सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के एक सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने हाल ही में हुए उनके और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब उस हत्यारे अमेरिकी शासन का राजदूत यहां आया, तो क्या आपने अपने लोगों की तरफ से उससे पूछा कि वो और उसका सहयोगी इजरायल फिलिस्तीन और ईरान में निर्दोष लोगों की हत्याएं क्यों कर रहा है? उन्होंने कहा कि अगर आपने उससे ये सवाल नहीं पूछा, तो क्या कम से कम आपने अमेरिकी राजदूत के सामने फिलिस्तीन, गाजा, ईरान, यमन और लेबनान में हो रहे खून-खराबे के खिलाफ विरोध दर्ज कराया? सर्जियो गोर के जम्मू कश्मीर दौरे पर NC सांसद का विरोध पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा में श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सांसद रुहुल्लाह मेहदी पिछले कुछ वक्त से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं. उन्होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू कश्मीर दौरे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता अमेरिका और इजरायल को इस खूब-खराबे का जिम्मेदार मानती है और उनके खिलाफ हमारा विरोध पूरी तरह से कायम है.  दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का US को हक नहीं- मेहदी रुहुल्लाह मेहदी ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू कश्मीर दौरे पर आपत्ति जाहिर की. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन को दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में अपनी नाक घुसने का कोई हक नहीं है. उन्होंने फिलिस्तीन और ईरान में अमेरिका और इजरायल की तरफ से की जा रही हिंसा का हवाला देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और अपनी ही पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला की सर्जियो गोर से हुई मुलाकात पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे अमेरिकी राजदूत से वैधता मिलती, तो मैं उसे नदी में फेंक देता. आज जब फिलिस्तीन और ईरान में खून की नदियां बह रही है, तो वही हत्यारा यहां आकर मुझे वैधता देगा? यहां की स्थिति कैसी भी हो, अच्छी हो या खराब हो. इसका फैसला करना हमारा आंतरिक मामला है. इसके लिए मुझे अमेरिका से वैधता लेने की कोई भी जरूरत क्यों है?’  यह भी पढ़ेंः ‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

Aug 23, 2026 - 03:30
 0
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के एक सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने हाल ही में हुए उनके और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की मुलाकात पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब उस हत्यारे अमेरिकी शासन का राजदूत यहां आया, तो क्या आपने अपने लोगों की तरफ से उससे पूछा कि वो और उसका सहयोगी इजरायल फिलिस्तीन और ईरान में निर्दोष लोगों की हत्याएं क्यों कर रहा है?

उन्होंने कहा कि अगर आपने उससे ये सवाल नहीं पूछा, तो क्या कम से कम आपने अमेरिकी राजदूत के सामने फिलिस्तीन, गाजा, ईरान, यमन और लेबनान में हो रहे खून-खराबे के खिलाफ विरोध दर्ज कराया?

सर्जियो गोर के जम्मू कश्मीर दौरे पर NC सांसद का विरोध

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा में श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सांसद रुहुल्लाह मेहदी पिछले कुछ वक्त से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं. उन्होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू कश्मीर दौरे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता अमेरिका और इजरायल को इस खूब-खराबे का जिम्मेदार मानती है और उनके खिलाफ हमारा विरोध पूरी तरह से कायम है. 

दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का US को हक नहीं- मेहदी

रुहुल्लाह मेहदी ने शनिवार (22 अगस्त, 2026) को मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू कश्मीर दौरे पर आपत्ति जाहिर की. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन को दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में अपनी नाक घुसने का कोई हक नहीं है. उन्होंने फिलिस्तीन और ईरान में अमेरिका और इजरायल की तरफ से की जा रही हिंसा का हवाला देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और अपनी ही पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला की सर्जियो गोर से हुई मुलाकात पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे अमेरिकी राजदूत से वैधता मिलती, तो मैं उसे नदी में फेंक देता. आज जब फिलिस्तीन और ईरान में खून की नदियां बह रही है, तो वही हत्यारा यहां आकर मुझे वैधता देगा? यहां की स्थिति कैसी भी हो, अच्छी हो या खराब हो. इसका फैसला करना हमारा आंतरिक मामला है. इसके लिए मुझे अमेरिका से वैधता लेने की कोई भी जरूरत क्यों है?’ 

यह भी पढ़ेंः ‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow