सरकार ने बदला PUC नियम, नई गाड़ी का 3 साल, पुरानी का 6 महीने चलेगा

केंद्र सरकार ने गाड़ियों के पीयूसी यानी प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट के नियम बदल दिए हैं. अब नई बीएस-6 वाली प्राइवेट गाड़ियों को बार-बार पीयूसी नहीं कराना पड़ेगा. अगर आपकी प्राइवेट गाड़ी 6 साल तक पुरानी है तो एक बार का पीयूसी 3 साल तक चलेगा. वहीं गाड़ी की उम्र बढ़ने के साथ ही पीयूसी रिन्यू कराने की समय-सीमा भी कम होती जाएगी. ऐसे में गाड़ी मालिकों के लिए इस बारे में जानकारी होना जरूरी है कि उनकी गाड़ी के हिसाब से नया नियम क्या है. प्राइवेट गाड़ियों के नियम जानें नए नियमों के तहत BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों के लिए उनकी उम्र के आधार पर पीयूसी की वैधता तय की गई है. अगर 6 साल तक पुरानी गाड़ी है तो एक बार बनवाया गया पीयूसी सर्टिफिकेट 3 साल तक वैध रहेगा. इसके अलावा 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी के लिए हर साल पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा. साथ ही 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना होगा. इसका मतलब ये है कि अगर आपकी निजी BS-VI गाड़ी 5 साल पुरानी है तो आपको हर 6 महीने या फिर हर साल पीयूसी कराने की जरूरत नहीं होगी. अगर आपने एक बार सर्टिफिकेट बनवा लिया है तो इसके बाद यह 3 साल तक मान्य रहेगा. कर्मशियल गाड़ी के लिए बदली व्यवस्था सरकार ने BS-VI कर्मशियल यानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए अलग समय-सीमा तय की है. जिसकी जानकारी वाहन चालकों को अपनी गाड़ी के हिसाब से होनी चाहिए.  अगर आपकी गाड़ी 6 साल तक पुरानी है तो ऐसी स्थिति में पीयूसी सर्टिफिकेट 2 साल तक वैध रहेगा. इसके अलावा अगर 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी है तो आपको पीयूसी हर साल रिन्यू कराना होगा. साथ ही 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी होगा. कब से लागू हुए नियम? सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर ये नियम कब से लागू किए गए हैं तो जान लें कि 13 नवंबर 2026  को मंत्रालय ने नियमों की अधिसूचना जारी की थी, जबकि 19 नवंबर 2026 यानी आज सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही लागू हो गए हैं.   फटाफट समझें नियम- 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी के लिए हर साल और 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में पीयूसी कराना होगा. कमर्शियल बीएस-6 गाड़ियों के लिए 6 साल तक 2 साल की वैधता मिलेगी, फिर हर साल और 10 साल बाद हर 6 महीने में जांच होगी. पुरानी बीएस-1, 2, 3 गाड़ियों के लिए अभी भी 3 महीने और बीएस-4 के लिए 6 महीने का नियम ही रहेगा. 94 लाख की घड़ी पहनकर आया, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने की जब्त

Nov 19, 2026 - 21:30
 0
सरकार ने बदला PUC नियम, नई गाड़ी का 3 साल, पुरानी का 6 महीने चलेगा

केंद्र सरकार ने गाड़ियों के पीयूसी यानी प्रदूषण जांच सर्टिफिकेट के नियम बदल दिए हैं. अब नई बीएस-6 वाली प्राइवेट गाड़ियों को बार-बार पीयूसी नहीं कराना पड़ेगा. अगर आपकी प्राइवेट गाड़ी 6 साल तक पुरानी है तो एक बार का पीयूसी 3 साल तक चलेगा. वहीं गाड़ी की उम्र बढ़ने के साथ ही पीयूसी रिन्यू कराने की समय-सीमा भी कम होती जाएगी. ऐसे में गाड़ी मालिकों के लिए इस बारे में जानकारी होना जरूरी है कि उनकी गाड़ी के हिसाब से नया नियम क्या है.

प्राइवेट गाड़ियों के नियम जानें

नए नियमों के तहत BS-VI मानक वाली निजी गाड़ियों के लिए उनकी उम्र के आधार पर पीयूसी की वैधता तय की गई है.

  • अगर 6 साल तक पुरानी गाड़ी है तो एक बार बनवाया गया पीयूसी सर्टिफिकेट 3 साल तक वैध रहेगा.
  • इसके अलावा 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी के लिए हर साल पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा.
  • साथ ही 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना होगा.

इसका मतलब ये है कि अगर आपकी निजी BS-VI गाड़ी 5 साल पुरानी है तो आपको हर 6 महीने या फिर हर साल पीयूसी कराने की जरूरत नहीं होगी. अगर आपने एक बार सर्टिफिकेट बनवा लिया है तो इसके बाद यह 3 साल तक मान्य रहेगा.

कर्मशियल गाड़ी के लिए बदली व्यवस्था

सरकार ने BS-VI कर्मशियल यानी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के लिए अलग समय-सीमा तय की है. जिसकी जानकारी वाहन चालकों को अपनी गाड़ी के हिसाब से होनी चाहिए. 

  • अगर आपकी गाड़ी 6 साल तक पुरानी है तो ऐसी स्थिति में पीयूसी सर्टिफिकेट 2 साल तक वैध रहेगा.
  • इसके अलावा अगर 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी है तो आपको पीयूसी हर साल रिन्यू कराना होगा.
  • साथ ही 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में नया पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी होगा.

कब से लागू हुए नियम?

सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर ये नियम कब से लागू किए गए हैं तो जान लें कि 13 नवंबर 2026  को मंत्रालय ने नियमों की अधिसूचना जारी की थी, जबकि 19 नवंबर 2026 यानी आज सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही लागू हो गए हैं.  

फटाफट समझें नियम-

  • 6 से 10 साल पुरानी गाड़ी के लिए हर साल और 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी के लिए हर 6 महीने में पीयूसी कराना होगा.
  • कमर्शियल बीएस-6 गाड़ियों के लिए 6 साल तक 2 साल की वैधता मिलेगी, फिर हर साल और 10 साल बाद हर 6 महीने में जांच होगी.
  • पुरानी बीएस-1, 2, 3 गाड़ियों के लिए अभी भी 3 महीने और बीएस-4 के लिए 6 महीने का नियम ही रहेगा.

94 लाख की घड़ी पहनकर आया, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने की जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow