सितंबर 2026 में तुला राशि में शुक्र की एंट्री, इन 4 राशियों को मिल सकता है बिछुड़ा प्यार!
Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर 2026 को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. प्रेम और रिश्तों के कारक शुक्र का अपनी ही राशि में आना ज्योतिष की नजर से खास माना जाता है. इस गोचर के बाद कुछ राशियों के प्रेम जीवन में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं, पुराने रिश्तों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है और पति-पत्नी के बीच भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं. वहीं कुछ सिंगल लोगों की जिंदगी में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री के संकेत बन सकते हैं. तो वहीं कुछ का पुराना प्यार फिर जीवन में लौट सकता है. किन राशियों के लिए शुक्र का यह गोचर प्यार और रिश्तों के मामले में नई उम्मीद लेकर आ रहा है आइए जानते हैं. शुक्र गोचर से किन राशियों की लव लाइफ में ट्विस्ट मिथुन राशि मिथुन के पांचवें घर में शुक्र गोचर करेंगे. पंचम भाव को प्रेम, आकर्षण, रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ा जाता है. आपकी लव लाइफ में बेहतर तरीके से एक्टिव होगी. विवाद खत्म होगा. पुराने रिश्ते में बातचीत दोबारा शुरू होना, किसी बिछड़े व्यक्ति से संपर्क होना या प्रेम संबंध फिर से खुशियां आने के योग हैं. मेष राशि शुक्र का गोचर मेष जातकों के सप्तम भाव को प्रभावित करेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह विवाह और पार्टनरशिप के लिए महत्वपूर्ण है. पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव कम हो सकता है और बातचीत के जरिए पुरानी गलतफहमियां दूर होने के योग बन रहे हैं. जिन लोगों के रिश्ते में दूरी आई है, उनमें फिर से बातचीत शुरू होने की संभावना है. पुराने क्रश से मुलाकात हो सकती है जो पॉजिटिव रहेगी. तुला राशि शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेगा, इसलिए तुला राशि वालों के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ सकता है और लोगों पर प्रभाव बेहतर हो सकता है. अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिलने या किसी पुराने संबंध में दोबारा संवाद बनने का अवसर मिल सकता है. विवाहित जातकों के लिए भी पार्टनर के साथ तालमेल और आपसी समझ बढ़ाने वाला समय हो सकता है. धनु राशि शुक्र का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए पुराने परिचित या मित्र के साथ दोबारा नजदीकी बढ़ने का संकेत दे रहा है. प्रेम संबंधों में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और दोस्तों या जान पहचान के लोगों के जरिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. FAQ 1. क्या शुक्र के तुला राशि में आने से पुराना प्यार वापस आ सकता है?ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए पुराने रिश्तों में दोबारा संवाद के अवसर बना सकता है. खासतौर पर मिथुन, मेष, तुला और धनु राशि के जातकों को पुराने रिश्ते या किसी खास व्यक्ति से फिर संपर्क होने के संकेत मिल सकते हैं. 2. शुक्र गोचर से किन राशियों की मैरिड लाइफ बेहतर हो सकती है?मेष और तुला राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच बातचीत बढ़ सकती है और पुरानी गलतफहमियां दूर होने से रिश्ते में प्यार और आपसी समझ मजबूत हो सकती है. 3. किन राशियों के सिंगल लोगों को नया पार्टनर मिल सकता है?तुला और धनु राशि के सिंगल जातकों के लिए यह गोचर नए लोगों से जुड़ने के अवसर बढ़ा सकता है. दोस्तों, सामाजिक संपर्कों या पुराने परिचितों के जरिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है. 4. क्या शुक्र का तुला गोचर प्रेम विवाह के लिए अनुकूल माना जाता है?शुक्र को प्रेम, आकर्षण और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है. तुला राशि में शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ा सकता है. जिन लोगों का रिश्ता पहले से चल रहा है, उनके बीच शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है, हालांकि विवाह का पक्का फल जन्मकुंडली के अन्य योगों पर निर्भर करता है. Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से पहले पंचक में राखी खरीदना या कुरियर करना अशुभ है ? जानें किन कामों पर वास्तव में रोक Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Shukra Gochar 2026: 2 सितंबर 2026 को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. प्रेम और रिश्तों के कारक शुक्र का अपनी ही राशि में आना ज्योतिष की नजर से खास माना जाता है. इस गोचर के बाद कुछ राशियों के प्रेम जीवन में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं, पुराने रिश्तों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है और पति-पत्नी के बीच भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं.
