हिमंता Vs गोगोई: पाकिस्तान से रिश्तों पर SIT की रिपोर्ट के बाद सियासी भूचाल, CM की PC पर भड़के कांग्रेस नेता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई को एक बार फिर टारगेट किया है. पाकिस्तान के साथ उनके कथित संबंधों की जांच को लेकर असम सरकार की ओर से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके बाद सीएम हिमंता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इनकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए. हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का भी रिएक्शन सामने आया है. गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुपर फ्लॉप करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर तरस आता है जिन्हें सदी की सबसे घटिया प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी. यह एक C-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर थी. तथाकथित चतुर मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए तर्क पूरी तरह से बेतुके और झूठे थे.' लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गोगोई ने आगे लिखा, 'यह सुपर फ्लॉप हमारी समय परिवर्तन यात्रा के बिल्कुल उलट है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन को उजागर करने में सफल रही है.'
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई को एक बार फिर टारगेट किया है. पाकिस्तान के साथ उनके कथित संबंधों की जांच को लेकर असम सरकार की ओर से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके बाद सीएम हिमंता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इनकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए. हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का भी रिएक्शन सामने आया है.
गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुपर फ्लॉप करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर तरस आता है जिन्हें सदी की सबसे घटिया प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी. यह एक C-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर थी. तथाकथित चतुर मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए तर्क पूरी तरह से बेतुके और झूठे थे.'
लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गोगोई ने आगे लिखा, 'यह सुपर फ्लॉप हमारी समय परिवर्तन यात्रा के बिल्कुल उलट है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन को उजागर करने में सफल रही है.'
What's Your Reaction?