श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुला तो किसे होगा फायदा और किसे नुकसान? जानें मैच रद्द होने पर समीकरण

Sri Lanka vs New Zealand Super-8 Rain Equation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होगा. अब तक श्रीलंका में खेले गए टूर्नामेंट के कुछ मुकाबलों में बारिश का प्रकोप देखने को मिला है. वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच तो बारिश के कारण रद्द भी हो चुका है. अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला सुपर-8 का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया तो किस टीम को फायदा होगा और किसे इसका नुकसान झेलना पड़ेगा? तो आइए समझते हैं कि बारिश की स्थिति में पूरा समीकरण क्या है.  बारिश की स्थिति में श्रीलंका लगभग बाहर  अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो श्रीलंका का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि श्रीलंका ने अब तक एक मैच खेला, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. लिहाजा, रद्द कि स्थिति में श्रीलंका के पास 2 मैच के बाद सिर्फ 1 पॉइंट होगा. इसके बाद टीम अपना आखिरी मैच जीतकर सिर्फ 3 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकती है, जिसके साथ सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल होगा.  न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद वहीं मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड को फायदा पहुंच सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का पहला मैच भी रद्द हुआ था, जिसके बाद कीवी टीम को 1 पॉइंट मिल गया था. अब अगर श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 में न्यूजीलैंड का दूसरा मैच भी रद्द होता है, तो मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के पास 2 पॉइंट्स हो जाएंगे. इस स्थिति में कीवी टीम सुपर-8 में अपना आखिरी लीग मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल के लिए कदम रख सकती है.  पाकिस्तान को होगा नुकसान  न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच में बारिश पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो न्यूजीलैंड के पास 2 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में कीवी टीम अपना आखिरी मैच जीतकर 4 पॉइंट्स हासिल कर लेगी. वहीं पाकिस्तान चाहकर भी 3 पॉइंट्स से आगे नहीं बढ़ पाएगा. इस तरह बारिश पाकिस्तान के लिए मुश्किल बन सकती है.    यह भी पढ़ें: ये जीते और वो हारे..., इस तरह अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान; जानें अजब-गजब समीकरण

Feb 25, 2026 - 17:30
 0
श्रीलंका और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुला तो किसे होगा फायदा और किसे नुकसान? जानें मैच रद्द होने पर समीकरण

Sri Lanka vs New Zealand Super-8 Rain Equation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होगा. अब तक श्रीलंका में खेले गए टूर्नामेंट के कुछ मुकाबलों में बारिश का प्रकोप देखने को मिला है. वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच तो बारिश के कारण रद्द भी हो चुका है.

अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला सुपर-8 का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया तो किस टीम को फायदा होगा और किसे इसका नुकसान झेलना पड़ेगा? तो आइए समझते हैं कि बारिश की स्थिति में पूरा समीकरण क्या है. 

बारिश की स्थिति में श्रीलंका लगभग बाहर 

अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो श्रीलंका का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि श्रीलंका ने अब तक एक मैच खेला, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. लिहाजा, रद्द कि स्थिति में श्रीलंका के पास 2 मैच के बाद सिर्फ 1 पॉइंट होगा. इसके बाद टीम अपना आखिरी मैच जीतकर सिर्फ 3 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकती है, जिसके साथ सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल होगा. 

न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद

वहीं मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड को फायदा पहुंच सकता है. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का पहला मैच भी रद्द हुआ था, जिसके बाद कीवी टीम को 1 पॉइंट मिल गया था. अब अगर श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 में न्यूजीलैंड का दूसरा मैच भी रद्द होता है, तो मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के पास 2 पॉइंट्स हो जाएंगे. इस स्थिति में कीवी टीम सुपर-8 में अपना आखिरी लीग मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल के लिए कदम रख सकती है. 

पाकिस्तान को होगा नुकसान 

न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच में बारिश पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो न्यूजीलैंड के पास 2 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में कीवी टीम अपना आखिरी मैच जीतकर 4 पॉइंट्स हासिल कर लेगी. वहीं पाकिस्तान चाहकर भी 3 पॉइंट्स से आगे नहीं बढ़ पाएगा. इस तरह बारिश पाकिस्तान के लिए मुश्किल बन सकती है. 

 

यह भी पढ़ें: ये जीते और वो हारे..., इस तरह अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान; जानें अजब-गजब समीकरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow