हरे निशान पर खुलने के बाद गिरा शेयर बाजार, 500 से ज्यादा अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी 160 अंक नीचे

Share Market Today: गुरुवार को हरे निशान पर खुलने के बाद भारतीय इक्विटी बेंचमार्क लाल निशान में आ गए. सेंसेक्स अभी 554 अंक नीचे लुढ़ककर 83180 के लेवल पर आ गया है. इसी तरह से निफ्टी भी 160 अंक फिसलकर 25658 के लेवल पर आ गया है. सेंसेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर जैसे कि इंडिगो, ट्रेंट, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.8 परसेंट तक गिर गए हैं. सिर्फ इंफोसिस, TCS, HCL टेक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति सुजुकी इंडिया हरे निशान पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं. ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 0.52 परसेंट गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.11 परसेंट नीचे रहा.  सेक्टर के हिसाब से देखें, तो निफ्टी IT ने 0.88 परसेंट की बढ़त हासिल की. इसके बाद निफ्टी फार्मा में 0.22 परसेंट का उछाल आया. इसके विपरीत, निफ्टी रियल्टी में 0.56 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी FMCG में 0.2-0.2 परसेंट की गिरावट आई. एशियाई बाजारों में तेजी वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात बढ़त के बाद गुरुवार को एशियाई इंडेक्स में तेजी देखी गई. जापान का निक्केई 225 0.52 परसेंट चढ़ा, जबकि टॉपिक्स ने 0.39 परसेंट की बढ़त हासिल की. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 2.76 परसेंट उछलकर नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह से स्मॉल-कैप कोस्डैक भी 0.59 परसेंट आगे बढ़ा. लूनर न्यू ईयर की छुट्टी के चलते हांगकांग और चीन में बाजार बंद रहे.  वॉल स्ट्रीट का हाल अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान निवेशकों का ध्यान फेडरल रिजर्व की बैठक के जारी मिनट्स पर रहा. बुधवार को S&P 500 इंडेक्स 0.56 परसेंट चढ़कर 6881.31 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट ने 0.78 परसेंट की बढ़त हासिल की और 22753.63 पर बंद हुआ. इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 129.47 पॉइंट्स या 0.26 परसेंट चढ़ा और 49,662.66 पर बंद होने में कामयाब रहा. US फेड मीटिंग मिनट्स अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछले महीने हुई मीटिंग के मिनट्स तीन हफ्ते बाद 18 फरवरी को जारी किए गए. यह आमतौर पर पहले हुई मॉनिटरी-पॉलिसी की बैठक का एक विस्तृत रिकॉर्ड है. US फेडरल रिजर्व के अधिकारी पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं कि इंटरेस्ट रेट में आने वाले समय में कोई बदलाव नहीं होगा. इनमें से अधिकतर का ये मानना था कि ब्याज दरों में कटौती से पहले महंगाई का क्या रूख रहेगा इस पर ज्यादा ध्यान देना होगा-  इस प्रोसेस में महीनों लग सकते हैं. 27-28 जनवरी की मीटिंग में दो अधिकारी ब्याज दरों को स्थिर रखे जाने के फैसले का विरोध करते नजर आए. मीटिंग के मिनट्स से पता चला कि दूसरे अधिकारी रेट में कटौती या रेट में बढ़ोतरी की संभावना को बराबर बताते हुए न्यूट्रल बने रहे.   ये भी पढ़ें: लो अब बढ़ने वाले हैं सिगरेट के दाम, Gold Flake से लेकर Classic तक की 19-41 परसेंट तक बढ़ सकती कीमत 

Feb 19, 2026 - 13:30
 0
हरे निशान पर खुलने के बाद गिरा शेयर बाजार, 500 से ज्यादा अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी 160 अंक नीचे

Share Market Today: गुरुवार को हरे निशान पर खुलने के बाद भारतीय इक्विटी बेंचमार्क लाल निशान में आ गए. सेंसेक्स अभी 554 अंक नीचे लुढ़ककर 83180 के लेवल पर आ गया है. इसी तरह से निफ्टी भी 160 अंक फिसलकर 25658 के लेवल पर आ गया है. सेंसेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर जैसे कि इंडिगो, ट्रेंट, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.8 परसेंट तक गिर गए हैं. सिर्फ इंफोसिस, TCS, HCL टेक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति सुजुकी इंडिया हरे निशान पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं. ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 0.52 परसेंट गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.11 परसेंट नीचे रहा. 

सेक्टर के हिसाब से देखें, तो निफ्टी IT ने 0.88 परसेंट की बढ़त हासिल की. इसके बाद निफ्टी फार्मा में 0.22 परसेंट का उछाल आया. इसके विपरीत, निफ्टी रियल्टी में 0.56 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी FMCG में 0.2-0.2 परसेंट की गिरावट आई.

एशियाई बाजारों में तेजी

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात बढ़त के बाद गुरुवार को एशियाई इंडेक्स में तेजी देखी गई. जापान का निक्केई 225 0.52 परसेंट चढ़ा, जबकि टॉपिक्स ने 0.39 परसेंट की बढ़त हासिल की. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 2.76 परसेंट उछलकर नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह से स्मॉल-कैप कोस्डैक भी 0.59 परसेंट आगे बढ़ा. लूनर न्यू ईयर की छुट्टी के चलते हांगकांग और चीन में बाजार बंद रहे. 

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान निवेशकों का ध्यान फेडरल रिजर्व की बैठक के जारी मिनट्स पर रहा. बुधवार को S&P 500 इंडेक्स 0.56 परसेंट चढ़कर 6881.31 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट ने 0.78 परसेंट की बढ़त हासिल की और 22753.63 पर बंद हुआ. इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 129.47 पॉइंट्स या 0.26 परसेंट चढ़ा और 49,662.66 पर बंद होने में कामयाब रहा.

US फेड मीटिंग मिनट्स

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछले महीने हुई मीटिंग के मिनट्स तीन हफ्ते बाद 18 फरवरी को जारी किए गए. यह आमतौर पर पहले हुई मॉनिटरी-पॉलिसी की बैठक का एक विस्तृत रिकॉर्ड है. US फेडरल रिजर्व के अधिकारी पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं कि इंटरेस्ट रेट में आने वाले समय में कोई बदलाव नहीं होगा. इनमें से अधिकतर का ये मानना था कि ब्याज दरों में कटौती से पहले महंगाई का क्या रूख रहेगा इस पर ज्यादा ध्यान देना होगा-  इस प्रोसेस में महीनों लग सकते हैं.

27-28 जनवरी की मीटिंग में दो अधिकारी ब्याज दरों को स्थिर रखे जाने के फैसले का विरोध करते नजर आए. मीटिंग के मिनट्स से पता चला कि दूसरे अधिकारी रेट में कटौती या रेट में बढ़ोतरी की संभावना को बराबर बताते हुए न्यूट्रल बने रहे.

 

ये भी पढ़ें:

लो अब बढ़ने वाले हैं सिगरेट के दाम, Gold Flake से लेकर Classic तक की 19-41 परसेंट तक बढ़ सकती कीमत 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow