सितंबर 2026 में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र का महागोचर: जानें किन राशियों पर बरसेगा धन और किसे रहना होगा सतर्क
September 2026 Grah Gochar: सितंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद हलचल भरा रहने वाला है. इस माह चार प्रमुख ग्रह शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशि बदलेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के इस गोचर और चाल का सीधा असर मनुष्य के जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और देश-दुनिया की राजनीति व प्राकृतिक घटनाओं पर देखने को मिलेगा. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर - जोधपुर) के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, सितंबर की शुरुआत 2 सितंबर को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से होगी. इसके बाद 7 सितंबर को बुध कन्या में, 17 सितंबर को सूर्य कन्या में और 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे. वहीं 26 सितंबर को बुध दोबारा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस पूरे माह शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे. 4 बड़े ग्रहों का गोचर: बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र इस महीने अपनी राशि बदलेंगे. बुध का दोहरा गोचर: बुध 7 सितंबर को कन्या में और 26 सितंबर को तुला राशि में जाएंगे. मंगल की नीच राशि: मंगल 18 सितंबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. प्राकृतिक व राजनीतिक हलचल: देश में भारी बारिश, दुर्घटनाओं और राजनीतिक उठापटक की संभावना. शुक्र का तुला राशि में गोचर (2 सितंबर) सुख और भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र 2 सितंबर को कन्या से निकलकर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे. अपनी ही राशि में आने से दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. जातकों को प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी. शुभ: मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर अशुभ: कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन बुध का कन्या राशि में गोचर (7 सितंबर) ग्रहों के राजकुमार बुध 7 सितंबर को अपनी उच्च और स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे. उच्च स्थिति में होने के कारण नौकरी, कारोबार, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे. शुभ: वृष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर अशुभ: मेष, मिथुन, कर्क, धनु, कुंभ, मीन सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर) ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को अपने मित्र की राशि कन्या में गोचर करेंगे (सूर्य संक्रांति). इस प्रभाव से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और पुराने सौदों व व्यापार में लाभ की संभावना बनेगी. शुभ: वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ अशुभ: मेष, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन मंगल का कर्क राशि में गोचर (18 सितंबर) भूमि, पराक्रम, संपत्ति, सेना और रक्त के कारक मंगल 18 सितंबर को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. कर्क मंगल की नीच राशि है, फिर भी साहस में वृद्धि होगी और भाग्य का सहयोग मिलेगा. शुभ: मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन अशुभ: वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर बुध का तुला राशि में गोचर (26 सितंबर) माह के अंत में बुध 26 सितंबर को शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में जाएंगे. यह स्थिति बातचीत में प्रभाव, विचारों में स्पष्टता और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी. शुभ: मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर अशुभ: कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन देश-दुनिया और पर्यावरण पर प्रभाव ग्रहों के इस बड़े फेरबदल से व्यापार में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. हालांकि, देश के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, तूफान, खदान व वाहन दुर्घटनाएं और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है. राजनीति और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव और आपसी संघर्ष देखने को मिल सकते हैं. ग्रह शांति के लिए सरल उपाय ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने और शुभता बढ़ाने के लिए भगवान शिव, माता दुर्गा और हनुमान जी की आराधना करें. प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'हं हनुमते नमः', 'ॐ नमः शिवाय' या 'हं पवननंदनाय स्वाहा' मंत्र का जाप करें. मंगलवार को शाम 7 बजे के बाद हनुमान मंदिर में लाल मसूर की दाल, पान और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा. जन्माष्टमी पर बना द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग, क्या आपकी राशि भी है कान्हा की इन 5 लकी राशियों में शामिल? Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
September 2026 Grah Gochar: सितंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद हलचल भरा रहने वाला है. इस माह चार प्रमुख ग्रह शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल अपनी राशि बदलेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के इस गोचर और चाल का सीधा असर मनुष्य के जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और देश-दुनिया की राजनीति व प्राकृतिक घटनाओं पर देखने को मिलेगा.
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर - जोधपुर) के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, सितंबर की शुरुआत 2 सितंबर को शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से होगी. इसके बाद 7 सितंबर को बुध कन्या में, 17 सितंबर को सूर्य कन्या में और 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे. वहीं 26 सितंबर को बुध दोबारा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस पूरे माह शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे.
- 4 बड़े ग्रहों का गोचर: बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र इस महीने अपनी राशि बदलेंगे.
- बुध का दोहरा गोचर: बुध 7 सितंबर को कन्या में और 26 सितंबर को तुला राशि में जाएंगे.
- मंगल की नीच राशि: मंगल 18 सितंबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे.
- प्राकृतिक व राजनीतिक हलचल: देश में भारी बारिश, दुर्घटनाओं और राजनीतिक उठापटक की संभावना.
शुक्र का तुला राशि में गोचर (2 सितंबर) सुख और भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र 2 सितंबर को कन्या से निकलकर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे. अपनी ही राशि में आने से दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. जातकों को प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी.
- शुभ: मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर
- अशुभ: कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन
बुध का कन्या राशि में गोचर (7 सितंबर) ग्रहों के राजकुमार बुध 7 सितंबर को अपनी उच्च और स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे. उच्च स्थिति में होने के कारण नौकरी, कारोबार, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे.
- शुभ: वृष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर
- अशुभ: मेष, मिथुन, कर्क, धनु, कुंभ, मीन
सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर) ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को अपने मित्र की राशि कन्या में गोचर करेंगे (सूर्य संक्रांति). इस प्रभाव से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और पुराने सौदों व व्यापार में लाभ की संभावना बनेगी.
- शुभ: वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ
- अशुभ: मेष, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन
मंगल का कर्क राशि में गोचर (18 सितंबर) भूमि, पराक्रम, संपत्ति, सेना और रक्त के कारक मंगल 18 सितंबर को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. कर्क मंगल की नीच राशि है, फिर भी साहस में वृद्धि होगी और भाग्य का सहयोग मिलेगा.
- शुभ: मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन
- अशुभ: वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर
बुध का तुला राशि में गोचर (26 सितंबर) माह के अंत में बुध 26 सितंबर को शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में जाएंगे. यह स्थिति बातचीत में प्रभाव, विचारों में स्पष्टता और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगी.
देश-दुनिया और पर्यावरण पर प्रभाव ग्रहों के इस बड़े फेरबदल से व्यापार में तेजी आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. हालांकि, देश के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश, बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, तूफान, खदान व वाहन दुर्घटनाएं और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है. राजनीति और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव और आपसी संघर्ष देखने को मिल सकते हैं.
ग्रह शांति के लिए सरल उपाय ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने और शुभता बढ़ाने के लिए भगवान शिव, माता दुर्गा और हनुमान जी की आराधना करें. प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'हं हनुमते नमः', 'ॐ नमः शिवाय' या 'हं पवननंदनाय स्वाहा' मंत्र का जाप करें. मंगलवार को शाम 7 बजे के बाद हनुमान मंदिर में लाल मसूर की दाल, पान और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा.
जन्माष्टमी पर बना द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग, क्या आपकी राशि भी है कान्हा की इन 5 लकी राशियों में शामिल?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?