सब कुछ ठीक है? स्मृति मंधाना ने डिलीट किए सगाई के फोटो-वीडियो; पिता के बाद मंगेतर पलाश भी अस्पताल में भर्ती
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को पलाश मुच्छल से होने वाली थी. अचानक उनके पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ी जिसके कारण शादी स्थगित कर दी गई. उनके पिता को हार्ट अटैक के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उससे कुछ दिन पहले स्मृति मंधाना लगातार अलग-अलग रस्मों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही थीं. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार श्रीनिवास मंधाना के बाद पलाश मुच्छल भी अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अच्छी खबर यह है कि उन्हें डिस्चार्ज मिल चुका है. दरअसल पलाश को वायरल संक्रमण और एसिडिटी की शिकायत होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. रिपोर्ट के हवाले से पलाश की मां ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पलाश सांगली से सीधे मुंबई चले गए हैं, जिससे वो ठीक से आराम कर सकें. बताते चलें कि 23 नवंबर को उनका शादी समारोह सांगली में होने वाला था. पलाश को फेरे नहीं लेने... पलाश मुच्छल की मां ने बताया कि वो स्मृति मंधाना के पिता के बहुत करीब हैं, इसलिए जब श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ी तो पलाश ने खुद कहा कि वो ऐसी हालत में फेरे भी नहीं लेने हैं. उनकी मां ने बताया कि हल्दी की रस्म के बाद दोनों को बाहर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ी, उन्हें 4 घंटे अस्पताल में रखा गया, चार ड्रॉप भी चढ़ीं और कई अन्य टेस्ट भी हुए. सारी जांच नॉर्मल आई हैं, लेकिन तनाव बहुत अधिक है. पलाश और उनका परिवार अब मुंबई वापस लौट गया है, वहीं उनकी बहन पलक भी मुंबई वापस लौट गई हैं. स्मृति ने हटा दिया वीडियो एक और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से अंगूठी वाला वीडियो हटा दिया है. उन्होंने कई अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें डांस करते हुए उन्होंने अंगूठी दिखाकर अपनी सगाई की पुष्टि की थी. उन्होंने अन्य रस्मों से जुड़े कई अन्य वीडियो भी शेयर किए थे, लेकिन अचानक उन्हें हटा दिया गया है. इसे लेकर अभी तक स्मृति मंधाना या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. यह भी पढ़ें: सिर्फ 201 रनों पर टीम इंडिया ढेर, मार्को यानसेन ने जड़ा विकेटों का 'सिक्सर'; दक्षिण अफ्रीका की 288 की बढ़त
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को पलाश मुच्छल से होने वाली थी. अचानक उनके पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ी जिसके कारण शादी स्थगित कर दी गई. उनके पिता को हार्ट अटैक के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उससे कुछ दिन पहले स्मृति मंधाना लगातार अलग-अलग रस्मों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही थीं. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि पलाश मुच्छल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार श्रीनिवास मंधाना के बाद पलाश मुच्छल भी अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अच्छी खबर यह है कि उन्हें डिस्चार्ज मिल चुका है. दरअसल पलाश को वायरल संक्रमण और एसिडिटी की शिकायत होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. रिपोर्ट के हवाले से पलाश की मां ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पलाश सांगली से सीधे मुंबई चले गए हैं, जिससे वो ठीक से आराम कर सकें. बताते चलें कि 23 नवंबर को उनका शादी समारोह सांगली में होने वाला था.
पलाश को फेरे नहीं लेने...
पलाश मुच्छल की मां ने बताया कि वो स्मृति मंधाना के पिता के बहुत करीब हैं, इसलिए जब श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ी तो पलाश ने खुद कहा कि वो ऐसी हालत में फेरे भी नहीं लेने हैं. उनकी मां ने बताया कि हल्दी की रस्म के बाद दोनों को बाहर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ी, उन्हें 4 घंटे अस्पताल में रखा गया, चार ड्रॉप भी चढ़ीं और कई अन्य टेस्ट भी हुए. सारी जांच नॉर्मल आई हैं, लेकिन तनाव बहुत अधिक है. पलाश और उनका परिवार अब मुंबई वापस लौट गया है, वहीं उनकी बहन पलक भी मुंबई वापस लौट गई हैं.
स्मृति ने हटा दिया वीडियो
एक और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से अंगूठी वाला वीडियो हटा दिया है. उन्होंने कई अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ वीडियो साझा किया था, जिसमें डांस करते हुए उन्होंने अंगूठी दिखाकर अपनी सगाई की पुष्टि की थी. उन्होंने अन्य रस्मों से जुड़े कई अन्य वीडियो भी शेयर किए थे, लेकिन अचानक उन्हें हटा दिया गया है. इसे लेकर अभी तक स्मृति मंधाना या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?