सोना आज सस्ता हुआ या महंगा, जानें 21 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा भाव
Gold Price Today: आज अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है, क्योंकि बाजार में खरीदारी से पहले आपको अपने यहां का बाजार भाव पता होना चाहिए. सोने के दाम में सोमवार 21 जुलाई 2025 को फिर से तेजी आयी है. एमसीएक्स पर 22 कैरेट सोना जहां आर्थिक राजधानी मुंबई में 91,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोना 1,00,030 रुपये के भाव पर कारोबार र रहा है. इसी तरह सी चांदी 1,15,900 रुपये की दर से बिक रही है. आइये जानते हैं आपके शहर में सोना और चांदी का क्या भाव है- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,00,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना 91,840 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,00,030 रुपये की दर से बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में 91,690 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह से जयपुर, अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना 1,00,180 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना अहमदाबाद में 91,840 रुपये जबकि अहमदाबाद और पटना में 91,740 रुपये की दर से बिक रहा है. ट्रेड डील पर निवेशकों की नजर यूएस स्पॉट गोल्ड 3,352.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है तो वहीं गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 3,358.70 प्रति औंस चल रहा है. अब निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ की समय सीमा 1 अगस्त तय किए जाने और उससे पहले दुनियाभर के देशों के साथ हो रही ट्रेड डील के ऊपर है. अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवार्ड लुटनिक ने कहा है कि वे यूरोपीय यूनिय के साथ ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक है. कैसे तय होता है रेट सोना और चांदी के दाम रोजाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है. इसमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क शामिल है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है. अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो निवेशक बाजार से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश में अपना पैसा लगाना बेहतर समझते है. इसके अलावा, भारत में सोने का सामाजिक और आर्थिक महत्व भी है. यहां पर किसी भी शादी से लेकर पर्व त्योहार में सोने का होना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उस परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है. सोना ने हर दौर में महंगाई की तुलना में बेहतर रिटर्न देनेवाला खुद को साबित किया है. यही वजह है कि हमेशा इसकी मांग बनी रही है.
Gold Price Today: आज अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है, क्योंकि बाजार में खरीदारी से पहले आपको अपने यहां का बाजार भाव पता होना चाहिए. सोने के दाम में सोमवार 21 जुलाई 2025 को फिर से तेजी आयी है. एमसीएक्स पर 22 कैरेट सोना जहां आर्थिक राजधानी मुंबई में 91,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है तो वहीं 24 कैरेट सोना 1,00,030 रुपये के भाव पर कारोबार र रहा है. इसी तरह सी चांदी 1,15,900 रुपये की दर से बिक रही है.
आइये जानते हैं आपके शहर में सोना और चांदी का क्या भाव है-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,00,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना 91,840 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,00,030 रुपये की दर से बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद में 91,690 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है.
इसी तरह से जयपुर, अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना 1,00,180 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना अहमदाबाद में 91,840 रुपये जबकि अहमदाबाद और पटना में 91,740 रुपये की दर से बिक रहा है.
ट्रेड डील पर निवेशकों की नजर
यूएस स्पॉट गोल्ड 3,352.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है तो वहीं गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 3,358.70 प्रति औंस चल रहा है. अब निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ की समय सीमा 1 अगस्त तय किए जाने और उससे पहले दुनियाभर के देशों के साथ हो रही ट्रेड डील के ऊपर है. अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवार्ड लुटनिक ने कहा है कि वे यूरोपीय यूनिय के साथ ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक है.
कैसे तय होता है रेट
सोना और चांदी के दाम रोजाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है. इसमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क शामिल है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है. अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो निवेशक बाजार से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश में अपना पैसा लगाना बेहतर समझते है.
इसके अलावा, भारत में सोने का सामाजिक और आर्थिक महत्व भी है. यहां पर किसी भी शादी से लेकर पर्व त्योहार में सोने का होना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उस परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है. सोना ने हर दौर में महंगाई की तुलना में बेहतर रिटर्न देनेवाला खुद को साबित किया है. यही वजह है कि हमेशा इसकी मांग बनी रही है.
What's Your Reaction?