सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...

सूर्यकुमार यादव की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है. दरअसल सूर्यकुमार यादव की पत्नी, देविशा शेट्टी ने बेहद प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें सूर्या बेटी को अपनी गोद में लेकर उससे प्यार जता रहे हैं. मगर चर्चा का विषय उनकी टी-शर्ट पर लिखा कैप्शन है. दरअसल सूर्यकुमार यादव की टी-शर्ट पर 'Captain' और 'Leader' लिखा हुआ है. कैप्टन को एक रेखा से काट दिया गया है, जबकि बड़े-बड़े अक्षरों में 'लीडर' साफ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह के दावे करने शुरू कर दिए. कुछ ने कहा कि सूर्या ने टी20 स्क्वाड से ड्रॉप होने के बाद चयनकर्ताओं पर तंज कसा है. आपको याद दिला दें कि इसी साल मार्च में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. मगर जैसे ही IPL 2026 के बाद पहली सीरीज आई, सूर्यकुमार से ना केवल कप्तानी छिन गई, साथ-साथ उन्हें टीम से भी ड्रॉप होना पड़ा. Special Person ~ Special Tshirt LEADER SURYAKUMAR YADAV ???? pic.twitter.com/muwb4kJgnP — RoMan (@SkyXRohit1) July 10, 2026 सूर्यकुमार की यह तस्वीर बड़ा मुद्दा इसलिए भी बन गई है, क्योंकि उनके कप्तानी से हटने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा है. श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने हैं और उनके अंडर यूके टूर पर भारत पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड से सीरीज भी हार चुका है. टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बीच सूर्यकुमार का ऐसी टी-शर्ट पहनना सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस को तूल देने का काम कर रहा है. सूर्या के टीम से ड्रॉप होने का मुख्य कारण उनकी व्यक्तिगत फॉर्म रही. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को छोड़ दिया जाए, तो सूर्या उससे पिछली पांच टी20 सीरीज में कुल 100 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे. बतौर कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 16 सीरीज जीती थीं. Suryakumar yadav wearing a shirt calling he was not the captain he was the Leader who carried the team.Might be someone trolling BCCI & Gautam gambhir ???? pic.twitter.com/JQ2uJpAEO5 — Nitin kakde. (@cricxnitin) July 11, 2026 यह भी पढ़ें: क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब

Jul 11, 2026 - 21:30
 0
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...

सूर्यकुमार यादव की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है. दरअसल सूर्यकुमार यादव की पत्नी, देविशा शेट्टी ने बेहद प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें सूर्या बेटी को अपनी गोद में लेकर उससे प्यार जता रहे हैं. मगर चर्चा का विषय उनकी टी-शर्ट पर लिखा कैप्शन है.

दरअसल सूर्यकुमार यादव की टी-शर्ट पर 'Captain' और 'Leader' लिखा हुआ है. कैप्टन को एक रेखा से काट दिया गया है, जबकि बड़े-बड़े अक्षरों में 'लीडर' साफ दिख रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह के दावे करने शुरू कर दिए. कुछ ने कहा कि सूर्या ने टी20 स्क्वाड से ड्रॉप होने के बाद चयनकर्ताओं पर तंज कसा है.

आपको याद दिला दें कि इसी साल मार्च में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. मगर जैसे ही IPL 2026 के बाद पहली सीरीज आई, सूर्यकुमार से ना केवल कप्तानी छिन गई, साथ-साथ उन्हें टीम से भी ड्रॉप होना पड़ा.

सूर्यकुमार की यह तस्वीर बड़ा मुद्दा इसलिए भी बन गई है, क्योंकि उनके कप्तानी से हटने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा है. श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने हैं और उनके अंडर यूके टूर पर भारत पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड से सीरीज भी हार चुका है. टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बीच सूर्यकुमार का ऐसी टी-शर्ट पहनना सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस को तूल देने का काम कर रहा है.

सूर्या के टीम से ड्रॉप होने का मुख्य कारण उनकी व्यक्तिगत फॉर्म रही. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को छोड़ दिया जाए, तो सूर्या उससे पिछली पांच टी20 सीरीज में कुल 100 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे. बतौर कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 16 सीरीज जीती थीं.

यह भी पढ़ें:

क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow