमरे के लिए कम पावर वाला मॉडल सही हो सकता है, जबकि बड़े कमरे में ज्यादा हीटिंग क्षमता की जरूरत पड़ती है. आमतौर पर प्रति वर्ग फुट करीब 10 वॉट हीटिंग पावर का अनुमान लगाया जाता है. इस हिसाब से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए लगभग 1500 वॉट का हीटर अच्छा हो सकता है, हालांकि छत की ऊंचाई, खिड़कियों और कमरे के इंसुलेशन से जरूरत बदल सकती है. यह भी पढ़ें - प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी बिजली का बिल बढ़ने से कैसे बचें? रूम हीटर की बिजली खपत उसकी वॉट क्षमता और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करती है. जैसे 1500 वॉट का हीटर रोज 5 घंटे, लगातार 90 दिन चलाने पर और 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से करीब 5,400 रुपये का खर्च आ सकता है. थर्मोस्टेट, टाइमर और ECO मोड जैसे फीचर्स तापमान को कंट्रोल करने और जरूरत न होने पर बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकते हैं. सेफ्टी फीचर्स को न करें नजरअंदाज हीटर में ओवरहीट प्रोटेक्शन और टिप-ओवर प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स जरूर चेक करें. ये ज्यादा गर्म होने या हीटर गिरने की स्थिति में सुरक्षा देने में मदद करते हैं. मजबूत बेस, सेफ्टी ग्रिल और ISI मार्क भी खरीदते समय देखना चाहिए. हीटर को पर्दों, बिस्तर, फर्नीचर और ज्वलनशील चीजों से कम से कम 2 फीट दूर रखें. यह भी पढ़ें - AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
सर्दियों की सुबह बिस्तर से निकलना मुश्किल हो और कमरे में ठंड के कारण हाथ-पैर सुन्न महसूस हों, तो रूम हीटर की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाले हर हीटर की टेक्नोलॉजी एक जैसी नहीं होती है. कोई कुछ ही मिनटों में गर्म हवा देने लगता है, तो कोई धीरे-धीरे पूरे कमरे को गर्म करता है. ऐसे में सिर्फ कीमत देखकर हीटर खरीदना सही फैसला नहीं है. हीटिंग टेक्नोलॉजी, बिजली की खपत, कमरे का आकार और सेफ्टी फीचर्स जैसी बातें भी ध्यान में रखना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में Room Heater खरीदने से पहले कौन-सी बातें जान लें.
खरीदने से पहले हीटिंग टेक्नोलॉजी जान लें
1. ऑयल-फिल्ड रेडिएटर इसमें मौजूद तेल गर्म होकर कमरे में धीरे-धीरे गर्मी फैलाता है. यह कम आवाज करता है और बंद होने के बाद भी कुछ समय तक गर्मी देता रहता है. हालांकि कमरे को गर्म करने में करीब 15 से 20 मिनट लग सकते हैं.
2. क्वार्ट्ज और हैलोजन हीटर - इनकी हीटिंग टेक्नोलॉजी जल्दी गर्मी देती है. ये सामने बैठे व्यक्ति को गर्म रखने के लिए यूजफुल हैं, लेकिन पूरे कमरे को समान रूप से गर्म नहीं करते है.
3. सिरेमिक और फैन हीटर - सिरेमिक हीटर गर्म हवा फैलाने के लिए फैन का इस्तेमाल करते हैं. वहीं फैन हीटर मेटल कॉइल से हवा गर्म करते हैं. ये तेजी से गर्मी देते हैं, लेकिन फैन वाले मॉडल शोर कर सकते हैं और हवा में रूखापन महसूस हो सकता है.
कमरे के हिसाब से चुनें हीटर की पावर
हीटर खरीदते समय कमरे का साइज सबसे जरूरी है. छोटे कमरे के लिए कम पावर वाला मॉडल सही हो सकता है, जबकि बड़े कमरे में ज्यादा हीटिंग क्षमता की जरूरत पड़ती है. आमतौर पर प्रति वर्ग फुट करीब 10 वॉट हीटिंग पावर का अनुमान लगाया जाता है. इस हिसाब से 150 वर्ग फुट के कमरे के लिए लगभग 1500 वॉट का हीटर अच्छा हो सकता है, हालांकि छत की ऊंचाई, खिड़कियों और कमरे के इंसुलेशन से जरूरत बदल सकती है.
यह भी पढ़ें - प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
बिजली का बिल बढ़ने से कैसे बचें?
रूम हीटर की बिजली खपत उसकी वॉट क्षमता और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करती है. जैसे 1500 वॉट का हीटर रोज 5 घंटे, लगातार 90 दिन चलाने पर और 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से करीब 5,400 रुपये का खर्च आ सकता है. थर्मोस्टेट, टाइमर और ECO मोड जैसे फीचर्स तापमान को कंट्रोल करने और जरूरत न होने पर बिजली की खपत कम करने में मदद कर सकते हैं.
सेफ्टी फीचर्स को न करें नजरअंदाज
हीटर में ओवरहीट प्रोटेक्शन और टिप-ओवर प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स जरूर चेक करें. ये ज्यादा गर्म होने या हीटर गिरने की स्थिति में सुरक्षा देने में मदद करते हैं. मजबूत बेस, सेफ्टी ग्रिल और ISI मार्क भी खरीदते समय देखना चाहिए. हीटर को पर्दों, बिस्तर, फर्नीचर और ज्वलनशील चीजों से कम से कम 2 फीट दूर रखें.
यह भी पढ़ें - AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
What's Your Reaction?