हरियाणा में 5 लाख छात्रों को मिलेंगे डेटा सिम, पढ़ाई डिजिटल करने पर जोर

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को दिए जाने वाले टैबलेट में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए 5 लाख डेटा सिम खरीदने को मंजूरी दी है. इन सिम कार्ड की मदद से छात्र टैबलेट के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री और दूसरे डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक अपनी पहुंच आसान बना सकेंगे. यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया. सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी आधारित शिक्षा से जोड़ने और उन्हें मौजूदा जरूरतों के अनुसार जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करना है.  5 लाख छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट  हरियाणा सरकार ने कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए 5 लाख टैबलेट उपलब्ध कराने की बात कही. इन्हीं टैबलेट के इस्तेमाल के लिए नए डेटा सिम कार्ड खरीदे जाएंगे. इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने से छात्र और डिवाइस का इस्तेमाल, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंचने के लिए कर सकेंगे. यह पूरी पहल हरियाणा के ई-अधिगम कार्यक्रम का हिस्सा है. इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को टैबलेट आधारित पढ़ाई से जोड़ने और पर्सनलाइज्ड व एडाप्टिव लर्निंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है.  ये भी पढ़ें-बॉम्बे हाईकोर्ट को कुक की जरूरत, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई डिजिटल और तकनीकी शिक्षा पर फोकस  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार अपने कौशल को विकसित कर सकें. सरकार की ओर से 5 लाख डेटा सिम कार्ड की खरीद को मंजूरी इसी दिशा में उठाया गया कदम है. टैबलेट के साथ इंटरनेट इस्तेमाल होने की सुविधा मिलने से सरकारी स्कूलों के छात्रों को डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल करने का बेहतर अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इससे पहले सरकार ने यह ई-अधिगम योजना के तहत कक्षा 10वीं से 12वीं के सरकारी स्कूल छात्रों को 5 लाख मुफ्त टैबलेट उपलब्ध कराए थे. अब नए डेटा सिम कार्ड इन डिवाइस के जरिए डिजिटल पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे.  हरियाणा में सीएम श्री स्कूल की भी तैयारी  हरियाणा सरकार के डेटा सिम के फैसले के अलावा राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल धांडा ने बताया कि पीएम श्री स्कूल की तर्ज पर हरियाणा में जल्दी ही सीएम श्री स्कूल शुरू किए जाएंगे. उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में एक सदस्य के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सीएम श्री स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न का पालन किया जाएगा. ये भी पढ़ें-नीट में 10 हजार से 1 लाख रैंक वालों को कहां मिलेगा एडमिशन? देखें ये 10 MBBS कॉलेज

Sep 9, 2026 - 16:30
 0
हरियाणा में 5 लाख छात्रों को मिलेंगे डेटा सिम, पढ़ाई डिजिटल करने पर जोर

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को दिए जाने वाले टैबलेट में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए 5 लाख डेटा सिम खरीदने को मंजूरी दी है. इन सिम कार्ड की मदद से छात्र टैबलेट के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री और दूसरे डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक अपनी पहुंच आसान बना सकेंगे. यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया. सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी आधारित शिक्षा से जोड़ने और उन्हें मौजूदा जरूरतों के अनुसार जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करना है. 

5 लाख छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट 

हरियाणा सरकार ने कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए 5 लाख टैबलेट उपलब्ध कराने की बात कही. इन्हीं टैबलेट के इस्तेमाल के लिए नए डेटा सिम कार्ड खरीदे जाएंगे. इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने से छात्र और डिवाइस का इस्तेमाल, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंचने के लिए कर सकेंगे. यह पूरी पहल हरियाणा के ई-अधिगम कार्यक्रम का हिस्सा है. इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को टैबलेट आधारित पढ़ाई से जोड़ने और पर्सनलाइज्ड व एडाप्टिव लर्निंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें-बॉम्बे हाईकोर्ट को कुक की जरूरत, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

डिजिटल और तकनीकी शिक्षा पर फोकस 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार अपने कौशल को विकसित कर सकें. सरकार की ओर से 5 लाख डेटा सिम कार्ड की खरीद को मंजूरी इसी दिशा में उठाया गया कदम है. टैबलेट के साथ इंटरनेट इस्तेमाल होने की सुविधा मिलने से सरकारी स्कूलों के छात्रों को डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल करने का बेहतर अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इससे पहले सरकार ने यह ई-अधिगम योजना के तहत कक्षा 10वीं से 12वीं के सरकारी स्कूल छात्रों को 5 लाख मुफ्त टैबलेट उपलब्ध कराए थे. अब नए डेटा सिम कार्ड इन डिवाइस के जरिए डिजिटल पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे. 

हरियाणा में सीएम श्री स्कूल की भी तैयारी 

हरियाणा सरकार के डेटा सिम के फैसले के अलावा राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल धांडा ने बताया कि पीएम श्री स्कूल की तर्ज पर हरियाणा में जल्दी ही सीएम श्री स्कूल शुरू किए जाएंगे. उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में एक सदस्य के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सीएम श्री स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न का पालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-नीट में 10 हजार से 1 लाख रैंक वालों को कहां मिलेगा एडमिशन? देखें ये 10 MBBS कॉलेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow