सैमसंग के इस मुड़ने वाले फोन पर आ गया बड़ा डिस्काउंट, यहां से उठाएं हजारों की छूट का फायदा
Galaxy Z Fold 6 Price Drop: अगर आप फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत के कारण रुके हुए हैं तो आपके लिए शानदार मौका आ गया है. सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 पर इस समय शानदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, जिस कारण आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. बता दें कि Galaxy Z Fold 6 में कई अमेजिंग फीचर्स मिलते हैं, जिसके कारण 2024 में लॉन्च हुआ यह फोन आज भी रेलेवेंट है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और इस पर डिस्काउंट का फायदा कहां से उठाया जा सकता है. सबसे पहले देखें Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X मेन डिस्प्ले और 6.3 इंच का कवर डिस्प्ले लगा हुआ है. सैमसंग ने इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया है, जिसे Adreno 750 GPU के साथ पेयर किया गया है. कंपनी इसे सात साल तक अपग्रेड्स देगी, जिससे यह फोन अगले कई सालों तक नया बना रहेगा. अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर और 10MP का टेलीफोटो सेंसर लगा हुआ है. सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 4MP और 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 4400mAh वाला यह फोन 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसे गैलेक्सी एआई फीचर्स भी दिए गए हैं. Galaxy Z Fold 6 पर कितना डिस्काउंट? भारत में Galaxy Z Fold 6 के 12GB+256GB वेरिएंट को 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. फ्लिपकार्ट पर अब यह फोन 1,06,502 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड होल्डर को 4,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इस कीमत पर तगड़े फीचर्स वाला यह फोन एक जबरदस्त च्वॉइस हो सकती है. Pixel 10 पर भी मिल रही छप्परफाड़ छूट सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की तरह Google के फ्लैगशिप डिवाइस Pixel 10 पर छप्परफाड़ छूट मिल रही है. भारत में यह फोन 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी अमेजन पर 10,000 रुपये से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 69,700 रुपये में लिस्टेड है. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इस पर 3,000 रुपये के कैशबैक और बैंक ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है. इस तरह यह फोन लॉन्चिंग प्राइस से काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए जल्द आएगा बड़ा अपग्रेड, बिना इंटरनेट कर पाएंगे ये दो काम
Galaxy Z Fold 6 Price Drop: अगर आप फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत के कारण रुके हुए हैं तो आपके लिए शानदार मौका आ गया है. सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 पर इस समय शानदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, जिस कारण आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. बता दें कि Galaxy Z Fold 6 में कई अमेजिंग फीचर्स मिलते हैं, जिसके कारण 2024 में लॉन्च हुआ यह फोन आज भी रेलेवेंट है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और इस पर डिस्काउंट का फायदा कहां से उठाया जा सकता है.
सबसे पहले देखें Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस
Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X मेन डिस्प्ले और 6.3 इंच का कवर डिस्प्ले लगा हुआ है. सैमसंग ने इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया है, जिसे Adreno 750 GPU के साथ पेयर किया गया है. कंपनी इसे सात साल तक अपग्रेड्स देगी, जिससे यह फोन अगले कई सालों तक नया बना रहेगा. अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर और 10MP का टेलीफोटो सेंसर लगा हुआ है. सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 4MP और 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 4400mAh वाला यह फोन 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसे गैलेक्सी एआई फीचर्स भी दिए गए हैं.
Galaxy Z Fold 6 पर कितना डिस्काउंट?
भारत में Galaxy Z Fold 6 के 12GB+256GB वेरिएंट को 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. फ्लिपकार्ट पर अब यह फोन 1,06,502 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड होल्डर को 4,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इस कीमत पर तगड़े फीचर्स वाला यह फोन एक जबरदस्त च्वॉइस हो सकती है.
Pixel 10 पर भी मिल रही छप्परफाड़ छूट
सैमसंग के मुड़ने वाले फोन की तरह Google के फ्लैगशिप डिवाइस Pixel 10 पर छप्परफाड़ छूट मिल रही है. भारत में यह फोन 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी अमेजन पर 10,000 रुपये से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 69,700 रुपये में लिस्टेड है. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इस पर 3,000 रुपये के कैशबैक और बैंक ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है. इस तरह यह फोन लॉन्चिंग प्राइस से काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
iPhone यूजर्स के लिए जल्द आएगा बड़ा अपग्रेड, बिना इंटरनेट कर पाएंगे ये दो काम
What's Your Reaction?