'सुई खरीदने की औकात नहीं और...', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बुरी तरह ट्रोल; IPL 2025 में ये चीज हैक करने का दावा किया
Khawaja Asif Cyber Hackers: पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल उन्होंने एक ऐसा दावा कर डाला है, जिसपर भारत तो क्या पाकिस्तान के लोग खुद विश्वास करने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के 'साइबर वॉरियर्स' ने IPL 2025 के मैचों के दौरान फ्लडलाइट्स को हैक कर लिया था. वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत में स्थित पानी के डैम भी हैक कर लिए थे. संसद में भाषण के समय ख्वाजा आसिफ ने कहा, "IPL रुक गया था, और स्टेडियम की लाइट बंद हो गई थी. डैम में पानी दोबारा से छोड़ा गया, ये सभी चीजें पाकिस्तान में मौजूद हमारे हैकर्स ने की थीं." आसिफ का यह बयान भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने बाद आया है. उनके इस बयान के बाद लोग पाकिस्तानी रक्षामंत्री को जमकर ट्रोल करने में लगे हैं. बुरी तरह हुए ट्रोल सोशल मीडिया पर ख्वाजा आसिफ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक व्यक्ति ने कहा कि यह उस देश का रक्षामंत्री कह रहा है जो सुई खरीदने/बनाने से पहले भी चीन से पूछता है. वहीं एक व्यक्ति ने मजाक बनाकर कहा कि ख्वाजा आसिफ का बयान ऐसा दावा करने के बराबर है कि उनका गधा रेस में फरारी को हरा सकता है. IPL 2025 में पावर कट का मामला तब सामने आया जब 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. BCCI ने बाद में घोषणा करके बताया था कि मैच की लाइट 'तकनीकी खराबी' के कारण बंद की गई थी. ???????? Pakistan’s Defence CircusDefence Minister Khawaja Asif in Parliament“We hacked Indian dams & IPL lights with local cyber warriors”This is from a country that can’t make a needle without #China#Pakistan #Trump #IndianArmy #โอปอลสุชาตา FATF jummah mubarak #MilitaryParade pic.twitter.com/F0sJFGAibh — Your Views Your News (@urviewsurnews) June 14, 2025 Khawaja Asif, your "cyber warriors" turned off IPL lights?That's like claiming your donkey cart outran a Ferrari. Stick to what you know power cuts at home, not hacking stadiums ...???????????? https://t.co/mXkXgliT0Y — sandy ???????? (@sandeep07india) June 14, 2025 यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st Test Pitch, Weather Report: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट में कैसी होगी हेडिंग्ले ग्राउंड की पिच, जानिए मौसम रिपोर्ट
Khawaja Asif Cyber Hackers: पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल उन्होंने एक ऐसा दावा कर डाला है, जिसपर भारत तो क्या पाकिस्तान के लोग खुद विश्वास करने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के 'साइबर वॉरियर्स' ने IPL 2025 के मैचों के दौरान फ्लडलाइट्स को हैक कर लिया था. वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत में स्थित पानी के डैम भी हैक कर लिए थे.
संसद में भाषण के समय ख्वाजा आसिफ ने कहा, "IPL रुक गया था, और स्टेडियम की लाइट बंद हो गई थी. डैम में पानी दोबारा से छोड़ा गया, ये सभी चीजें पाकिस्तान में मौजूद हमारे हैकर्स ने की थीं." आसिफ का यह बयान भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने बाद आया है. उनके इस बयान के बाद लोग पाकिस्तानी रक्षामंत्री को जमकर ट्रोल करने में लगे हैं.
बुरी तरह हुए ट्रोल
सोशल मीडिया पर ख्वाजा आसिफ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक व्यक्ति ने कहा कि यह उस देश का रक्षामंत्री कह रहा है जो सुई खरीदने/बनाने से पहले भी चीन से पूछता है. वहीं एक व्यक्ति ने मजाक बनाकर कहा कि ख्वाजा आसिफ का बयान ऐसा दावा करने के बराबर है कि उनका गधा रेस में फरारी को हरा सकता है.
IPL 2025 में पावर कट का मामला तब सामने आया जब 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को बीच में ही रोक दिया गया था. BCCI ने बाद में घोषणा करके बताया था कि मैच की लाइट 'तकनीकी खराबी' के कारण बंद की गई थी.
???????? Pakistan’s Defence Circus
Defence Minister Khawaja Asif in Parliament
“We hacked Indian dams & IPL lights with local cyber warriors”
This is from a country that can’t make a needle without #China#Pakistan #Trump #IndianArmy #โอปอลสุชาตา FATF jummah mubarak #MilitaryParade pic.twitter.com/F0sJFGAibh — Your Views Your News (@urviewsurnews) June 14, 2025
Khawaja Asif, your "cyber warriors" turned off IPL lights?
That's like claiming your donkey cart outran a Ferrari.
Stick to what you know power cuts at home, not hacking stadiums ...
???????????? https://t.co/mXkXgliT0Y — sandy ???????? (@sandeep07india) June 14, 2025
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?