वहीं कुछ सिंगल लोगों की जिंदगी में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री के संकेत बन सकते हैं. तो वहीं कुछ का पुराना प्यार फिर जीवन में लौट सकता है. किन राशियों के लिए शुक्र का यह गोचर प्यार और रिश्तों के मामले में नई उम्मीद लेकर आ रहा है आइए जानते हैं.
शुक्र गोचर से किन राशियों की लव लाइफ में ट्विस्ट
मिथुन राशि
मिथुन के पांचवें घर में शुक्र गोचर करेंगे. पंचम भाव को प्रेम, आकर्षण, रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ा जाता है. आपकी लव लाइफ में बेहतर तरीके से एक्टिव होगी. विवाद खत्म होगा. पुराने रिश्ते में बातचीत दोबारा शुरू होना, किसी बिछड़े व्यक्ति से संपर्क होना या प्रेम संबंध फिर से खुशियां आने के योग हैं.
मेष राशि
शुक्र का गोचर मेष जातकों के सप्तम भाव को प्रभावित करेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह विवाह और पार्टनरशिप के लिए महत्वपूर्ण है. पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव कम हो सकता है और बातचीत के जरिए पुरानी गलतफहमियां दूर होने के योग बन रहे हैं. जिन लोगों के रिश्ते में दूरी आई है, उनमें फिर से बातचीत शुरू होने की संभावना है. पुराने क्रश से मुलाकात हो सकती है जो पॉजिटिव रहेगी.
तुला राशि
शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करेगा, इसलिए तुला राशि वालों के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है. व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ सकता है और लोगों पर प्रभाव बेहतर हो सकता है. अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिलने या किसी पुराने संबंध में दोबारा संवाद बनने का अवसर मिल सकता है. विवाहित जातकों के लिए भी पार्टनर के साथ तालमेल और आपसी समझ बढ़ाने वाला समय हो सकता है.
धनु राशि
शुक्र का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए पुराने परिचित या मित्र के साथ दोबारा नजदीकी बढ़ने का संकेत दे रहा है. प्रेम संबंधों में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और दोस्तों या जान पहचान के लोगों के जरिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.
FAQ
1. क्या शुक्र के तुला राशि में आने से पुराना प्यार वापस आ सकता है?
ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए पुराने रिश्तों में दोबारा संवाद के अवसर बना सकता है. खासतौर पर मिथुन, मेष, तुला और धनु राशि के जातकों को पुराने रिश्ते या किसी खास व्यक्ति से फिर संपर्क होने के संकेत मिल सकते हैं.
2. शुक्र गोचर से किन राशियों की मैरिड लाइफ बेहतर हो सकती है?
मेष और तुला राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच बातचीत बढ़ सकती है और पुरानी गलतफहमियां दूर होने से रिश्ते में प्यार और आपसी समझ मजबूत हो सकती है.
3. किन राशियों के सिंगल लोगों को नया पार्टनर मिल सकता है?
तुला और धनु राशि के सिंगल जातकों के लिए यह गोचर नए लोगों से जुड़ने के अवसर बढ़ा सकता है. दोस्तों, सामाजिक संपर्कों या पुराने परिचितों के जरिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है.
4. क्या शुक्र का तुला गोचर प्रेम विवाह के लिए अनुकूल माना जाता है?
शुक्र को प्रेम, आकर्षण और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है. तुला राशि में शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ा सकता है. जिन लोगों का रिश्ता पहले से चल रहा है, उनके बीच शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है, हालांकि विवाह का पक्का फल जन्मकुंडली के अन्य योगों पर निर्भर करता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?