सेमीफाइनल में भारत की जीत पर सचिन से लेकर रोहित शर्मा तक, इन क्रिकेटर्स ने मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न
Indian Cricketers Celebrate Team India Victory: भारत ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया को इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम धूल नहीं चटा पाई थी. ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भी हराया था. लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीम कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सात बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. भारत की इस जीत के जश्न में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा समेत तमाम खिलाड़ियों ने भारत की महिला टीम को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी है. सचिन तेंदुलकर ने लिखा जोश भरा पोस्ट भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'शानदार जीत!' सचिन तेंदुलकर ने भारत की इस जीत पर मैच विनर जेमिमा रोड्रिगेज और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को सामने आकर शानदार बल्लेबाजी करने के लिए बधाई दी. इसके साथ ही सचिन ने लिखा कि श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी खेल को गेंद के साथ बनाए रखा. भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने पोस्ट में आखिर में लिखा कि 'तिरंगे को हमेशा ऊंचा फहराते रहो'. Fabulous victory! ????????Well done @JemiRodrigues and @ImHarmanpreet for leading from the front. Shree Charani and @Deepti_Sharma06, you kept the game alive with the ball.Keep the tricolour flying high. ???? ???????? pic.twitter.com/cUfEPwcQXn — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 30, 2025 अभी ये खत्म नहीं हुआ- गौतम गंभीर भारत की मेन्स टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भारत की महिला टीम को बताया कि अभी फाइनल जीतना बाकी है. गंभीर ने लिखा कि 'जब तक ये खत्म नहीं हो जाता, तब तक ये खत्म नहीं होता. क्या शानदार खेल खेला आप सभी ने'. It ain’t over till it’s over! What a performance girls ???????? pic.twitter.com/Ox0Mg0hbEt — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 30, 2025 मिताली राज ने लिखा इमोशनल पोस्ट भारत की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट किया. मिताली राज ने लिखा कि ऐसी ही रातें बताती हैं कि आप इस खेल को क्यों खेलते हैं. जीत के लिए विश्वास, जज्बा और भूख, ये तीनों चीज आज रात एक साथ देखने को मिलीं. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टॉप-क्लास परफॉर्मेंस के लिए और वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने के लिए बधाई. View this post on Instagram A post shared by Mithali Raj (@mithaliraj) रोहित शर्मा ने भी की तारीफ भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल खत्म होने के तुरंत बाद ही इंस्टाग्राम पर जेमिमा रोड्रिगेज और अमनजोत कौर के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की और लिखा- 'Well done Team India'. यह भी पढ़ें शान से फाइनल में भारत, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा गुरूर, 339 रन चेज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Indian Cricketers Celebrate Team India Victory: भारत ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया को इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम धूल नहीं चटा पाई थी. ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भी हराया था. लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीम कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सात बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है. भारत की इस जीत के जश्न में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा समेत तमाम खिलाड़ियों ने भारत की महिला टीम को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी है.
सचिन तेंदुलकर ने लिखा जोश भरा पोस्ट
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'शानदार जीत!' सचिन तेंदुलकर ने भारत की इस जीत पर मैच विनर जेमिमा रोड्रिगेज और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को सामने आकर शानदार बल्लेबाजी करने के लिए बधाई दी. इसके साथ ही सचिन ने लिखा कि श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी खेल को गेंद के साथ बनाए रखा. भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने पोस्ट में आखिर में लिखा कि 'तिरंगे को हमेशा ऊंचा फहराते रहो'.
Fabulous victory! ????????
Well done @JemiRodrigues and @ImHarmanpreet for leading from the front. Shree Charani and @Deepti_Sharma06, you kept the game alive with the ball.
Keep the tricolour flying high. ???? ???????? pic.twitter.com/cUfEPwcQXn — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 30, 2025
अभी ये खत्म नहीं हुआ- गौतम गंभीर
भारत की मेन्स टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भारत की महिला टीम को बताया कि अभी फाइनल जीतना बाकी है. गंभीर ने लिखा कि 'जब तक ये खत्म नहीं हो जाता, तब तक ये खत्म नहीं होता. क्या शानदार खेल खेला आप सभी ने'.
It ain’t over till it’s over! What a performance girls ???????? pic.twitter.com/Ox0Mg0hbEt — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 30, 2025
मिताली राज ने लिखा इमोशनल पोस्ट
भारत की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट किया. मिताली राज ने लिखा कि ऐसी ही रातें बताती हैं कि आप इस खेल को क्यों खेलते हैं. जीत के लिए विश्वास, जज्बा और भूख, ये तीनों चीज आज रात एक साथ देखने को मिलीं. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टॉप-क्लास परफॉर्मेंस के लिए और वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने के लिए बधाई.
View this post on Instagram
रोहित शर्मा ने भी की तारीफ
भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल खत्म होने के तुरंत बाद ही इंस्टाग्राम पर जेमिमा रोड्रिगेज और अमनजोत कौर के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की और लिखा- 'Well done Team India'.
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?