सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक हाथ सुन्न पड़ जाता है और उंगलियों में झनझनाहट होने लगती है? कई बार लोग हाथ को हिलाकर या सोने की पोजीशन बदलकर दोबारा सो जाते हैं. कभी-कभार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे नसों पर दबाव से लेकर कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. गलत पोजीशन में सोना गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के डॉ. एसके अग्रवाल के मुताबिक, हाथ सुन्न होने की सबसे आम वजह गलत तरीके से सोना होती है. अगर आप हाथ के नीचे सिर रखकर सोते हैं या हाथ को शरीर के नीचे दबा लेते हैं, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने से हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होने लगती है. ऐसे में सोने की पोजीशन बदलने और हाथ को आराम देने से परेशानी कम होती है. कलाई की नस का रखें ख्याल कलाई की नस पर दबाव पड़ने से कार्पल टनल सिंड्रोम नाम की समस्या होती है. इसमें खासकर अंगूठे, तर्जनी और बीच वाली उंगली में सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द महसूस होता है. कई बार रात में इसकी परेशानी बढ़ जाती है और नींद खुल जाती है. अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. गर्दन की नस पर दबाव पड़ना भी कारण गर्दन की हड्डियों या डिस्क से जुड़ी समस्या के कारण भी हाथ में सुन्नपन होता है. जब गर्दन से निकलने वाली किसी नस पर दबाव पड़ता है, तो दर्द, झनझनाहट या कमजोरी हाथ तक महसूस होती है. अगर हाथ सुन्न होने के साथ गर्दन में दर्द भी रहता है, तो इसकी जांच करवानी चाहिए.साथ ही अगर कोहनी को लंबे समय तक मोड़कर रखने या उस पर शरीर का वजन पड़ने से भी नस दबती है. इससे खासकर छोटी उंगली और उसके पास वाली उंगली में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होने लगता है. सोते समय कोहनी को बहुत ज्यादा मोड़कर रखने से बचें. यह भी पढ़ें : सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह विटामिन की कमी और डायबिटीज शरीर में विटामिन बी12 की कमी और डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है. इससे हाथों या पैरों में सुन्नपन, जलन और झनझनाहट महसूस होती है. अगर ऐसे में अगर हाथ बार-बार सुन्न होता है, लंबे समय तक ठीक नहीं होता या हाथ में कमजोरी भी महसूस होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें. अगर अचानक हाथ सुन्न होने के साथ चेहरे में कमजोरी, बोलने में परेशानी या शरीर के एक तरफ कमजोरी हो, तो तुरंत इमरजेंसी सहायता लें. यह भी पढ़ें : चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान! Disclaimer: हाथ सुन्न होने की वजह हर व्यक्ति में अलग हो सकती है. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात में सोते समय अचानक हाथ सुन्न पड़ जाता है और उंगलियों में झनझनाहट होने लगती है? कई बार लोग हाथ को हिलाकर या सोने की पोजीशन बदलकर दोबारा सो जाते हैं. कभी-कभार ऐसा होना आम बात है, लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे नसों पर दबाव से लेकर कुछ बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
गलत पोजीशन में सोना
गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के डॉ. एसके अग्रवाल के मुताबिक, हाथ सुन्न होने की सबसे आम वजह गलत तरीके से सोना होती है. अगर आप हाथ के नीचे सिर रखकर सोते हैं या हाथ को शरीर के नीचे दबा लेते हैं, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहने से हाथ में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस होने लगती है. ऐसे में सोने की पोजीशन बदलने और हाथ को आराम देने से परेशानी कम होती है.
कलाई की नस का रखें ख्याल
कलाई की नस पर दबाव पड़ने से कार्पल टनल सिंड्रोम नाम की समस्या होती है. इसमें खासकर अंगूठे, तर्जनी और बीच वाली उंगली में सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द महसूस होता है. कई बार रात में इसकी परेशानी बढ़ जाती है और नींद खुल जाती है. अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
गर्दन की नस पर दबाव पड़ना भी कारण
गर्दन की हड्डियों या डिस्क से जुड़ी समस्या के कारण भी हाथ में सुन्नपन होता है. जब गर्दन से निकलने वाली किसी नस पर दबाव पड़ता है, तो दर्द, झनझनाहट या कमजोरी हाथ तक महसूस होती है. अगर हाथ सुन्न होने के साथ गर्दन में दर्द भी रहता है, तो इसकी जांच करवानी चाहिए.साथ ही अगर कोहनी को लंबे समय तक मोड़कर रखने या उस पर शरीर का वजन पड़ने से भी नस दबती है. इससे खासकर छोटी उंगली और उसके पास वाली उंगली में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होने लगता है. सोते समय कोहनी को बहुत ज्यादा मोड़कर रखने से बचें.
यह भी पढ़ें : सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
विटामिन की कमी और डायबिटीज
शरीर में विटामिन बी12 की कमी और डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है. इससे हाथों या पैरों में सुन्नपन, जलन और झनझनाहट महसूस होती है. अगर ऐसे में अगर हाथ बार-बार सुन्न होता है, लंबे समय तक ठीक नहीं होता या हाथ में कमजोरी भी महसूस होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें. अगर अचानक हाथ सुन्न होने के साथ चेहरे में कमजोरी, बोलने में परेशानी या शरीर के एक तरफ कमजोरी हो, तो तुरंत इमरजेंसी सहायता लें.
यह भी पढ़ें : चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Disclaimer: हाथ सुन्न होने की वजह हर व्यक्ति में अलग हो सकती है. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
What's Your Reaction?