सभी सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, हड़ताल से पहले बड़ा फैसला

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहने वाले हैं. इससे पहले सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को थोड़ी राहत देने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. हड़ताल के दौरान ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने में सरकारी बैंकों ने राहत देने का फैसला किया है. अब इन तीन दिनों के बीच पैसा निकालने पर ये बैंक कस्टमर से कोई चार्ज नहीं लेंगे. दरअसल इस फैसले के मुताबिक हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों ने मुफ्त ATM ट्रांजैक्शन की तय लिमिट से ज्यादा कैश निकालने पर लगने वाला एक्स्ट्रा शुल्क माफ करने का फैसला किया है. इन बैंकों ने की घोषणाइस फैसले की घोषणा सरकारी बैंक जैसे SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत कई बैंकों ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से पोस्ट कर ये सूचना ग्राहकों के साथ शेयर की है. इस फैसले का मतलब है कि हड़ताल के दौरान ग्राहक अपने बैंक के ATM के अलावा दूसरे बैंकों के ATM से भी पैसे निकाल सकेंगे, और तय मुफ्त सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. Banking doesn’t stop. Your needs don’t have to wait.Even during the proposed strike period, SBI continues to keep essential banking services accessible through ATMs, YONO, Internet Banking, Mobile Banking, WhatsApp Banking and 24×7 Contact Centre services.For Seamless… pic.twitter.com/P1FTsjtSws — State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 24, 2026 क्या है कैश निकालने का सामान्य नियम?RBI के नियमों के अनुसार, आमतौर पर ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने में 5 बार तक मुफ्त पैसे निकाल सकते हैं. बड़े शहरों में दूसरे बैंक के ATM से 3 बार, जबकि अन्य जगहों पर 5 बार तक मुफ्त कैश निकाले की सुविधा होती है. इस सीमा से ज्यादा बार ATM इस्तेमाल करने पर बैंक शुल्क ले सकता है. लेकिन 28 से 30 सितंबर की हड़ताल के दौरान इस अतिरिक्त शुल्क को अस्थायी रूप से माफ किया गया है. क्यों हो रही हड़ताल?बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में हफ्ते में सिर्फ पांच दिन बैंक खोलने की मांग शामिल है. करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन इस हड़ताल में शामिल हैं. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी इसमें शामिल होंगे. ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जुलाई के DA बढ़ोतरी पर जल्द फैसले की उठी मांग

Sep 27, 2026 - 08:30
 0
सभी सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, हड़ताल से पहले बड़ा फैसला

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहने वाले हैं. इससे पहले सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को थोड़ी राहत देने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. हड़ताल के दौरान ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने में सरकारी बैंकों ने राहत देने का फैसला किया है. अब इन तीन दिनों के बीच पैसा निकालने पर ये बैंक कस्टमर से कोई चार्ज नहीं लेंगे.

दरअसल इस फैसले के मुताबिक हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों ने मुफ्त ATM ट्रांजैक्शन की तय लिमिट से ज्यादा कैश निकालने पर लगने वाला एक्स्ट्रा शुल्क माफ करने का फैसला किया है.

इन बैंकों ने की घोषणा
इस फैसले की घोषणा सरकारी बैंक जैसे SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत कई बैंकों ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से पोस्ट कर ये सूचना ग्राहकों के साथ शेयर की है. इस फैसले का मतलब है कि हड़ताल के दौरान ग्राहक अपने बैंक के ATM के अलावा दूसरे बैंकों के ATM से भी पैसे निकाल सकेंगे, और तय मुफ्त सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

क्या है कैश निकालने का सामान्य नियम?
RBI के नियमों के अनुसार, आमतौर पर ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने में 5 बार तक मुफ्त पैसे निकाल सकते हैं. बड़े शहरों में दूसरे बैंक के ATM से 3 बार, जबकि अन्य जगहों पर 5 बार तक मुफ्त कैश निकाले की सुविधा होती है. इस सीमा से ज्यादा बार ATM इस्तेमाल करने पर बैंक शुल्क ले सकता है. लेकिन 28 से 30 सितंबर की हड़ताल के दौरान इस अतिरिक्त शुल्क को अस्थायी रूप से माफ किया गया है.

क्यों हो रही हड़ताल?
बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में हफ्ते में सिर्फ पांच दिन बैंक खोलने की मांग शामिल है. करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन इस हड़ताल में शामिल हैं. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी इसमें शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जुलाई के DA बढ़ोतरी पर जल्द फैसले की उठी मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow