हरभजन सिंह के घर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, AAP समर्थकों ने दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार'

पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को निशाना बनाया गया है. हरभजन सिंह सहित आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. इस वजह से गुस्साए 'आप' कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर दीवार पर 'गद्दार' लिखा. बताते चलें कि राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और राजेन्द्र गुप्ता, इन सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 'आप' कार्यकर्ता स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करके हरभजन सिंह के घर की बाहरी दीवार पर 'गद्दार' लिख रहे हैं. घर के बाहर पुलिस मौजूद पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वे लोग नहीं रुकते. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और हरभजन के घर के मुख्य दरवाजे पर भी अंग्रेजी में स्प्रे पेंट से गद्दार लिखा. विरोध प्रदर्शन करने आए लोगों ने सभी 7 सांसदों पर पंजाब की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि सभी सांसदों ने पंजाब के मतदाताओं द्वारा दिए गए भ्रष्टाचार विरोधी जनादेश को त्यागने का काम किया है. #WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote "Gaddar" on the walls of his residence in Jalandhar.Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I — ANI (@ANI) April 25, 2026 दूसरी ओर राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'आप' पर बहुत बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हो गई है. आम आदमी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा झटका रहा, क्योंकि राज्यसभा में उसके 10 सांसद थे. मगर हरभजन सिंह और राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के भाजपा में जाने से राज्यसभा में 'आप' सांसदों की संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई है. यह भी पढ़ें: 'टर्बिनेटर' हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को कर दिया 'क्लीन बोल्ड', अब थामेंगे BJP का हाथ

Apr 25, 2026 - 23:30
 0
हरभजन सिंह के घर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, AAP समर्थकों ने दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार'

पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को निशाना बनाया गया है. हरभजन सिंह सहित आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. इस वजह से गुस्साए 'आप' कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर दीवार पर 'गद्दार' लिखा. बताते चलें कि राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और राजेन्द्र गुप्ता, इन सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया है.

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 'आप' कार्यकर्ता स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करके हरभजन सिंह के घर की बाहरी दीवार पर 'गद्दार' लिख रहे हैं. घर के बाहर पुलिस मौजूद पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वे लोग नहीं रुकते. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और हरभजन के घर के मुख्य दरवाजे पर भी अंग्रेजी में स्प्रे पेंट से गद्दार लिखा.

विरोध प्रदर्शन करने आए लोगों ने सभी 7 सांसदों पर पंजाब की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि सभी सांसदों ने पंजाब के मतदाताओं द्वारा दिए गए भ्रष्टाचार विरोधी जनादेश को त्यागने का काम किया है.

दूसरी ओर राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'आप' पर बहुत बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हो गई है. आम आदमी पार्टी के लिए यह बहुत बड़ा झटका रहा, क्योंकि राज्यसभा में उसके 10 सांसद थे. मगर हरभजन सिंह और राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के भाजपा में जाने से राज्यसभा में 'आप' सांसदों की संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई है.

यह भी पढ़ें:

'टर्बिनेटर' हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को कर दिया 'क्लीन बोल्ड', अब थामेंगे BJP का हाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow