‘समय बदलता है, अधिकारियों को याद रखना चाहिए’, KTR की कांग्रेस सरकार को खुली चेतावनी

KTR warns Telangana Congress Government: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के अधिकारियों को खुली तौर पर चेतावनी दी है. केटीआर ने चेतावनी देते हुए अधिकारियों से कहा कि जो अधिकारी कांग्रेस पार्टी के इशारे पर जनता को सता रहे हैं, उन्हें यह जरूर से याद रखना चाहिए कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है. वह बदलता जरूर है. कल राज्य में हम थे, आज जनता ने कांग्रेस को मौका दिया है- केटीआर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बोराबंदा इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने कहा, "कोई भी सरकार हमेशा के लिए नहीं रहती है. कल राज्य में हमारी सरकार थी, आज जनता ने राज्य के लिए कांग्रेस को मौका दिया है, लेकिन समय हमेशा बदलता रहता है.” कांग्रेस की सरकार में उसके कार्यकर्ता BRS के लोगों को कर रहे परेशान- केटीआर उन्होंने राज्य के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “जो अधिकारी सरकार के कहने पर जनता को परेशान कर रहे हैं, उन सभी का हिसाब रखा जाएगा." इस दौरान उन्होंने हाल ही में बोराबंदा में एक बीआरएस कार्यकर्ता की आत्महत्या का भी जिक्र किया. उन्होंने बीआरएस कार्यकर्ता की आत्महत्या के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ता बीआरएस के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं. केटीआर ने राज्य के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया आश्वासन राज्य की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए केटीआर ने कहा, "बीआरएस हमेशा गरीब जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी सरकार के खिलाफ उनके हक की लड़ाई लड़ेगी." उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी. हैदराबाद के बोराबंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर विरोध जारी रखेगी और जनता के साथ हो रहे अन्याय और उनके अधिकारों के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहेगी.

Jun 19, 2025 - 16:30
 0
‘समय बदलता है, अधिकारियों को याद रखना चाहिए’, KTR की कांग्रेस सरकार को खुली चेतावनी

KTR warns Telangana Congress Government: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के अधिकारियों को खुली तौर पर चेतावनी दी है. केटीआर ने चेतावनी देते हुए अधिकारियों से कहा कि जो अधिकारी कांग्रेस पार्टी के इशारे पर जनता को सता रहे हैं, उन्हें यह जरूर से याद रखना चाहिए कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है. वह बदलता जरूर है.

कल राज्य में हम थे, आज जनता ने कांग्रेस को मौका दिया है- केटीआर

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बोराबंदा इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने कहा, "कोई भी सरकार हमेशा के लिए नहीं रहती है. कल राज्य में हमारी सरकार थी, आज जनता ने राज्य के लिए कांग्रेस को मौका दिया है, लेकिन समय हमेशा बदलता रहता है.”

कांग्रेस की सरकार में उसके कार्यकर्ता BRS के लोगों को कर रहे परेशान- केटीआर

उन्होंने राज्य के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “जो अधिकारी सरकार के कहने पर जनता को परेशान कर रहे हैं, उन सभी का हिसाब रखा जाएगा." इस दौरान उन्होंने हाल ही में बोराबंदा में एक बीआरएस कार्यकर्ता की आत्महत्या का भी जिक्र किया. उन्होंने बीआरएस कार्यकर्ता की आत्महत्या के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ता बीआरएस के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं.

केटीआर ने राज्य के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया आश्वासन

राज्य की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए केटीआर ने कहा, "बीआरएस हमेशा गरीब जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी सरकार के खिलाफ उनके हक की लड़ाई लड़ेगी." उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी.

हैदराबाद के बोराबंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने यह भी साफ कर दिया है कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर विरोध जारी रखेगी और जनता के साथ हो रहे अन्याय और उनके अधिकारों के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहेगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow