सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल

Salman Agha Run Out Controversy: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पाक टीम के बल्लेबाज सलमान आगा रन आउट हो गए, जिसके बाद क्रिकेट में खेल भावना पर भी सवाल उठने लगे हैं. रन आउट होने के बाद सलमान आगा ने पहले दस्ताने उतार कर फेंक दी और फिर हेलमेट को भी जमीन पर दे मारा. वहीं सलमान के ड्रेसिंग रूम मैनव आपस लौटने के बाद मोहम्मद रिजवान को बांग्लादेशी खिलाड़ियों से बहस करते देखा गया. दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी की टीम पहले बैटिंग करने आई. यह घटना पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई. मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे और सामने रिजवान बैटिंग कर रहे थे. रिजवान ने गेंद को हल्का सा पुश किया, जिसकी वजह से गेंद वापस गेंदबाज की दिशा में आ रही थी. असल में हुआ ये कि नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर सलमान आगा अपनी क्रीज से बाहर थे. गेंद सलमान के बल्ले से लगी और फिर मेहदी हसन के हाथों में गई. इसी बीच दोनों की टक्कर भी हुई, वहीं सलमान को लगा कि अब गेंद प्ले में नहीं है, इसलिए वो बॉल उठाने के लिए नीचे झुके. उससे पहले ही मेहदी हसन ने बॉल उठाकर स्टंप्स पर मार दी और रन आउट की अपील कर दी. नियमानुसार थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट करार दिया. pic.twitter.com/K7CytUmEap SALMAN AGHA: THE LONE WARRIOR ????????Runs: 64Balls: 62Boundaries: 7 Fours, 2 SixesStrike Rate: 103.22Status: Controversially Run Out ????On merit, Salman Agha was the clear winner in that Pakistan middle order today. To have a clinical performance ended… — syedaneees (@CricStatsPk) March 13, 2026 सलमान आगा सब खड़े-खड़े देखते रहे. उनके चेहरे के हाव-भाव बयां कर रहे थे कि वो बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई खेल भावना से जरा भी खुश नहीं हैं. वहीं आउट करार दिए जाने के बाद उन्होंने पहले दस्ताने उतार कर फेंक दिए और फिर हेलमेट भी उतार कर फेंक दिया. दूसरी ओर जब सलमान आगा वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे, तब भी उन्होंने बैट और हेलमेट को पटक दिया और बहुत जोर से गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आए. यह भी पढ़ें: काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच

Mar 13, 2026 - 19:30
 0
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल

Salman Agha Run Out Controversy: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पाक टीम के बल्लेबाज सलमान आगा रन आउट हो गए, जिसके बाद क्रिकेट में खेल भावना पर भी सवाल उठने लगे हैं. रन आउट होने के बाद सलमान आगा ने पहले दस्ताने उतार कर फेंक दी और फिर हेलमेट को भी जमीन पर दे मारा. वहीं सलमान के ड्रेसिंग रूम मैनव आपस लौटने के बाद मोहम्मद रिजवान को बांग्लादेशी खिलाड़ियों से बहस करते देखा गया.

दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी की टीम पहले बैटिंग करने आई. यह घटना पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई. मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे और सामने रिजवान बैटिंग कर रहे थे. रिजवान ने गेंद को हल्का सा पुश किया, जिसकी वजह से गेंद वापस गेंदबाज की दिशा में आ रही थी.

असल में हुआ ये कि नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर सलमान आगा अपनी क्रीज से बाहर थे. गेंद सलमान के बल्ले से लगी और फिर मेहदी हसन के हाथों में गई. इसी बीच दोनों की टक्कर भी हुई, वहीं सलमान को लगा कि अब गेंद प्ले में नहीं है, इसलिए वो बॉल उठाने के लिए नीचे झुके. उससे पहले ही मेहदी हसन ने बॉल उठाकर स्टंप्स पर मार दी और रन आउट की अपील कर दी. नियमानुसार थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट करार दिया.

सलमान आगा सब खड़े-खड़े देखते रहे. उनके चेहरे के हाव-भाव बयां कर रहे थे कि वो बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई खेल भावना से जरा भी खुश नहीं हैं. वहीं आउट करार दिए जाने के बाद उन्होंने पहले दस्ताने उतार कर फेंक दिए और फिर हेलमेट भी उतार कर फेंक दिया. दूसरी ओर जब सलमान आगा वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे, तब भी उन्होंने बैट और हेलमेट को पटक दिया और बहुत जोर से गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आए.

यह भी पढ़ें:

काव्या मारन की टीम ने क्यों खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी? SRH के कोच ने खुद बताया पूरा सच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow