'सच तो यह है कि...', मोहन भागवत के बयान को लेकर ओवैसी अब क्या बोले?
अमेरिका के न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों को लेकर हैदराबाद से AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत ने जो कहा है, वह आरएसएस की पुरानी चाल है. ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस ने जो बातें हमेशा कही हैं, उनसे वे कभी इनकार नहीं करेंगे और न ही उन्हें वापस लेंगे. उन्होंने कहा कि बाहरी दुनिया के लिए दिए जाने वाले भाषणों और अपने सदस्यों के लिए दिए जाने वाले भाषणों में साफ फर्क होता है और यही उनका हमेशा से तरीका रहा है. आजादी की लड़ाई को लेकर क्या बोले ओवैसी AIMIM सुप्रीमो ने आजादी की लड़ाई को लेकर आरएसएस पर जमकर हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि सच तो यह है कि उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था. आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार असल में इंडियन नेशनल कांग्रेस के साथ थे. उन्होंने उस समय कांग्रेस क्यों छोड़ी? क्योंकि वे इस बात से नाराज थे कि महात्मा गांधी सभी धार्मिक समुदायों को एकजुट करके अंग्रेज़ों से लड़ना चाहते थे. हेडगेवार ने क्यों छोड़ी कांग्रेस ओवैसी ने आगे कहा कि उन्हें (हेडगेवार) गांधी का हिंदू-मुस्लिम एकता का समर्थन करना पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी. उन्होंने आगे कहा, "क्या आरएसएस देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दे रहा है? मुझे बताइए, वे ऐसा कहां कर रहे हैं? ईसाइयों को उनके धर्म के मामले में दबाया जा रहा है. आपने धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाए हैं लेकिन क्या आपने इसके बारे में नहीं पढ़ा? चर्च का जिक्र कर क्या कहाउन्होंने कहा, "क्या देश ने नहीं देखा कि मुंबई में एक चर्च ने ईसाइयों से अंदर आने से पहले अपने नाम, आधार नंबर दर्ज करने और अपनी ईसाई पहचान बताने को कहा था? आप UCC की आड़ में हिंदू कानून लागू कर रहे हैं. यह भी RSS की विचारधारा है. यह सब हो रहा है तो फिर सांप्रदायिक सद्भाव कहां है?." ये भी पढ़ें किर्गिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 26वें SCO समिट में लेंगे हिस्सा
अमेरिका के न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों को लेकर हैदराबाद से AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख भागवत ने जो कहा है, वह आरएसएस की पुरानी चाल है.
ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस ने जो बातें हमेशा कही हैं, उनसे वे कभी इनकार नहीं करेंगे और न ही उन्हें वापस लेंगे. उन्होंने कहा कि बाहरी दुनिया के लिए दिए जाने वाले भाषणों और अपने सदस्यों के लिए दिए जाने वाले भाषणों में साफ फर्क होता है और यही उनका हमेशा से तरीका रहा है.
आजादी की लड़ाई को लेकर क्या बोले ओवैसी
AIMIM सुप्रीमो ने आजादी की लड़ाई को लेकर आरएसएस पर जमकर हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि सच तो यह है कि उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था. आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार असल में इंडियन नेशनल कांग्रेस के साथ थे. उन्होंने उस समय कांग्रेस क्यों छोड़ी? क्योंकि वे इस बात से नाराज थे कि महात्मा गांधी सभी धार्मिक समुदायों को एकजुट करके अंग्रेज़ों से लड़ना चाहते थे.
हेडगेवार ने क्यों छोड़ी कांग्रेस
ओवैसी ने आगे कहा कि उन्हें (हेडगेवार) गांधी का हिंदू-मुस्लिम एकता का समर्थन करना पसंद नहीं था. इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी. उन्होंने आगे कहा, "क्या आरएसएस देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दे रहा है? मुझे बताइए, वे ऐसा कहां कर रहे हैं? ईसाइयों को उनके धर्म के मामले में दबाया जा रहा है. आपने धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाए हैं लेकिन क्या आपने इसके बारे में नहीं पढ़ा?
चर्च का जिक्र कर क्या कहा
उन्होंने कहा, "क्या देश ने नहीं देखा कि मुंबई में एक चर्च ने ईसाइयों से अंदर आने से पहले अपने नाम, आधार नंबर दर्ज करने और अपनी ईसाई पहचान बताने को कहा था? आप UCC की आड़ में हिंदू कानून लागू कर रहे हैं. यह भी RSS की विचारधारा है. यह सब हो रहा है तो फिर सांप्रदायिक सद्भाव कहां है?."
ये भी पढ़ें
किर्गिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 26वें SCO समिट में लेंगे हिस्सा
What's Your Reaction?