सिंह साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च: बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए तुरंत करें ये उपाय, जानें सप्ताह का हाल?

Singh Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 March): सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. इस दौरान “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” वाली कहावत को हमेशा ध्यान में रखने की आवश्यकता रहेगी. छोटी-सी लापरवाही भी आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर और सतर्कता के साथ करने की जरूरत है. कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में अपनी योजनाओं का खुलासा तब तक न करें जब तक वे पूरी तरह से सफल न हो जाएं. धैर्य और समझदारी के साथ काम करने से आप मुश्किल परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं. घर-परिवार के लिहाज से सप्ताह का मध्य थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान कुछ घरेलू समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. किसी भी समस्या का समाधान ढूंढ़ते समय परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा, अन्यथा छोटी-सी बात भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती है. परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचने के लिए बातचीत में संयम और विनम्रता बनाए रखें. स्वास्थ्य के मामले में भी इस सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता है. तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना लाभदायक रहेगा. इससे मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा भी बनी रहेगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना चाहिए. किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ी डील करने से नुकसान हो सकता है और निवेश किया हुआ धन फंस सकता है. थोक व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा, जबकि फुटकर कारोबार करने वालों के लिए परिणाम सामान्य रह सकते हैं. प्रेम संबंधों के मामले में इस सप्ताह थोड़ा धैर्य और समझदारी की आवश्यकता रहेगी. अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार और वहम को त्यागना होगा तथा अपने लव पार्टनर की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करनी होगी. ऐसा न करने पर बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी चिंता का कारण बन सकती हैं, इसलिए संवाद और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा. उपाय: इस सप्ताह नारायण कवच का पाठ करना शुभ और लाभकारी रहेगा. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Mar 13, 2026 - 07:30
 0
सिंह साप्ताहिक राशिफल 15-21 मार्च: बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए तुरंत करें ये उपाय, जानें सप्ताह का हाल?

Singh Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 March): सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. इस दौरान “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” वाली कहावत को हमेशा ध्यान में रखने की आवश्यकता रहेगी. छोटी-सी लापरवाही भी आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर और सतर्कता के साथ करने की जरूरत है.

कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में अपनी योजनाओं का खुलासा तब तक न करें जब तक वे पूरी तरह से सफल न हो जाएं. धैर्य और समझदारी के साथ काम करने से आप मुश्किल परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं.

घर-परिवार के लिहाज से सप्ताह का मध्य थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान कुछ घरेलू समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. किसी भी समस्या का समाधान ढूंढ़ते समय परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा, अन्यथा छोटी-सी बात भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती है.

परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचने के लिए बातचीत में संयम और विनम्रता बनाए रखें.

स्वास्थ्य के मामले में भी इस सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता है. तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना लाभदायक रहेगा. इससे मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा भी बनी रहेगी.

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना चाहिए. किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ी डील करने से नुकसान हो सकता है और निवेश किया हुआ धन फंस सकता है. थोक व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा, जबकि फुटकर कारोबार करने वालों के लिए परिणाम सामान्य रह सकते हैं.

प्रेम संबंधों के मामले में इस सप्ताह थोड़ा धैर्य और समझदारी की आवश्यकता रहेगी. अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार और वहम को त्यागना होगा तथा अपने लव पार्टनर की भावनाओं और अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करनी होगी.

ऐसा न करने पर बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी चिंता का कारण बन सकती हैं, इसलिए संवाद और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा.

उपाय: इस सप्ताह नारायण कवच का पाठ करना शुभ और लाभकारी रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow