साल के पहले दिन शेयर बाजार का भी मूड रहा बढ़िया, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज नए साल की शुरुआत फायदे के साथ की. सुबह के कारोबार में BSE सेंसेक्स करीब 110 अंक चढ़कर 85,326 अंक पर कारोबार करता नजर आया, जबकि NSE निफ्टी 40 अंक उछलकर 26,174 अंक पर पहुंच गया. बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में से 18 शुरुआती कारोबारी में हरे निशान में नजर आए. टॉप गेनर्स में इंडिगो, M&M, इटरनल, TCS और NTPC के शेयर शामिल रहे, जिन्होंने 1.1% तक की बढ़त हासिल की. दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में ITC, बजाज फाइनेंस, BEL, एक्सिस बैंक और टाइटन शामिल रहे.  इसी तरह से, ब्रॉडर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी 100 में 0.18 परसेंट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.23 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.18 परसेंट की बढ़ोतरी हुई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर सेक्टोरल इंडेक्स में भी इस दौरान तेजी देखने को मिली. निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.24 परसेंट, निफ्टी IT में 0.13 परसेंट, निफ्टी मीडिया में 0.19 परसेंट, निफ्टी PSU बैंक में 0.15 परसेंट, निफ्टी फार्मा में 0.05 परसेंट और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 0.24 परसेंट का उछाल आया. साल के आखिरी दिन शेयर बाजार बुधवार को निफ्टी 50 में 0.7 परसेंट का उछाल आया, जिससे बीते चार सेशन से जारी गिरावट का सिलसिला खत्म हो गया. यह बढ़ोतरी खासतौर पर मेटल शेयरों के चढ़ने से हुई क्योंकि सरकार ने सस्ते इंपोर्ट को रोकने के लिए कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. इस उछाल से इंडेक्स को दिसंबर के नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली. इसी तरह से निफ्टी ने 2025 का अंत 10.5 परसेंट के फायदे के साथ किया, जो सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला प्रमुख NSE इंडेक्स बनकर उभरा, हालांकि इसने अपने कई ग्लोबल समकक्षों से कम प्रदर्शन किया. हालांकि, इस उछाल के बावजूद इस दिन विदेशी निवेशकों ने 3,597 करोड़ के शेयर बेचे.    वैश्विक बाजार का हाल ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो साल के आखिरी दिन अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. S&P 500 इंडेक्स में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डैक कम्पोजिट ने बढ़त दर्ज की. एशियाई बाजारों की बात करें, तो इस दौरान हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने 28 परसेंट की सालाना बढ़त के साथ साल 2025 को पूरा किया. इस दौरान चीन का शंघाईकंपोजिट इंडेक्स और शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स ने क्रमश: 18 परसेंट और 28 परसेंट की बढ़त हासिल की. आज न्यू ईयर की छुट्टी के चलते कई मार्केट्स बंद रहेंगे इसलिए कारोबार सीमित मात्रा में होगी.    ये भी पढ़ें: 2.65 लाख करोड़ का होगा खेल! Reliance jio से लेकर Flipkart तक... IPO की कतार में कई बड़ी कंपनियां

Jan 1, 2026 - 16:30
 0
साल के पहले दिन शेयर बाजार का भी मूड रहा बढ़िया, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज नए साल की शुरुआत फायदे के साथ की. सुबह के कारोबार में BSE सेंसेक्स करीब 110 अंक चढ़कर 85,326 अंक पर कारोबार करता नजर आया, जबकि NSE निफ्टी 40 अंक उछलकर 26,174 अंक पर पहुंच गया. बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में से 18 शुरुआती कारोबारी में हरे निशान में नजर आए. टॉप गेनर्स में इंडिगो, M&M, इटरनल, TCS और NTPC के शेयर शामिल रहे, जिन्होंने 1.1% तक की बढ़त हासिल की. दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में ITC, बजाज फाइनेंस, BEL, एक्सिस बैंक और टाइटन शामिल रहे. 

इसी तरह से, ब्रॉडर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी 100 में 0.18 परसेंट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.23 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.18 परसेंट की बढ़ोतरी हुई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर सेक्टोरल इंडेक्स में भी इस दौरान तेजी देखने को मिली. निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.24 परसेंट, निफ्टी IT में 0.13 परसेंट, निफ्टी मीडिया में 0.19 परसेंट, निफ्टी PSU बैंक में 0.15 परसेंट, निफ्टी फार्मा में 0.05 परसेंट और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 0.24 परसेंट का उछाल आया.

साल के आखिरी दिन शेयर बाजार

बुधवार को निफ्टी 50 में 0.7 परसेंट का उछाल आया, जिससे बीते चार सेशन से जारी गिरावट का सिलसिला खत्म हो गया. यह बढ़ोतरी खासतौर पर मेटल शेयरों के चढ़ने से हुई क्योंकि सरकार ने सस्ते इंपोर्ट को रोकने के लिए कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. इस उछाल से इंडेक्स को दिसंबर के नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली. इसी तरह से निफ्टी ने 2025 का अंत 10.5 परसेंट के फायदे के साथ किया, जो सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला प्रमुख NSE इंडेक्स बनकर उभरा, हालांकि इसने अपने कई ग्लोबल समकक्षों से कम प्रदर्शन किया. हालांकि, इस उछाल के बावजूद इस दिन विदेशी निवेशकों ने 3,597 करोड़ के शेयर बेचे.  

 वैश्विक बाजार का हाल

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो साल के आखिरी दिन अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. S&P 500 इंडेक्स में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डैक कम्पोजिट ने बढ़त दर्ज की. एशियाई बाजारों की बात करें, तो इस दौरान हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने 28 परसेंट की सालाना बढ़त के साथ साल 2025 को पूरा किया. इस दौरान चीन का शंघाईकंपोजिट इंडेक्स और शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स ने क्रमश: 18 परसेंट और 28 परसेंट की बढ़त हासिल की. आज न्यू ईयर की छुट्टी के चलते कई मार्केट्स बंद रहेंगे इसलिए कारोबार सीमित मात्रा में होगी. 

 

ये भी पढ़ें:

2.65 लाख करोड़ का होगा खेल! Reliance jio से लेकर Flipkart तक... IPO की कतार में कई बड़ी कंपनियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow