सस्ते आईफोन की लॉन्चिंग आई नजदीक, iPhone 17e में मिलेंगे ये चार नए फीचर्स, जानें कितनी हो सकती है कीमत

ऐप्पल के किफायती मॉडल iPhone 17e की लॉन्चिंग में अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. माना जा रहा है कि 19 फरवरी को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. आईफोन 17 सीरीज में सस्ते एडिशन के तौर पर आने वाले इस आईफोन के एक्सपेक्टेड फीचर्स सामने आ गए हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल इस आईफोन में एक-दो नहीं बल्कि 4 नए फीचर्स देने वाली है और इसके लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी पड़ेगी. आइए जानते हैं कि इस आईफोन में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे. iPhone 17e के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशंस यह आईफोन 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. ऐप्पल को कवर करने वाले पत्रकार मार्क गुरमैन के मुताबिक, इसमें आईफोन 17 वाला A19 चिपसेट मिलेगा और MagSafe कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके अलावा इसमें ऐप्पल का लेटेस्ट सेलुलर मॉडम C1X चिप और ब्लूटूथ, वाईफाई कनेक्टिविटी के लिए N1 चिप भी दी जाएगी. बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें डायनामिक आईलैंड भी दिया जा सकता है. आईफोन के रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 18MP वाला सेंटर स्टेज सेंसर से भी मिलने की उम्मीद है. कितनी हो सकती है कीमत? e सीरीज में ऐप्पल किफायती आईफोन लाती है. गुरमैन का कहना है कि बड़ी अपग्रेड्स के बाद भी ऐप्पल iPhone 17e की कीमत में बढ़ोतरी नहीं करेगी और इसे मौजूदा iPhone 16e की कीमत पर ही लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 59,900 रुपये थी. ऐसे में iPhone 17e भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है. गूगल देगी टक्कर  iPhone 17e को टक्कर देने के लिए गूगल अपना नया फोन ला रही है. कंपनी जल्द ही अपना Google Pixel 10a लॉन्च करेगी, जिसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इस फोन में Pixel 9a वाला Tensor G4 चिपसेट कंटिन्यू किया जा सकता है. इसके रियर में 48MP+13MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का लेंस दिया जा सकता है. इस फोन के 5,100mAh की बैटरी के साथ आने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें- सैमसंग की तगड़ी तैयारी, इसी साल लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट चश्मा, मेटा को देगा टक्कर 

Feb 9, 2026 - 10:30
 0
सस्ते आईफोन की लॉन्चिंग आई नजदीक, iPhone 17e में मिलेंगे ये चार नए फीचर्स, जानें कितनी हो सकती है कीमत

ऐप्पल के किफायती मॉडल iPhone 17e की लॉन्चिंग में अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. माना जा रहा है कि 19 फरवरी को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. आईफोन 17 सीरीज में सस्ते एडिशन के तौर पर आने वाले इस आईफोन के एक्सपेक्टेड फीचर्स सामने आ गए हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल इस आईफोन में एक-दो नहीं बल्कि 4 नए फीचर्स देने वाली है और इसके लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमत भी नहीं चुकानी पड़ेगी. आइए जानते हैं कि इस आईफोन में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे.

iPhone 17e के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशंस

यह आईफोन 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. ऐप्पल को कवर करने वाले पत्रकार मार्क गुरमैन के मुताबिक, इसमें आईफोन 17 वाला A19 चिपसेट मिलेगा और MagSafe कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके अलावा इसमें ऐप्पल का लेटेस्ट सेलुलर मॉडम C1X चिप और ब्लूटूथ, वाईफाई कनेक्टिविटी के लिए N1 चिप भी दी जाएगी. बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें डायनामिक आईलैंड भी दिया जा सकता है. आईफोन के रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 18MP वाला सेंटर स्टेज सेंसर से भी मिलने की उम्मीद है.

कितनी हो सकती है कीमत?

e सीरीज में ऐप्पल किफायती आईफोन लाती है. गुरमैन का कहना है कि बड़ी अपग्रेड्स के बाद भी ऐप्पल iPhone 17e की कीमत में बढ़ोतरी नहीं करेगी और इसे मौजूदा iPhone 16e की कीमत पर ही लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 59,900 रुपये थी. ऐसे में iPhone 17e भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है.

गूगल देगी टक्कर 

iPhone 17e को टक्कर देने के लिए गूगल अपना नया फोन ला रही है. कंपनी जल्द ही अपना Google Pixel 10a लॉन्च करेगी, जिसमें 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इस फोन में Pixel 9a वाला Tensor G4 चिपसेट कंटिन्यू किया जा सकता है. इसके रियर में 48MP+13MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का लेंस दिया जा सकता है. इस फोन के 5,100mAh की बैटरी के साथ आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

सैमसंग की तगड़ी तैयारी, इसी साल लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट चश्मा, मेटा को देगा टक्कर 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow