हिमंता बिस्वा सरमा पर ओवैसी का बड़ा हमला, मुस्लिमों को गोली मारने वाले वीडियो को लेकर की शिकायत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार (9 फरवरी, 2026) को एक बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली. AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस आयुक्त (सीपी) के कार्यालय में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में ओवैसी ने सरमा द्वारा हाल ही में डिलीट किए गए एक वीडियो को आधार बनाया है, जिसमें वे मुस्लिमों को निशाना बनाते हुए गोली चलाते नजर आ रहे हैं. ओवैसी ने इस वीडियो को नस्लवादी नफरत बताते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है. अपनी शिकायत में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा लंबे समय से विभिन्न मंचों के जरिए मुस्लिम विरोधी भावनाएं भड़का रहे हैं, लेकिन उनका हालिया वीडियो सबसे ज्यादा चिंताजनक है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे बाद में सरमा की तरफ से इसे हटा लिया गया. सभ्य समाज के लिए स्वीकार नहीं ये व्यवहार- ओवैसी AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार (9 फरवरी, 2026) को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वीडियो में सरमा को बंदूक के साथ दिखाया गया है और कैप्शन में 'पॉइंट ब्लैंक शॉट' और 'नो मर्सी' जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए थे. उन्होंने कहा कि यह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता और यह सीधे तौर पर समुदाय को डराने का प्रयास है. I have lodged an official complaint with @CPHydCity demanding criminal action against Himanta Sarma for his (now deleted) violent video showing him shooting Muslims. Unfortunately, genocidal hate speech has become a norm. pic.twitter.com/o1OVUl6MWk — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 9, 2026 उन्होंने अपनी शिकायत में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कई पिछले फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाना अपराध है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि सरमा के खिलाफ उनके आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को लेकर आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाए. कई मुद्दों को लेकर विपक्ष के निशाने पर बने रहते हैं असम के मुख्यमंत्री यह पहली बार नहीं है जब असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है. पिछले काफी समय से सरमा कथित तौर पर अपने बयानों से विवादों में रहे हैं. असम में NRC और अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर उनका कड़ा रुख अक्सर विपक्षी दलों के निशाने पर रहता है. हालांकि, इस बार मामला बयानबाजी से आगे बढ़कर एक कथित हिंसक वीडियो तक पहुंच गया है, जिसे ओवैसी ने देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया है. यह शिकायत उस समय आई है जब देश भर में नफरत भरे भाषणों को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. हैदराबाद CP के कार्रवाई पर टिकी सबकी नजर अब सभी की निगाहें हैदराबाद पुलिस कमिश्नर के अगले कदम पर टिकी हैं. ओवैसी की इस शिकायत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के खिलाफ नफरत फैलाने के मामलों में कानून अपना काम कर पाएगा? यह मामला अगले कुछ दिनों में काफी तूल पकड़ सकता है.

Feb 9, 2026 - 20:30
 0
हिमंता बिस्वा सरमा पर ओवैसी का बड़ा हमला, मुस्लिमों को गोली मारने वाले वीडियो को लेकर की शिकायत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार (9 फरवरी, 2026) को एक बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली. AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस आयुक्त (सीपी) के कार्यालय में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में ओवैसी ने सरमा द्वारा हाल ही में डिलीट किए गए एक वीडियो को आधार बनाया है, जिसमें वे मुस्लिमों को निशाना बनाते हुए गोली चलाते नजर आ रहे हैं. ओवैसी ने इस वीडियो को नस्लवादी नफरत बताते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

अपनी शिकायत में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा लंबे समय से विभिन्न मंचों के जरिए मुस्लिम विरोधी भावनाएं भड़का रहे हैं, लेकिन उनका हालिया वीडियो सबसे ज्यादा चिंताजनक है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे बाद में सरमा की तरफ से इसे हटा लिया गया.

सभ्य समाज के लिए स्वीकार नहीं ये व्यवहार- ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार (9 फरवरी, 2026) को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वीडियो में सरमा को बंदूक के साथ दिखाया गया है और कैप्शन में 'पॉइंट ब्लैंक शॉट' और 'नो मर्सी' जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए थे. उन्होंने कहा कि यह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता और यह सीधे तौर पर समुदाय को डराने का प्रयास है.

उन्होंने अपनी शिकायत में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कई पिछले फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाना अपराध है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि सरमा के खिलाफ उनके आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को लेकर आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाए.

कई मुद्दों को लेकर विपक्ष के निशाने पर बने रहते हैं असम के मुख्यमंत्री

यह पहली बार नहीं है जब असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है. पिछले काफी समय से सरमा कथित तौर पर अपने बयानों से विवादों में रहे हैं. असम में NRC और अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर उनका कड़ा रुख अक्सर विपक्षी दलों के निशाने पर रहता है. हालांकि, इस बार मामला बयानबाजी से आगे बढ़कर एक कथित हिंसक वीडियो तक पहुंच गया है, जिसे ओवैसी ने देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया है. यह शिकायत उस समय आई है जब देश भर में नफरत भरे भाषणों को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं.

हैदराबाद CP के कार्रवाई पर टिकी सबकी नजर

अब सभी की निगाहें हैदराबाद पुलिस कमिश्नर के अगले कदम पर टिकी हैं. ओवैसी की इस शिकायत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के खिलाफ नफरत फैलाने के मामलों में कानून अपना काम कर पाएगा? यह मामला अगले कुछ दिनों में काफी तूल पकड़ सकता है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow