हर शेयर पर दूसरा शेयर मिलेगा फ्री, बोर्ड के बोनस ऐलान से कंपनी के शेयरों में आयी जबरदस्त तेजी

Nestle India Bonus Share: जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने अपने शेयधारकों को बोनस शेयर देने का 26 जून (गुरुवार) को ऐलान किया है. इसके बाद किटकेट चॉकलेट जैसे प्रोडक्ट्स को तैयार करने वाली कंपनी के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखी गई. बोनस शेयर जारी करने की प्लानिंग को लेकर बोर्ड की बैठक से पहले जहां नेस्ले इंडिया के शेयर 2422 रुपये पर खुले, वहीं बोनस शेयर जारी करने के ऐलान के बाद में इसमें एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा दिखा. इसके बाद यह इंट्राडे में 2444.65 रुपये के करीब पहुंच गया. नेस्ले इंडिया की तरफ से 2025 के मार्च में खत्म हुई तिमाही और फाइनेंशियल ईयर के परिणाम के साथ ही शेयरधारकों को डिविडेंड देने की सिफारिश की गई थी. दस रुपये प्रति शेयर इस डिविडेंड की राशि तय की गई थी. बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड का ऐलान एनएसई और बीएसई को बोर्ड की बैठक के नतीजों की जानकारी देते हुए नेस्ले इंडिया ने बताया कि बोर्ड की तरफ से 1:1 के रेशियों में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की गई है. बोनस शेयर की एलिजिबिलिटी के लिए अभी आवश्यक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन, कंपनी का कहना है कि उचित समय पर रिकॉर्ड डेट की जानकारी साझा कर दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी किया जाएगा. कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन ये प्रस्ताव रहेगा. ये भी पढ़ें: 'रिलायंस तुम्हारे और मेरे बाद भी...', अपने पिता को याद कर क्या-क्या बोले RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

Jun 26, 2025 - 17:30
 0
हर शेयर पर दूसरा शेयर मिलेगा फ्री, बोर्ड के बोनस ऐलान से कंपनी के शेयरों में आयी जबरदस्त तेजी

Nestle India Bonus Share: जानी-मानी एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया ने अपने शेयधारकों को बोनस शेयर देने का 26 जून (गुरुवार) को ऐलान किया है. इसके बाद किटकेट चॉकलेट जैसे प्रोडक्ट्स को तैयार करने वाली कंपनी के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखी गई. बोनस शेयर जारी करने की प्लानिंग को लेकर बोर्ड की बैठक से पहले जहां नेस्ले इंडिया के शेयर 2422 रुपये पर खुले, वहीं बोनस शेयर जारी करने के ऐलान के बाद में इसमें एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा दिखा.

इसके बाद यह इंट्राडे में 2444.65 रुपये के करीब पहुंच गया. नेस्ले इंडिया की तरफ से 2025 के मार्च में खत्म हुई तिमाही और फाइनेंशियल ईयर के परिणाम के साथ ही शेयरधारकों को डिविडेंड देने की सिफारिश की गई थी. दस रुपये प्रति शेयर इस डिविडेंड की राशि तय की गई थी.

बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड का ऐलान

एनएसई और बीएसई को बोर्ड की बैठक के नतीजों की जानकारी देते हुए नेस्ले इंडिया ने बताया कि बोर्ड की तरफ से 1:1 के रेशियों में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की सिफारिश की गई है. बोनस शेयर की एलिजिबिलिटी के लिए अभी आवश्यक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन, कंपनी का कहना है कि उचित समय पर रिकॉर्ड डेट की जानकारी साझा कर दी जाएगी.

कंपनी का कहना है कि हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी किया जाएगा. कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन ये प्रस्ताव रहेगा.

ये भी पढ़ें: 'रिलायंस तुम्हारे और मेरे बाद भी...', अपने पिता को याद कर क्या-क्या बोले RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow