स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी शादी टूटने की खबर खुद शेयर कर दी है. पिछले कई दिनों से चल रही अफवाहों, अटकलों और सोशल मीडिया की चर्चाओं के बीच रविवार को उन्होंने पुष्टि की कि संगीतकार पलाश मुच्छल से होने वाली उनकी शादी अब कॉल ऑफ कर दी गई है. दोनों की शादी 23 नवंबर को तय थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर पलाश के भी स्ट्रेस की वजह से अस्पताल में भर्ती होने के बाद सब कुछ रुक गया. जेमिमा की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल इस मुश्किल वक्त में जिस एक शख्स ने स्मृति का साथ नहीं छोड़ा, वह थीं उनकी टीममेट और करीबी दोस्त जेमिमा रोड्रिग्ज. शादी टलने की खबर आते ही जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही अपने WBBL सीजन को बीच में छोड़ भारत लौट आई थीं. अब जब शादी पूरी तरह टूट गई, जेमिमा ने एक बार फिर अपने अंदाज में दोस्त के लिए खड़े होने का संदेश दिया. जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी पोस्ट की. एक ग्रुप सिंगर्स का वीडियो, जिसमें ओलिविया डीन का गाना “Man I Need” बज रहा था. इस गाने के बोल गहरे और भावुक हैं, जैसे, “Looks like we're making up for lost time. Need you to spell it out for me.” फैंस ने इसे तुरंत स्मृति के लिए समर्थन के रूप में समझा. इसके साथ ही फैन्स ने यह भी नोट किया कि जेमिमा ने पलाश मुच्छल को अनफॉलो कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई. स्मृति ने क्या कहा? स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस मसले पर बात की. उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं. मैं हमेशा से चीजें पर्सनल रखती हूं, लेकिन अब मुझे साफ करना जरूरी है कि शादी कॉल ऑफ कर दी गई है.” स्मृति ने आगे कहा कि उनके जीवन में हमेशा एक बड़ा उद्देश्य रहा है, भारत के लिए खेलना और देश को ट्रॉफियां जीताना. “मेरी फोकस हमेशा क्रिकेट पर ही रहेगा,” उन्होंने लिखा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी शादी टूटने की खबर खुद शेयर कर दी है. पिछले कई दिनों से चल रही अफवाहों, अटकलों और सोशल मीडिया की चर्चाओं के बीच रविवार को उन्होंने पुष्टि की कि संगीतकार पलाश मुच्छल से होने वाली उनकी शादी अब कॉल ऑफ कर दी गई है. दोनों की शादी 23 नवंबर को तय थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर पलाश के भी स्ट्रेस की वजह से अस्पताल में भर्ती होने के बाद सब कुछ रुक गया.
जेमिमा की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
इस मुश्किल वक्त में जिस एक शख्स ने स्मृति का साथ नहीं छोड़ा, वह थीं उनकी टीममेट और करीबी दोस्त जेमिमा रोड्रिग्ज. शादी टलने की खबर आते ही जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही अपने WBBL सीजन को बीच में छोड़ भारत लौट आई थीं. अब जब शादी पूरी तरह टूट गई, जेमिमा ने एक बार फिर अपने अंदाज में दोस्त के लिए खड़े होने का संदेश दिया.
जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी पोस्ट की. एक ग्रुप सिंगर्स का वीडियो, जिसमें ओलिविया डीन का गाना “Man I Need” बज रहा था. इस गाने के बोल गहरे और भावुक हैं, जैसे, “Looks like we're making up for lost time. Need you to spell it out for me.”
फैंस ने इसे तुरंत स्मृति के लिए समर्थन के रूप में समझा. इसके साथ ही फैन्स ने यह भी नोट किया कि जेमिमा ने पलाश मुच्छल को अनफॉलो कर दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई.
स्मृति ने क्या कहा?
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस मसले पर बात की. उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं. मैं हमेशा से चीजें पर्सनल रखती हूं, लेकिन अब मुझे साफ करना जरूरी है कि शादी कॉल ऑफ कर दी गई है.”
स्मृति ने आगे कहा कि उनके जीवन में हमेशा एक बड़ा उद्देश्य रहा है, भारत के लिए खेलना और देश को ट्रॉफियां जीताना. “मेरी फोकस हमेशा क्रिकेट पर ही रहेगा,” उन्होंने लिखा.
What's Your Reaction?